Author: Koylanchal Samvad

रांची : झारखंड आंदोलनकारी चंद्रमोहन नाग उर्फ बाबू नाग (59) का ब्रह्मानंद हृदयालय तामोलिया में बुधवार को निधन हो गया. वह कोरोना से संक्रमित थे. चंद्रमोहन अविवाहित थे. उनके परिवार में भाई, भाभी और उनकी संतानें हैं.बाबू नाग कर्मकांड के खिलाफ थे, इसलिए उनके परिवारवालों ने निर्णय लिया है कि उनका क्रिया कर्म नहीं किया जायेगा, सिर्फ श्रद्धांजलि सभा होगी. झारखंड जनतांत्रिक महासभा के दीपक रंजीत, मदन मोहन, खोगेन महतो समेत अन्य सदस्यों ने उनके निधन पर शोक जताया है. झारखंड अलग राज्य आंदोलन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे : एक मई 1962 को जमशेदपुर में जन्मे बाबू नाग छात्र…

Read More

रांची : सरना धर्म प्रार्थना सभा, भारत ने ऑनलाइन बैठक कर निर्णय लिया है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सरना प्रार्थना सभा के सभी कार्यक्रम 10 मई तक स्थगित किये जाते हैं. इसके साथ ही यह निर्देश भी जारी किया गया है कि विवाह समारोह वर पक्ष के पंच और वधू पक्ष के पंच की उपस्थिति में कराये जायें. चुमावन व सराती के कार्यक्रम अभी नहीं किये जायें और जिन्हें आमंत्रण पत्र दिया गया है, उन्हें फोन कर कार्यक्रम में आने से मना करें, ताकि भीड़ न हो. कोरोना का संक्रमण कम होने पर बाद में अपनी सुविधा के…

Read More

नई दिल्ली: 18 साल से 44 साल के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बुधवार शाम 4 बजे से शुरू हो चुकी है. टीकाकरण के लिए पहले दिन ही 1.32 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है. लेकिन जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है, उन्हें अभी अपॉइंटमेंट नहीं मिली है. यानी कि उन्हें अभी वैक्सीनेशन की तारीख और टाइम स्लॉट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. 18+ वालों के वैक्सीनेशन के लिए कोविन और आरोग्य सेतु एप के अलावा कोविन पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन हो रहा है. लेकिन लोगों का आरोप है कोविन…

Read More

नई दिल्ली: भारत में जारी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर हर दिन तेज होती जा रही है. हर दिन संक्रमण के मामले और मौत की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 379,257 नए कोरोना केस आए और 3645 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 2,69,507 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को देश में 360,960 नए केस आए थे.एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी. इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस…

Read More

नई दिल्लीः भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह होती जा रही है. कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए भारत की मदद के लिए विदेशों से भी हाथ उठने लगे हैं. इस बीच रूस ने मदद के लिए दो जहाज भेजे हैं. दोनों जहाज दिल्ली एयरपोर्ट पर उतर चुका है. दोनों जहाजों में रूस की ओर से कोरोना मरीजों के लिए भारी मात्रा में ऑक्सीजन, 75 वेंटिलेटर, 150 बेड साइड मॉनिटर और फैबिपिराविर दवाइयां भेजी गई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. इस बीच प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड के सिंहभूम के पूर्व सांसद व झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की मौत हो गइ। गिलुवा पिछले दिनों कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्हें बचाने की कोशिश नाकाम रही। गिलुवा गुरुवार उनका तडके 2.10 बजे कोरोना से हार गए। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड गइ है। लक्ष्मण गिलुवा का जन्म बीस दिसंबर १९६४ को पश्चिमी सिंहभूम जिले के जांता गांव में हुआ था। रांची विश्विवद्यालय के उन्होंने बीकाॅम तक पढाइ की…

Read More

रांची: झारखंड में लॉकडाउन को एक बार फिर से 6 मई तक बढ़ा दिया गया है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए यह बड़ा फैसला किया है। बुधवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकार के सदस्यों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद सीएम ने यह निर्णय लिया कि लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) को एक सप्ताह के लिए और सख्ती के साथ बढ़ाया जाए। लोग सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक ही घरों से बाहर निकल सकते हैं। उन्हें घरों से निकलने की वाजिब वजह बतानी होगी। दोपहर तीन बजे से शाम छह…

Read More

रांची: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर आपदा प्रबंधन प्राधिकार के सदस्यों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है.कोरोना की महामारी को देखते हुए लॉकडाउन को 6 मई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है.   दुकानें अब 2 बजे तक ही खुली रहेंगी अब बाजार की दुकानें सिर्फ 2 बजे तक ही खुली रहेंगी. पहले यह छूट रात 8 बजे तक थी. हालांकि दवा दुकानों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा. यह निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को आपदा…

Read More

हज़ारीबाग: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 ओरिया कें समीप में स्थित फोरलेन में बुधवार अहले सुबह एम्बुलेंस पलटने से छः लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची मुफ्फसिल पुलिस ने घायलों को तत्काल हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया. बताया गया है कि एम्बुलेंस में एक शव को ओड़िशा के राऊरकेला ले जाया जा रहा था. ले जाने के क्रम में ही ओरिया के पास एम्बुलेंस अनियंत्रित हो गई और पलट गई. एम्बुलेंस में छः व्यक्ति समेत एक महिला सवार थीं. अपने किसी परिजन का लाश लेकर रजौली कोडरमा अपने घर सभी जा रहे थे. एम्बुलेंस…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन अधिनियम (NCT) 2021 को लागू कर दिया गया है. इस अधिनियम में शहर की चुनी हुई सरकार के ऊपर उपराज्यपाल को प्रधानता दी गई है. गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक अधिनयम के प्रावधान 27 अप्रैल से लागू हो गए हैं. नए कानून के मुताबिक, दिल्ली सरकार का मतलब ‘उपराज्यपाल’ होगा और दिल्ली की सरकार को अब कोई भी कार्यकारी फैसला लेने से पहले उपराज्यपाल की अनुमति लेनी होगी. दिल्ली सरकार को उपराज्यपाल के पास विधायी प्रस्ताव कम से कम 15 दिन पहले और प्रशासनिक प्रस्ताव कम से कम 7 दिन…

Read More