Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची : जेइइ एडवांस्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है. धनबाद की रहने वाली अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह स्टेट टॉपर बन गयी हैं. उन्हें देश में 177वां रैंक मिला है. झारखंड के दयाल कुमार को 259वां स्थान मिला है, तो अक्षत कुमार का रैंक 290वां है. सुप्रीति कुमारी की रैंकिंग 393 है. जेइइ एडवांस की परीक्षा के लिए रांची में 18 केंद्र बनाये गये थे. रांची में कुल 2,600 परीक्षार्थी थे, जबकि पूरे झारखंड में पहले शिफ्ट में 3,499 और दूसरे शिफ्ट में 3,492 विद्यार्थी उपस्थित हुए. झारखंड में जेइइ एडवांस्ड की परीक्षा के लिए 19 केंद्र…
रांची : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने ट्वीट कर कहा है कि आप सभी की प्रार्थना, दुआओं व आशीर्वाद से कल से ही मेरे स्वास्थ में बहुत सुधार हुआ है. मेडिका के चिकित्सकों की देख रेख में पहले से अच्छा महसूस कर रहा हूँ. आप सभी के स्नेह एवं आशीष की शक्ति से बहुत जल्द मैं आप सभी के मध्य आऊँगा. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार के भ्रामक सूचना पर विश्वास ना करें. बता दे की शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को बेहतर इलाज के लिए रिम्स से मेडिका रेफेर कर दिया गया था. 30 सितम्बर को उन्होंने ट्वीट…
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि पंपोर के कांधीजल ब्रिज पर सीआरपीएफ की 110 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी (आरओपी) पर तैनात थे, तभी अज्ञात आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि पांच घायल हैं. इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलवामा में ही मारे गए थे दो आतंकी 27 सितंबर को पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के संबूरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. सुरक्षाबलों के…
रांची: लॉकडाउन के छह माह बाद दुर्गा पूजा से पहले झारखंड से 28 ट्रेनें शुरू हो सकती है। इनमें 16 ट्रेनें रांची से चलेंगी। रांची रेल मंडल के एडीआरएम (इंफ्रा) अजीत सिंह यादव ने राज्य के परिवहन सचिव के रवि कुमार को प्रस्ताव भेज दिया है। अगले सप्ताह राज्य सरकार अनुमति दे सकती है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन ट्रेनों को 4 फेज में चलाने की तैयारी है। टाटा-हावड़ा से 12 ट्रेनें चलाई जानी है। रांची से बिहार के लिए भी 4 ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव है। ये भी पढ़े http://ksnewsupdates.com/jharkhand/%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%82/
रांची: उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड के खिलाफ सोमवार को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया और मौन सत्याग्रह किया। धरने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बच्ची के साथ आधी रात को अपराधियों ने दुष्कर्म किया। आधी रात को शव को जलाकर बच्ची की आत्मा के साथ दुष्कर्म करने का काम योगी सरकार और मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने किया है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटे कलाकार का उत्साह बढ़ाने के लिए ट्वीट कर देते हैं। एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद जघन्य हत्या होती…
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी फैलते हुए 64 लाख के आंकड़े के पार पहुंच चुका है. इसके साथ ही देश में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण से 1 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. दुनिया में सबसे तेजी से संक्रमण भारत में ही फैल रहा है. पिछले 24 घंटों में 79 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए गए. जबकि 75,628 कोरोना संक्रमित इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं. वहीं इस दौरान 1069 संक्रमितों की मौत भी हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की…
रांची: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। किस विधानसभा से किसे उम्मीदवारी मिलेगी, बेकरारी बढ़ रही है। बिहार में राजद के लिए तेजस्वी और तेज प्रताप मोर्चा संभाले हुए हैं, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि टिकट पर अंतिम मुहर लालू प्रसाद ही लगाएंगे। पिछले एक महीने से रिम्स के केली बंगले में राजद नेताओं का तांता लग रहा है। 200 से अधिक नेता-कार्यकर्ता हर दिन निदेशक आवास को घेरे रहते हैं। शुक्रवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। केली बंगले के बाहर दिन भर अलग-अलग गुट में नेता दोनों दरवाजे पर बायोडाटा लिए…
रांची। कोरोना संकट काल में त्योहारों से ठीक पहले राज्य सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत और सौगात दी है। सरकार ने बिजली की नई दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। पुरानी दरें लागू रखने के साथ-साथ उपभोक्ताओं के लिए कई नई छूट की भी घोषणा की गई है। ऐसा पहली दफा हुआ है जब राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली वितरण लिमिटेड की बिजली दर बढ़ाने की सिफारिशों को सिरे से नकार दिया। शुक्रवार को बिजली की नई टैरिफ जारी करते हुए आयोग ने जहां घरेलू समेत अन्य श्रेणी की बिजली दरों के यथावत रहने की घोषणा की।…
राँची। राँची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई की है।लातेहार से हैदराबाद ले जा रहे 14 बच्चियों को तस्करों से छुड़ाया गया है।इसमें आठ नाबालिक है,इन बच्चियों को नहीं पता था कि कहां ले जाया जा रहा है।वहीं एक महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार की देर रात लगभग ट्रेन संख्या 07008 (DBG-SC) के चैकिंग के दौरान राँची स्टेशन के प्रवेश द्वार पर 14 लड़कियां संदिग्ध अवस्था में प्रवेश करते आरपीएफ की टीम को दिखा।संदेह होने पर उनलोगो से पूछताछ किया गया और इसकी सूचना टीम नन्हे फ़रिश्ते अभियान से जुड़े अधिकारियों…
हिमाचल प्रदेश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9 बजे मनाली पहुंचे. पीएम मोदी आज समुद्र तल से करीब दस हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर बनी विश्व की सबसे लंबी 9.02 किलोमीटर की अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) को देश को समर्पित करेंगे. इससे छह माह तक बर्फ की कैद में रहने वाले जनजातीय जिले लाहुल-स्पीति के लोगों की राह रोहतांग दर्रा नहीं रोक सकेगा. चीन सीमा तक सैन्य वाहन व रसद पहुंचाना भी आसान होगा. प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन के बाद विशेष वाहन से सुरंग को निहारेंगे. इसके अंदर बनी आपातकालीन सुरंगों का भी जायजा लेंगे. पीर पंजाल…
