Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
धनबाद: सरकारी स्कूलों में बच्चों के नामाकन का हाउसहोल्ड सर्वे किया जाएगा। 25 नवंबर से सर्वे की शुरुआत होगी। यह सर्वे आठ दिसंबर तक चलेगी। इसकी रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को 23 दिसंबर तक सौंपनी है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सर्वे में 2020-21 के शैक्षणिक सत्र में नामाकन की जाच की जाएगी। इसमें देखा जाएगा कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 में जो बच्चे नामाकित थे, उन्होंने वर्तमान शैक्षणिक सत्र में नामाकन लिया है या नहीं या एक महीने से ज्यादा दिनों के लिए ड्रॉपआउट हैं तो उन्हें ड्रॉपआउट माना जाएगा। पिछले वर्ष के सरकारी…
झारखंड हाईकोर्ट ने छठी झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन (JPSC) मुख्य परीक्षा की सभी उत्तरपुस्तिकाएं सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। याचिकाएं तब तक सुरक्षित रखनी होंगी जब तक कि इस मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो जाए। बुधवार को छठी JPSC की मुख्य परीक्षा के अंतिम परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने यह निर्देश दिया। अदालत ने JPSC के सभी सफल उम्मीदवारों का पता भी प्रार्थी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, ताकि सभी सफल उम्मीदवारों को इस मामले में प्रतिवादी बनाया जा सके। सभी सफल अभ्यर्थी प्रतिवादी बनाए…
झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बुधवार को आदिवासी/सरना धर्म कोड को केंद्र सरकार को भेजने संबंधी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे विधानसभा में दोपहर 1:12 बजे पेश किया। सीएम के इस प्रस्ताव को सदन के सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से इसे पारित कर दिया। अब यह केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उधर, विशेष सत्र में दुमका और बेरमो के नवनिर्वाचित विधायक बसंत सोरेन और कुमार जयमंगल सिंह ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने उन्हें शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा- सरना धर्म कोड के प्रस्ताव…
बिहार: बिहार में NDA 120 सीटों से ऊपर है, लेकिन रुझानों और नतीजों के हिसाब से उसकी सीटें बहुमत से कम-ज्यादा हो रही हैं। महागठबंधन भी 110 सीटों से ऊपर बना हुआ है। उसके नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर काउंटिंग को प्रभावित करने का आरोप लगा रहे हैं। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कांग्रेस और राजद के नेता नीतीश की शिकायत करने चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के प्रत्येक वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है। इससे पहले, रुझानों में NDA ने सुबह साढ़े…
दुबई: रोहित शर्मा की फिफ्टी और ट्रेंट बोल्ट की घातक बोलिंग के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इतिहास रच दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने बोल्ट के झटकों से उबरते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की फिफ्टी की बदौलत 7 विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने हिटमैन (51 गेंद, 5 चौके 4 छक्के, 68 रन) की कप्तानी पारी के दम पर लक्ष्य बेहद आसानी से पा लिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने टूर्नमेंट में खिताबी पंच जड़ दिया है। इससे पहले…
रांची : दुमका विधानसभा उपचुनाव में झामुमो और बीजेपी के बीच सीधे मुकाबले में झामुमो के बसंत सोरेन ने जीत दर्ज कर ली. दुमका में चुनाव परिणाम काफी उतार चढ़ाव भरा रहा, पर अंत में बसंत सोरेन ने करीब 6440 मतों से भाजपा की लुईस मरांडी को शिकस्त दे दी. बसंत सोरेन को कुल 79965 और लुईस मरांडी को 73524 वोट मिले. मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन ने ट्वीट कर जनता का शुक्रिया अदा किया
रांची : झारखंड विधानसभा के उपचुनाव में बेरमो और दुमका में कांग्रेस का प्रत्याशी ने अपने निकटम प्रत्याशी भाजपा के योगेश्वर महतो बाटुल को 14223 मतों से पराजित कर दिया. एक दो राउंड को छोड़ कर कुमार जयमंगल ने बढ़त बनाये रखी. 17 वें राउंड की गिनती में बेरमो सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह 14223 वोटों से आगे हो गये हैं. कांग्रेस के जयमंगल सिंह को 92751 और बीजेपी के योगेश्वर महतो को 78528 मत मिले हैं. राउंड कुमार जयमंगल योगेश्वर महतो अंतर आगे 1 4329 4538 209 योगेश्वर महतो बाटुल आगे 2 8891 8436 446 कुमार…
बॉलीवुड से जुड़े ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सोमवार को अर्जुन रामपाल के घर छापा मारा। NCB ने उनके गैजेट्स जब्त कर लिए। अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को 11 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच एजेंसी ने रामपाल के ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। NCB ने पिछले महीने गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई अगिसिलाओस को गिरफ्तार किया था। अगिसिलाओस के पास चरस और अल्प्राजोलम टैबलेट मिली थी। NCB ने उसे लोनावाला से गिरफ्तार किया था। उससे मिले सुरागों के आधार पर अब अर्जुन रामपाल के घर पर छापा मारा। NCB…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह पर चादरपोशी की। उर्स के मुबारक मौके पर सोमवार को चादरपोशी करते हुए सीएम ने राज्य में अमन, चैन और तरक्की के लिए दुआएं मांगी। साथ ही दरगाह पर मत्था टेकते हुए राज्यवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाए रखने की दुआ भी मांगी। सीएम ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य सीएम ने कहा कि आस्था और सद्भावना के इस पवित्र स्थल में जो लोग सच्चे दिल से दुआ मांगते हैं, उनकी…
मेदिनीनगर: झारखंड पुलिस ने परिवार से बिछुड़ी उत्तर प्रदेश की एक महिला को नौ महीने बाद उसके परिवार मिलाया, अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 33 वर्षीय महिला फरवरी में पलामू जिले के डाल्टनगंज में भटकती हुई मिली थी और बाद में पता चला कि वह ‘आंशिक तौर पर मानसिक रूप से अस्थिर’ है. पलामू जिले के उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि महिला को एक केंद्र में ले जाया गया, जहां उसकी भाषा बोली और लहजे से पहचान की गई कि वह पश्चिम उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं और कभी-कभी महिला की अस्पष्ट बोली…
