Author: Koylanchal Samvad

राँची: केंद्रीय चुनाव आयोग ने झारखण्ड सरकार को देवघर के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री को हटाने को कहा है।झारखण्ड के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में चुनाव आयोग ने सरकार को निर्देश दिया है कि वह देवघर के वर्तमान उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री को देवघर से हटाये।चुनाव आयोग ने सरकार को मंजुनाथ भजंत्री की जगह नैंसी सहाय को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित करने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने दो दिन पहले पहले सरकार को निर्देश देकर मधुपुर के सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह मधुपुर विधानसभा…

Read More

रांची: खेलगांव इलाके के शूटिंग रेंज के पास रविवार शाम हुई दर्दनाक हादसे में एक कार सवार की मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का नाम सुनील कुमार है, वह कांके थाना क्षेत्र के कुम्हारिया बनहोरिया का रहने वाला था। वह ड्राइविंग सीट के बगल में बैठा था। जबकि घायल का नाम सफातउल्लाह अंसारी है, वह सदर थाना क्षेत्र के बड़ागाईं का रहने वाला है। वह कार चला रहा था। दोनों  प्रेमसंस मोटर कोकर के स्टाफ हैं। दोनों कार की सर्विसिंग करने के बाद उसकी ट्रायल करने के लिए कोकर से खेलगांव की…

Read More

रांची : राजधानी में कोरोना का कहर जारी है. गंभीर मरीजों के अलावा होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की संख्या भी काफी अधिक है. लेकिन होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना के मरीज घरों से निकलने वाले वेस्ट का प्रॉपर डिस्पोजल नहीं कर रहे हैं. वहीं घर के वेस्ट के साथ ही डोर टू डोर कलेक्शन वाली गाड़ियों में कचरा डाल दे रहे हैं. लोगों की इन गंदी आदतों की वजह से डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन करने वाली एजेंसी परेशान हो गयी है. इस वजह से कचरा उठाने वाले कई स्टाफ कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.…

Read More

कर्नाटक: कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक में 14 दिन के लॉकडाउन का एलान किया गया है. यह लॉकडाउन कल यानी मंगलवार रात नौ बजे से लागू होगा. मुख्यमंत्री बीएस  येदियुरप्पा ने आज कैबिनेट की बैठक के बैद लॉकडाउन के फैसले का एलान किया. इसकी संभावना पहले ही जताई जा रही थी. कर्नाटक में लॉकडाउन के दौरान लोगों को सुबह छह बजे से दस बजे तक खरीददारी करने की इजाजत होगी. इसके साथ ही सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग और कॉन्ट्रक्शन वर्क को अनुमति होगी.  लॉकडाउन के दौरान इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा. इसके साथ ही…

Read More

रांची: कोरोना की चपेट में झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा भी आ गये हैं. कोरोना संक्रमित होने के बाद वह रांची मेडिका अस्पताल में भर्ती हुए हैं. कोरोना की दूसरी लहर में राजधानी रांची में  बड़ी संख्या लोग संक्रमित हो चुके हैं. इनमें पुलिस कर्मियों की संख्या भी काफी अधिक है. प्राप्त जानकारी के अनुसार  आईजी प्रोविजन प्रभात कुमार, कोडरमा एसपी डॉ एहतेशाम बकारिव, लातेहार एसपी प्रशांत आनंद भी कोरोना संक्रमित हैं. वहीं एक हफ्ते पहले ही एसपी साहिबगंज अनुरंजन किस्पोट्टा कोरोना से ठीक हुए हैं. संक्रमित पुलिस अधिकारी होम आइसोलेशन में हैं. इनमें कई अधिकारी ऐसे भी हैंं जो…

Read More

चाईबासा- भाकपा माओवादियों ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के खिलाफ 26 अप्रैल को भारत बंद का एलान किया था। इस बंद के दौरान माओवादियों ने रविवार की देर रात हावड़ा-मुंबई मेन रेल मार्ग के लोटापहाड़ और सोनुवा के बीच विस्फोट कर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है। यह घटना रात के करीब ढ़ाई बजे की है। नक्सलियों के इस विस्फोट से करीब एक मीटर लंबा रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। विस्फोट से ट्रेनों का परिचालन ठप, रेलवे ने शुरू किया मरम्मती का काम अप लाइन में 322/17-19 के पास हुई इस घटना के बाद ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। टाटानगर…

Read More

रांची : आज से नगर निगम में होल्डिंग टैक्स जमा नहीं हो सकेगा. टैक्स लेने वाली एजेंसी श्री पब्लिकेशन के 20 कर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. जिसके बाद नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स जमा करने की ऑफलाइन प्रक्रिया बंद कर दी है. जाहिर सी बात है रांची नगर निगम दफ्तर आकर लोग फिलहाल होल्डिंग टैक्स नहीं जमा कर पाएंगे. हां, रांची नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर होल्डिंग टैक्स ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. इधर टैक्स जमा करने वाली एजेंसी के 20 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इन सभी कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. इसको…

Read More

धनबाद:  कतरास थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया. यहां बंद खदान में तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई. जमीन धंसने की घटना से भगदड़ मच गई. जमीन धंसने से अवैध कोयला उत्खनन का कार्य कर रहे आधा दर्जन मजदूर दब गए. वहीं, आधा दर्जन अन्‍य मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. अवैध कोयला उत्खनन में लगे मजदूरों के अन्य साथियों द्वारा घायल मजदूरों को बाहर निकाला गया. घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खदान के अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने में सहयोग की. हालांकि, खबर लिखे जाने…

Read More

रांची: सूर्य के चारों ओर वलय बना देख लोग कुछ देर के लिए आश्चर्यचकित व भयभीत है। ग्रामीण इसे भगवान का प्रकोप मान भयभीत थे। वहीं कुछ लोग आसमानी आफत मानते हुए खुद को घरों में बंद कर लिया। कुछ युवकों ने मोबाइल से फोटो व वीडियो शूट करना शुरू कर दिया। कुछ लोग भगवान से आने वाले प्रकोप से बचाने की गुहार लगाने लगे। जानकारों का कहना है कि सूर्य के चारों ओर ऐसे वलय बनना एक प्राकृतिक घटना है। इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। यह कोई कुदरती प्रकोप नहीं है। ऐसा वलय तब बनता…

Read More

पटना : बिहार में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामले की वजह से राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाया है. इससे बेपरवाह लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला अपने घर एक आयोजन में भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह के ठुमके लगवाते देखे गये. इस आशय का शनिवार को वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में मुन्ना शुक्ला गाइडलाइन का उल्लंघन करते दिख रहे हैं. मामला प्रकाश में आने के बाद पूर्व विधायक, भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह समेत 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. बताया जा रहा है कि पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला के…

Read More