Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
बुढ़मू: झारखंड के रांची जिले के बुढ़मू के जंगल में यकायक 22 हाथियों का झुंड आ धमका. इससे ग्रामीण दहशत में हो गये. अभी तक हाथियों के झुंड ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है. हाथी भगाओ दल सक्रिय है. वन विभाग की भी इन हाथियों पर नजर है. विभाग के अनुसार आज रात इन्हें चतरा होते हुए हजारीबाग की ओर ले जाने का प्रयास किया जाएगा. हाथी भगाओ दल साथ में है. इसलिए किसी को नुकसान होने की आशंका नहीं के बराबर है. रांची जिले में रविवार की रात में मांडर थाना क्षेत्र से होते हुए 22 हाथियों का…
रांची: राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के स्थिति में अबतक कोई सुधार नहीं हो पाया है. शिक्षा मंत्री का लंग्स पूरी तरह से खराब हो चुका है. जिसके बाद उन्हें इक्मो मशीन पर रखकर स्थिति में सुधार की कोशिश की जा रही थी. स्थिति में कोई सुधार नहीं होता देख अब शिक्षा मंत्री के लंग्स ट्रांसप्लांट की जाएगी. इसके लिए कागजी प्रक्रिया चालू की जा चुकी है. शिक्षा मंत्री के लंग्स ट्रांसप्लांट के लिए ब्रेन डेड मरीज की तलाश की जा रही है. ब्रेन डेड व्यक्ति का लंग्स दान के रूप में लिया जाता है शिक्षा मंत्री का ईलाज…
गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र के कोटामाटी नदी के पास 25 अक्टूबर की रात भाई-बहन हत्याकांड मामले में डीजीपी एमवी राव ने शनिवार को लोहरदगा के सदर थाना प्रभारी केश्वर साहू को सस्पेंड कर दिया। गुमला दौरे पर पहुंचने के बाद डीजीपी ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने लोहरदगा के एसपी को मौके से ही फोन कर सदर थाना प्रभारी को सस्पेंड किए जाने का निर्देश भी दिया। यह कार्रवाई लोहरदगा के सदर थाना प्रभारी केश्वर साहू द्वारा लापरवाही बरतने की वजह से की गई। बताते चलें कि 25 अक्टूबर को रात करीब 7:30 बजे दोनों सगे भाई बहन अपने पैतृक…
रांची: फ्रेडजाइल प्राईवेट लिमिटेड द्वारा स्नैप सर्विसेज एप की रांची प्रेस क्लब में शनिवार को लॉचिंग की गई। इस एप के जरिए से रांची वासियों को सारी डोर स्टेप सर्विसेस किफायती दरो पर आसानी से मिलेगी। एप की लॉन्चिंग के दौरान स्नैप सर्विसेज एप के डायरेक्टर अतिशय गुप्ता ने बताया कि रांची वासियों को डिजिटल एप के जरिए डोर स्टेप सर्विसेस पहुंचाना है। रांची डिजिटल हो चुका है, रांची के 15 लाख से अधिक लोग स्मार्ट फोन यूजर है। जो रोजाना डिजिटल बैंकिंग, डिजीटल मार्केटिंग, डिजीटल शॉपिंग, डिजीटल खाना मंगवाते है। यहां तक कि अब लोग खबरे पढ़ने के लिए…
धनबाद: जिले के बरवा-अड्डा थाना क्षेत्र निवासी एक बच्चे के सिर में परेशानी है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के ब्रेन में पानी जम गया है या ट्यूमर हो गया है। बच्चे का 15 से 20 दिनों तक धनबाद के पीएमसीएच अस्पताल में इलाज चला लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद 10 दिन पहले बच्चे के पिता उसे घर ले आए। तब से बच्चा बिना इलाज के घर में ही है। इस संबंध में जानकारी के बाद जामा विधायक सीता सोरेन ने ट्वीट किया। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मासूम की मदद के…
लोहरदगाः सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के शाहीघाट के पास शुक्रवार दोपहर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. मुठभेड़ में पुलिस के तीन जवानों के घायल होने की सूचना है जिन्हें एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना के बाद जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवानों को रवाना किया गया है. फिलहाल, सूचना है कि पुलिस की कार्रवाई को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल की ओर भाग निकले हैं. फिलहाल, घायल जवानों की पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि शाहीघाट के पास पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम पर…
रांची: झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख लद्दाख में शहीद हुए अभिषेक कुमार साहू के परिजनों से मुलाकात करने गुरुवार की शाम को रांची के चान्हो स्थित चोरेया गांव पहुंचे. इस दौरान उन्होंने शहीद की मां कांति देवी, भाई परमानंद साहू व बहन आरती देवी से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और कहा कि झारखंड सरकार आपके साथ है. सरकार की ओर से हरसंभव मदद की जायेगी. शहीद अभिषेक कुमार साहू की मां कांति देवी ने झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से आग्रह किया कि चोरेया गांव के चौराहे पर उनके बेटे अभिषेक कुमार साहू की प्रतिमा लगायी जाये. चोरेया…
रांची : अधूरे पड़े कांटाटोली फ्लाइओवर को पूरा करने के लिए एलएन मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट को परामर्शी नियुक्त किया जा रहा है. नगर विकास विभाग से अनुमति मिलने के बाद जुडको कंपनी को काम आवंटित कर रहा है. अधूरे फ्लाइओवर के निर्माण के लिए चाैथी बार निकाले गये टेंडर में केवल मालवीय इंफ्रा ने काम करने की इच्छा जतायी थी. लगातार चौथी बार निकाले गये टेंडर में सिंगल कंपनी होने की वजह से काम आवंटित किया जा रहा है. अब भी करना होगा इंतजार : अधूरे पड़े कांटाटोली फ्लाइओवर का काम पूरा होने में परामर्शी के चयन के बाद भी लंबा…
रांची: स्कूलों में रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थियों को स्कूल तक आने की अनुमति मिल गई है। यह अनुमति 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष तौर पर दी गई है। दरअसल जैक की ओर से 7 अक्टूबर से ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है, जो 4 नवंबर तक बिना फाइन के रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जबकि फाइन के साथ 12 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन होना है। विद्यार्थियों के हित को देखते हुए झारखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी इजाजत दी है। अब तक छात्रों को इसकी सुविधा नहीं होने से काफी परेशानी हो रही थी। फिलहाल इसकी सुविधा…
रांची : राजधानी में एक बार फिर से ‘इनर सर्कुलर रिंग रोड’ बनाने की योजना पर काम शुरू किया गया है. वर्ष 2037 की आबादी को ध्यान में रख कर तैयार किये गये रांची के मास्टर प्लान के आधार पर ‘जोनल डेवलपमेंट प्लान’ का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है. ड्राफ्ट में रांची को सात जोन में बांट कर शहर के विकास के लिए जमीन का उपयोग सुनिश्चित किया जायेगा और इसके लिए जमीन चिह्नित की जायेगी. रांची नगर निगम ने ड्राफ्ट जारी करते हुए आम लोगों से 31 दिसंबर तक सुझाव व आपत्तियां देने को कहा है. जोनल डेवलपमेंट प्लान के…
