Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची के कांटाटोली फ्लाइओवर को पूरा करने के लिए परामर्शी नियुक्त
    झारखण्ड

    रांची के कांटाटोली फ्लाइओवर को पूरा करने के लिए परामर्शी नियुक्त

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 30, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : अधूरे पड़े कांटाटोली फ्लाइओवर को पूरा करने के लिए एलएन मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट को परामर्शी नियुक्त किया जा रहा है. नगर विकास विभाग से अनुमति मिलने के बाद जुडको कंपनी को काम आवंटित कर रहा है. अधूरे फ्लाइओवर के निर्माण के लिए चाैथी बार निकाले गये टेंडर में केवल मालवीय इंफ्रा ने काम करने की इच्छा जतायी थी. लगातार चौथी बार निकाले गये टेंडर में सिंगल कंपनी होने की वजह से काम आवंटित किया जा रहा है.

    अब भी करना होगा इंतजार : अधूरे पड़े कांटाटोली फ्लाइओवर का काम पूरा होने में परामर्शी के चयन के बाद भी लंबा समय लगेगा. वर्ष 2021 के अंत तक भी फ्लाइओवर का निर्माण पूरा करना मुश्किल है. परामर्शी कंपनी द्वारा संशोधित डीपीआर तैयार करने के बाद निर्माण कार्य के लिए एजेंसी का चयन किया जायेगा. इस प्रक्रिया में पांच से छह महीनों का समय लगना सामान्य बात है. उसके बाद निर्माण पूरा करने में भी कम से कम एक साल का समय संभावित है. ऐसे में शहर के व्यस्ततम चौराहे का ट्रैफिक सुगम बनाने के लिए अब भी लंबा इंतजार करना होगा.

    डेढ़ वर्ष से रूका है काम : कांटाटोली फ्लाइओवर का काम करीब डेढ़ वर्षों से बंद है. अब तक 132 पाइल, दो पाइल कैप और एक पीयर की कास्टिंग हो चुकी है. विस्तारित फ्लाइओवर की लंबाई लगभग 2300 मीटर प्रस्तावित है.

    कांटाटोली फ्लाइओवर का संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए परामर्शी कंपनी को तीन महीनों का समय दिया गया है. तीन महीनों में कंपनी द्वारा बनाये गये संशोधित डीपीआर का आकलन कर निर्माण के लिए टेंडर किया जायेगा.

    टेंडर में एल-वन आनेवाली कंपनी फ्लाइओवर का निर्माण करेगी. मालूम हो कि कांटाटोली फ्लाइओवर का निर्माण अब नये सिरे से किया जाना है. पहले कांटाटोली फ्लाइओवर का निर्माण बहुबाजार की ओर वाइएमसीए से लेकर कोकर स्थित शांतिनगर तक था. अब बहुबाजार की ओर फ्लाइओवर का विस्तार योगदा सत्संग आश्रम तक किया गया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.