Author: Koylanchal Samvad

रांची: अब निजी लैब रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से कोरोना जांच के लिए 550 रुपए से अधिक नहीं ले सकेंगे। इससे ज्यादा लेने वाले लैब पर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा है कि वर्तमान में रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से जांच के लिए निजी प्रयोगशालाओं को आईसीएमआर एवं राज्य सरकार द्वारा अनुमोदन दिया गया है। प्राइवेट लैब में कोरोना संक्रमण की रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से जांच के लिए शुल्क 550 रुपए (पीपीई कीट शुल्क एवं सभी कर सहित) निर्धारित किया गया है। साथ ही…

Read More

राज्य की दुमका और बेरमो विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से दुमका सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह ने कहा है कि दुमका से बसंत सोरेन जेएमएम के प्रत्याशी होंगे। बता दें कि बसंत सोरेन शिबू सोरेन के सबसे छोटे बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई हैं। इस सीट से कल्पना सोरेन के भी चुनाव लड़ने की खबरें पहले आ रही थी। लेकिन मंगलवार को जेएमएम की ओर से बसंत सोरेन को दुमका सीट से प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर…

Read More

रांची: कोविड-19 के नियंत्रण के लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। दिनांक 26 सितंबर 2020 को 25 जगहों पर बनाये गए टेस्टिंग सेंटर में सैंपल कलेक्शन का कार्य किया जाएगा। सभी सेंटर में सुबह 10ः00 बजे से शाम 06ः00 बजे तक सैंपल कलेक्शन का कार्य होगा। इन सेंटर्स पर लोग कोविड-19 जांच हेतु अपना स्वाब सैंपल जमा करवा सकते हैं। जांच के लिए नाम, पता, थाना का नाम, मोबाइल नम्बर सहित सभी जानकारी सही-सही दर्ज कराना आवश्यक है। कोविड-19 जांच के लिए टेस्टिंग सेंटर पर स्वाब सैंपल देने आने वाले…

Read More

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आखिरकार हो गया है. कोरोना काल में बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होगा. चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे. बताया गया है कि पहले चरण में 71, दूसरे चरण में 94 और तीसरे चरण में 78 सीटों पर मतदान होगा. तीनों के नतीजे 10 नवंबर आएंगे. बिहार विधानसभा चुनाव की जानकारी देते हुए चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर, दूसरे चरण की वोटिंग 3 नवंबर और तीसरे चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी. सोशल मीडिया का इस्तेमाल चुनौती मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा,…

Read More

कोयलांचल संवाद संवाददाता (रांची): कभी प्याज की आसमान छूती कीमत तो कभी आलू और टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों के सब्जी का जायका बिगाड़ कर रख दिया है। हाल के दिनों में हुई बारिश के कारण किसानों के खेतों में लगे सब्जियां बर्बाद हो गई है, जिसके कारण सब्जी का रेट आसमान छू रहा है। हरी सब्जी का बाजार भाव दोगुना बढ़ गया है। 10 रुपये किलो बिकने वाला आलू अब 40 रुपये बिक रहा है। महंगी हुई सब्जियांहरी सब्जियों की कीमतों में उछाल होने से सबसे ज्यादा आम लोगों के जेब में प्रभाव पड़ता है क्योंकि…

Read More

रांची: सिल्ली कॉलेज से स्टूडेंट्स फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर सकेंगे। नए सत्र 2021 से कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन और वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई शुरू होगी। इस संबंध में स्थानीय विधायक सह आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने जानकारी दी। सुदेश महतो ने गुरुवार को सिल्ली प्रखंड सभागार में सिल्ली कॉलेज शासी निकाय की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य रुप से कॉलेज में वर्ष 2021 से एमए तथा वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई को लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच वार्षिक अनुदान की राशि 38 लाख 50 हजार रुपए का वितरण…

Read More

बोकारो: जिले के चास बाइपास स्थित भलोटिया गली में श्रीराम सेल्स के इलेक्ट्रॉनिक शॉप में शुक्रवार सुबह आठ से नौ बजे के बीच अचानक आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड को सूचना दी जाती आग ने भयानक रूप ले लिया। आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौजूद हैं जो आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह लोगों ने श्रीराम सेल्स के ऊपरी फ्लोर पर धुआं निकलते देखा। जबतक इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी जाती आग…

Read More

रांची: झारखंड राज्य का एक अव्वल छात्र किडनी की समस्या से पीड़ित होकर किडनी ट्रांसप्लांट के इंतजार में है। इसी साल मैट्रिक की परीक्षा में बीआरएल डीएवी, चंद्रपुरा से पढ़ाई कर 97.8 प्रतिशत अंक लाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करने वाले 16 वर्षीय निकित निश्चल की दोनों किडनी खराब हो चुकी है। बोकारो जिले में दो बार डायलिसिस करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही बेरमो विधानसभा के विधायक रहे स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद के बेटे व इंटक…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गुप्तेश्वर पांडेय ने मंगलवार को डीजीपी के पद से वीआरएस ले लिया। सरकार ने इसे मंजूर भी कर लिया। पांडेय के जदयू के टिकट से विधानसभा या फिर लोकसभा का उपचुनाव लड़ने की चर्चा है। हालांकि, पूर्व डीजीपी ने साफ तौर पर अब तक सियासी पारी पर कुछ साफ नहीं किया है। गुप्तेश्वर ने गुरुवार को कहा- बिहार की जनता मुझे पसंद करती है। मैं कहीं से भी चुनाव जीत सकता हूं। मुझे 14 सीटों से चुनाव लड़ने का ऑफर मिल रहा है। क्या राजनीतिक दल में शामिल होना गलत या अवैध है मीडिया से…

Read More

धनबाद: धनबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों का प्लाज्मा थेरेपी से उपचार की शुरुआत शुक्रवार से हो जाएगी। प्लाज्मा थेरेपी से इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच स्थित ब्लड सेंटर को सेंट्रल लाइसेंस एप्रूविंग अथॉरिटी, भारत सरकार और राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय से लाइसेंस मिल गया है। इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त उमा शकर सिंह ने बताया कि रिम्स रांची के बाद एसएनएमएमसीएच ब्लड सेंटर को यह अनुमति मिली है। कोरोना संक्रमित मरीजों का प्लाज्मा थेरेपी से उपचार करने के लिए ब्लड कम्पोनेंट सेपरेशन, प्लाज्मा एफेरेसिस के साथ पैक्टडरेड ब्लड सेल्स, प्लेटलेट कंसंट्रेट, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा, प्लेटलेटाफेरेसिस व प्लाज्माफेरेसिस का लाइसेंस मिल गया…

Read More