Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»छठ के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स के विरोध में तालाब में उतरे रांची के सांसद-विधायक
    Breaking News

    छठ के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स के विरोध में तालाब में उतरे रांची के सांसद-विधायक

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 16, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: हिंदू आस्था के महापर्व छठ पर झारखंड में राजनीति शुरू हो गई है। महागठबंधन की हेमंत सरकार जहां जहां तालाब, झील या किसी जलाशय के किनारे सामूहिक रूप से छठ मनाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं बीजेपी अब इसके विरोध में जल हठ योग कर रही है। सोमवार को रांची के सांसद संजय सेठ, रांची के विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, कांके विधायक समरी लाल और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने बटम तालाब में कमर से भी ऊपर पानी में आधे घंटे तक रहे। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार हिंदू आस्था पर कुठाराघात कर रही है।

    हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
    रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि बेरमो और दुमका मे कोरोना नहीं था। जनाजा निकालने में भीड़ नहीं होती है। रिसालदार बाबा के दरबार पर चादर चढ़ाते हैं तब कोरोना नहीं फैलता है। छठ व्रत आते ही कोरोना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये आस्था पर चोट है सरकार अपनी गाइडलाइन वापस लेनी ही होगी।

    हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार कर रही हेमंत सरकार
    सांसद संजय सेठ ने कहा कि सरकार तुष्टीकरण की राजनीति एक खास वर्ग को खुश करने के लिए कर रही है। हेमंत सरकार हिंदुओं के साथ इतना दुर्व्यवहार क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी को घर में रहकर छठ करने के लिए कर रही है तो सभी के घर के आगे जलाशय बनवा दे। ये बताए कि उस जलाशय में पानी कहां से आएगा। पीने का पानी तो सरकार से दिया नहीं जा रहा। विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि जब बिहार में जलाशय में छठ करने की अनुमति मिल सकती है तो झारखंड में क्यों नहीं।

    तालाब तैयार हैं
    डिप्टी मेयर संजीव विजय वर्गीय ने कहा कि पिछले 15 दिनों से लगातार तालाबों की सफाई की जा रही है। सभी तालाब छठ के लिए तैयार है। लोगों को यहां आने से रोक पाना मुश्किल होगा लेकिन सरकार ने व्यवस्था करने पर रोक लगा दी है ऐसे में लोगों को काफी परेशानी होगी। सरकार को अपना फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.