Author: Koylanchal Samvad

गुमला: तोरपा विधायक कोचे मुंडा के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना जिले के बसिया थाना क्षेत्र स्थित मुंडा टोली में हुई है. जहां शुक्रवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने विधायक कोचे मुंडा के रिश्तेदार संतोष की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. संतोष को अपराधियों ने मारी पांच गोली जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने संतोष को पांच गोली मारी. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना का अंजाम देने के…

Read More

मुंबई : देशभर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में महामारी से लोगों के मरने की तादाद भी काफी ज्यादा है. कई लोग इस मुश्किल समय में मरीजों की मदद करने में जुटे हैं. एक ऐसे ही अभिनेता का नाम है सोनू सूद. सोनू लोगों को बेड दिलवाने से लेकर उनके खाने तक का इंतजाम कर रहे हैं. अब सोनू सूद ने सरकार से ऐसे बच्चों की मदद करने की अपील की है जिन्होंने इस महामारी में अपने माता-पिता को खो दिया. सोनू सूद ने कहा, कई लोगों ने अपने करीबियों को खो दिया है और कई मामले…

Read More

नई दिल्ली: देश में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस लहर में खास बात है कि परिवार के कई लोग एक साथ बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में बच्चों के कोरोना संक्रमित होने का खतरा पहले की तुलना में कही अधिक बढ़ गया है। इन सब के बीच पहली बार सरकार ने बच्चों को लिए कोविड-19 गाइडलाइन्स जारी की है। नए बदलाव में अस्पतालों पर दबाव को कम करने की कोशिश की गई है। इसमें होम आइसोलेशन को लेकर ऑक्सिजन लेवल में बदलाव किया है। जुलाई 2020 में तीन लेयर वाले मास्क…

Read More

नई दिल्ली : पीएम मोदी के नेतृत्व में कोरोना संकट को लेकर मंत्री परिषद के साथ बैठक शुरू हो गई है. बैठक में मंत्रियों से ये भी कहा जा सकता है वो अफवाहों पर लगाम लगाने में सहयोग करें इसके लिए अपने मंत्रालय का भी सहारा लें. कुछ मंत्रियों को जिम्मेदारी भी दी जा सकती है. इस बैठक में पीएम मोदी बड़े फैसले ले सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में  सभी मंत्रियों से कहा जाएगा कि वो अपने अपने इलाके में जाएं और वहां लोगों की सहायता करने के साथ-साथ उन्हें बताएं कि केंद्र सरकार इस आपदा से…

Read More

धनबाद: राज्य सरकार ने मिनी लॉकडाउन की अवधि 6 मई तक के लिए बढ़ा दी है. ऐसे में सरकार के निर्देशों का अनुपालन कराने को लेकर जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है. अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार गुरुवार को हाट बाजारों में औचक निरीक्षण पर निकले. पुराना बाजार की सब्जी मंडी में भीड़ देख उन्होंने सभी सब्जी विक्रेताओं को शुक्रवार से तेतुलतल्ला मैदान में ही दुकान लगाने का निर्देश दिया. अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया की पिछले लॉकडाउन की तरह जिले के सभी सब्जी मंडी पास के मैदानों में शिफ्ट किये जायेंगे. इसके निर्देश सभी सब्जी मंडी संचालकों को जारी…

Read More

रांची : स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 2 की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही राज्य में इसका असर दिखने लगा है. रांची में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सड़को पर उतर फ्लैग मार्च करते नज़र आये. रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर पुलिस की तैनाती की गयी है. अल्बर्ट एक्का चौक से विभिन्न रूटों में फ्लैग मार्च किया गया. संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची पुलिस की ओर से पूरी तैयारी कर ली गयी हैं. रांची के मेन रोड में फ्लैग मार्च किया गया. सरकार से जारी दिशानिर्देश का पूरी तरह पालन हो सके, इसके लिए पर्याप्त…

Read More

रांची: राज्य में शिक्षकों को कोविड ड्यूटी में लगाने का विरोध शुरू हो गया है। अब अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने CM को चिट्ठी लिखकर कोविड ड्यूटी में लगे शिक्षकों का 50-50 लाख रुपए की बीमा कराने की मांग की है। संघ ने CM से ऐसे शिक्षकों को कोरोना योद्धा घोषित करे की मांग की है। इसके साथ ही ऐसे शिक्षकों और उनके परिजनों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने की मांग भी CM से की गई है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र चौबे महासचिव राममूर्ति ठाकुर और मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि विभिन्न…

Read More

झारखंड : मई से 18 से 45 साल के लोगों को कोरोना की वैक्सीन नहीं लग सकेगी। केंद्र सरकार के फैसले के बाद भी युवाओं को वैक्सीन लगाने का यह अभियान झारखंड में शुरू नहीं हो पाएगा। झारखंड ने भारत बायोटेक और सीरम से से 25-25 लाख टीके का ऑर्डर दिया है, लेकिन वैक्सीन निर्माता कंपनियाें काे अभी वैक्सीन देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि कंपनियाें ने कहा है कि केंद्र सरकार का ऑर्डर पूरा करने में ही 15 से 20 मई तक का समय लग…

Read More

धनबाद: धनबाद-कतरास रेल मार्ग पर कतरी नदी पुल के पास कोयला लदा मालगाड़ी बेपटरी हो गई।इस घटना में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। यह घटना गुरूवार अहले सुबह साढ़े तीन बजे हुई है।मालगाड़ी के बेपटरी होने से परिवहन बाधित हो गया है। तीन सिगनल बॉक्स और एक इलेक्ट्रिक पोल क्षतिग्रस्त हो गया: मिली जानकारी के अनुसार कोयला लदा मालगाड़ी चार नंबर यार्ड से निकलकर मिजिया थर्मल पावर हाउस जा रही थी, कि तभी पीछे से दूसरी मालगाड़ी छह नंबर ने टकरा गई।जिससे चार डिब्बे बेपटरी हो गए. इस घटना में तीन सिगनल बॉक्स और एक इलेक्ट्रिक…

Read More

धनबाद : सरायढेला साइबर थाना पुलिस ने निरसा थाना क्षेत्र के भागाबांध निवासी रघुनाथ साहनी व एमपीएल ओपी क्षेत्र निवासी बीरबल दत्त को साइबर अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. इन लोगों के पास से पुलिस को साइबर अपराध से जुड़े होने के कई सबूत भी मिले हैं. क्या है मामला : साइबर थाना के इंस्पेक्टर जयदीप भगत के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. इसमें बताया है कि दो अप्रैल को निरसा थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधियों द्वारा साइबर क्राइम किये जाने की सूचना डीएसपी को मिली थी.पुलिस ने एक सनहा दर्ज कर…

Read More