Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
राँची: झारखण्ड के खूँटी जिले में भाकपा माओवादियों ने ऑपरेशन प्रहार के खिलाफ 26 अप्रैल को संपूर्ण भारत बंद का ऐलान किया है।इससे पहले माओवादियों ने खूंटी जिले के मुरहू में पोस्टरबाजी कर भारत बंद का ऐलान किया है।माओवादियों के द्वारा किए गए पोस्टरबाजी में कहा गया है, कि बिहार के गया जिले में एसपीओ द्वारा पीएलजीए के चार कमांडरों को जहर खिलाकर हत्या की और पुलिस ने मुठभेड़ का रंग देकर इसका प्रचार किया।इसके खिलाफ 26 अप्रैल को भारत बंद सफल करें। पोस्टरबाजी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर सभी पोस्टर को जप्त कर आगे…
धनबाद: दूध कारोबारी के घर में डकैती के दौरान अपराधियों ने दूध कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया।यह घटना शनिवार की देर रात झरिया स्थित अलखडीहा ओपी सुरूंगा पंचायत में हुई है।जहां डकैती के दौरान के दौरान अपराधियों ने दूध कारोबारी संतोष सिंह के जांघ में गोली मार दी,हालांकि भागने के क्रम में दूध कारोबारी के बेटा-बेटी ने हिम्मत दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया। लोगों ने अपराधी की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।अपराधी छह हजार रुपए कैश और दो मोबाइल फोन लेकर भाग निकले. रविवार की सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले…
रांची : कोरोना महामारी में बेड की किल्लत को देखते हुए अटल स्मृति वेंडर मार्केट को तत्काल कोविड वार्ड में तब्दील करने का प्रस्ताव डिप्टी मेयर ने हेल्थ सेक्रेट्री अरुण सिंह को दिया है. डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने अपने प्रस्ताव में लिखा है की मार्केट के 3 फ्लोर पूरी तरह से खाली है. जहां पर ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड लगाकर तुरंत मरीजों का इलाज शुरू किया जा सकता है. चूंकि मार्केट इंफेक्शन को रोकने को लेकर बंद है तो किसी को इंफेक्शन होने की भी संभावना नहीं होगी. वहीं ऑक्सीजन वाले अधिक बेड होने से मरीजों को हॉस्पिटल्स के चक्कर नहीं…
चतरा: कोरोना गाइडलाइंस के नियमों के उलंघन के मामले में शनिवार को एसडीओ सुधीर कुमार दास ने तीन दुकानों को सील कर दिया है. शील किये गए दुकानों में 2 गिद्धौर तथा एक पथलगड़ा प्रखंड का दुकान शामिल है. एसडीओ ने लोगों से सरकार द्वारा 29 अप्रैल तक लागू “स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह” का पूर्णता अनुपालन करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने लोगों से मास्क अनिवार्य रूप से पहनने, बेवजह घरों से बाहर न निकलने, एक स्थान पर 5 व्यक्तियों का जमावड़ा न लगाने, सामाजिक दूरी का आवश्यक रूप से पालन करने की बात कही है. साथ ही लोगों से नियमित…
बीजापुर: गंगालूर थाना क्षेत्र के पालनार से अपहृत एएसआई मुरली ताती की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। अपहरण के तीन दिन बाद नक्सलियों ने मुरली ताती की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया है। गंगालूर के पालनार से 21 अप्रैल को एसआई मुरली ताती का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद नक्सली तीन दिनों तक उसे अपने साथ घुमाते रहे, बाद में जन अदालत लगाकर जवान की हत्या कर दी। शव के पास नक्सलियों ने पर्चा फेंका है. जिसमें एएसआई पर नक्सलियों ने 2006 से अब तक डीआरजी में रहकर एड़समेटा, पालनार, मुघवेंडी में…
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गेल के सहयोग द्वारा जिला प्रशासन राँची में किया गया सैनिटाईजेशन
राँची: कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गेल इंडिया लिमिटेड राँची की फायर एंड सेफ्टी विभाग द्वारा उपायुक्त श्री छवि रंजन के निर्देशानुसार शहर में वृहद स्तर पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 24 अप्रैल 2021 को सदर हॉस्पिटल को पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया गया। सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड, सीएमओ कार्यालय इत्यादि का सैनिटाइजेश किया गया। गेल राँची के जेनरल मैनेजर श्री आलोक कुमार के नेतृत्व और फायर सेफ्टी इंचार्ज सह सीनियर मैनेजर गेल राँची श्री सौरभ आनंद के निर्देशन में शहर के संक्रमित क्षेत्रों रिम्स, सेल सिटी, मेकॉन कॉलोनी,…
रांची: राजधानी रांची में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपको बीमार बना सकती है. जरूरी है कि अवसर का लाभ उठाएं. अपना वैक्सीनेशन कराएं. शनिवार को जिले के कुल 46 केंद्रों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा. 45 वर्ष अथवा इससे अधिक उम्र के लोग अपने नजदीक के केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन ले सकते हैं. निम्नलिखित टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन देने की सुविधा उपलब्ध रहेगी: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अनगड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बुंडू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बुढ़मू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चान्हो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कांके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, लापुंग सामुदायिक…
गिरिडीह: एनआईए ने 50 हजार इनामी नक्सली सिंघराय सोरेन को गिरफ्तार किया है. सिंघराय सोरेन की गिरफ्तारी गिरिडीह जिले के अकबकीटांड गांव से हुई है. एनआईए ने बीते 5 मार्च 2018 को गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के अकबकीटांड गांव में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद के साथ 15 माओवादियों के गिरफ्तार होने के मामले में सिंघराय सोरेन को गिरफ्तार किया है. सिंघराय सोरेन गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के अकबकीटांड़ गांव का रहने वाला था. इस मामले में लंबे समय से एनआईए को उसकी तलाश थी. एनआईए ने उसके ऊपर 50 हजार इनाम घोषित किया था. 15 नक्सलियों…
चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सलियों ने सोनुआ थाना क्षेत्र के कुदाबुरु गांव में मुखबिर बताकर डोम चाकी नामक एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटनास्थल पर शव के पास भाकपा माओवादी संगठन का पर्चा भी मिला. इसमें डोम चाकी को मुखबिर बताकर मौत की सजा देने की बात लिखी हुई है. जबकि एक पर्चा में भाकपा माओवादी संगठन ने डोम चाकी पर आम जनता को धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. शव के पास घटनास्थल में गोली के कई खोके भी गिरे मिले. ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक…
धनबाद। झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रिवर साइड स्थित बीसीसीएल के आवास में रह रहे डेको आउटसोर्सिंग के प्रबंधक के आवास पर हमला।प्रबंधक मधु सिंह के आवास पर शनिवार की सुबह लगभग 5:30 बजे अपराधियों ने की गोलीबारी की।बाइकसवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोली और बम से हमला कर दिया।गोलियों की तड़तड़ाहट और बम के धमाके से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।अपराधियों द्वारा चलायी गयी गोली मधु सिंह के हाथ को छूते हुए आगे निकल गयी।जिसके बाद मधु सिंह ने पूरी घटना की जानकारी सुदामडीह थाना को दी।सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना, पाथरडीह थाना, भौरा थाना…
