Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
नई दिल्ली। ग्रामीण भारत को बदलने और लाखों भारतीयों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना की शुरुआत कर दी है। इसके तहत भू-संपत्ति मालिकों को संपत्ति कार्ड वितरित करना शुरू हो गया है। ग्रामीण अब भू-संपत्ति का वित्तीय संपत्ति के तौर पर उपयोग कर सकेंगे। इस दौरान लगभग एक लाख संपत्ति धारक अपने मोबाइल फोन पर आए एसएमएस लिंक के जरिए अपना संपत्ति कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। इसके बाद संबंधित राज्य सरकारों द्वारा संपत्ति कार्ड का भौतिक वितरण किया जाएगा। देश को लूटने में लगे लोगों को, देश अब पहचानने लगा है। ये लोग…
रांची: राजधानी रांची में बसों का परिचालन सोमवार से शुरू हो रहा है. रांची नगर निगम द्वारा संचालित 44 बसें कल से रांची की सड़कों पर दौड़ेगी. सिटी बस में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सिर्फ 15 सवारियों को बैठाया जाएगा. रांची नगर निगम ने यह फैसला लिया है बसों में 5 रुपए किराया भी पढ़ाया जाएगा बढ़ाया जा रहा है. रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड पर सिटी बसें खड़ी है. बस के ड्राइवर खलासी कंडक्टर तमाम लोग बसों को दुरुस्त करने में लगे हैं.
धनबाद: झारिया के भौरा गौरखुटी में दंपति की हत्या का मामला सामने आया है. अपराधियों ने जेएमएम नेता और उसकी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है. धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौंरा में जेएमएम नेता शंकर रवानी और उसकी पत्नी बालिका देवी की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. 3 साल पहले उसी जगह पर भाई और बेटे की हुई थी हत्या. दोनों का शव भौंरा के गौरखूंटी स्थित घर में खून से लथपथ मिला है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस ने मौके से…
गढ़वा: गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के चंद्रवंशी पेट्रोल पंप के समीप मुख्य पथ पर शनिवार की दोपहर चलती इंडिका कार में आग लग गई। इससे कार में सवार चालक व उसकी पत्नी तथा उसका साला बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार इंडिका कार बरडीहा थाना क्षेत्र के लेभरी गांव निवासी सह बरडीहा प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र कुमार मेहता अपनी पत्नी कुमारी अर्चना एवं अपने साला कैलाश कुमार मेहता के साथ अपने गांव से चंद्रवंशी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए आ रहे थे। इसी क्रम में इंडिका कार से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते…
राजस्थान :एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. राजस्थान के करौली में दबंगों ने एक पुजारी को जलाकर मार डाला. दबंगों ने पुजारी के ऊपर पहले पेट्रोल छिड़का, फिर आग लगा दी. जयपुर के सवाई माधो सिंह अस्पताल में पुजारी की मौत हो गई. इसके बाद से राजस्थान की सियासत गरम है. पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. परिवार ने का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है. परिवार की मांग है कि उन्हें जमीन का आवंटन किया जाए और इसके उनके एक बच्चे को नौकरी दी जाए. करौली (Karauli) में सपोटरा क्षेत्र…
रांची : इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रांची के सिमलिया स्थित फार्म हाउस पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. फार्म हाउस के बाहर स्टैटिक फोर्स की तैनाती कर दी गयी है. ऐसा धोनी की पांच साल की बेटी जीवा को एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा रेप की धमकी दिये जाने के बाद किया गया है. इस धमकी को रांची पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए धोनी के समलिया स्थित फार्म हाउस सहित हरमू बाइपास रोड स्थित उनके पुराने मकान के पास भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. वहीं सिमलिया इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी…
सात माह बाद श्रद्धालु 8 अक्टूबर से मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए राज्य के तमाम मंदिरों में कोविड-19 के गाइडलाइन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। एसडीओ कृति श्री जी ने बुधवार को रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर का जायजा लिया और हर हाल में सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालने करने का निर्देश दिया। मंदिर में कोई भी भक्त बिना मास्क के प्रवेश नहीं कर सकेंगे। साथ ही सभी को अपने हाथों को सैनिटाइज भी करना होगा। माता के दर्शन के लिए एक बार में पांच लोग ही गर्भगृह में प्रवेश कर…
लातेहार: बालूमाथ थाना क्षेत्र के डाढा गांव के नावाबांध से स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक तमिलनाडु नम्बर की बस में सवार 31 लड़कियों का रेस्क्यू किया है। जानकारी के अनुसार सभी लड़कियों को धागा फैक्ट्री में नौकरी का लालच देकर झारखंड से चेन्नई के तमिलनाडु ले जाया जा रहा था। रेस्क्यू की गई लड़कियों में नौ नाबालिग हैं। इस सम्बंध में अंचलाधिकारी (सीओ) रवि कुमार ने बताया कि लातेहार, लोहरदगा, रांची, सिमडेगा सहित कई जिलों से लड़कियों को चेन्नई के कृष्णा कपड़ा मिल ले जाया जा रहा था। जिसमें 9 नाबालिग लडकियां हैं। वहीं बस में…
धनबाद: सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौंरा इलाके में 18 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लड़की को उसके पिता ने मोबाइल पर बात करने से मना किया था जिसके बाद उसने कमरे में पहुंचकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। आधे घंटे बाद घरवालों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद ऊपर से छप्पर (छत) हटाकर देखा गया तो लड़की दुपट्टे के सहारे फंदे से झूल रही थी। फिलहाल, बुधवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट…
झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में सबसे लंबे दिनों तक इलाज कराने वाले मरीजों में से एक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हैं। लालू रिम्स में दो साल से अधिक समय से इलाजरत हैं। अब इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मांग की है कि लालू को वापस जेल भेजा जाए। भाजपा ने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद ने अस्पताल में रोगी के रूप में रहने के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भाजपा की ओर से मांग की गई है कि लालू को वापस जेल अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। वहीं दूसरी ओर…
