Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: झारखंड में शनिवार को 18 से 44 वर्ष के नागरिकों का कोरोना टीकाकरण शुरू नहीं हो सका। यह पूर्व में ही तय हो गया था कि वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण राज्य में एक मई से इस आयु वर्ग के लेागों का टीकाकरण शुरू नहीं हो पाएगा। राज्य सरकार ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारत सरकार के अधिकृत संस्थानों द्वारा वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण एक मई से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का केंद्र सरकार द्वारा घोषित टीकाकरण कार्यक्रम स्थगित किया जाता है। राज्य सरकार ने यह भी कहा…
रांची : कोरोना की वजह से सीबीएसई ने 10 वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द की थी. अब बोर्ड ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने का निर्णय लिया है. यह रिजल्ट 20 जून को जारी किया जायेगा. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी पत्र में इससे संबंधित जानकारी देते हुए मूल्यांकन नीति भी जारी की गयी है.परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक सभी स्कूल आठ सदस्यीय रिजल्ट कमिटी का गठन पांच मई तक अपने अपने स्तर पर करेंगे. हर स्कूल के मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन के प्रावधान के साथ ही संबंधित दस्तावेजों को 10 मई तक अंतिम रूप दिया जायेगा.…
नई दिल्ली: कोरोना संकट और वैक्सीन की कमी से जूझ रहे देश के लिए अच्छी खबर आई है. रूसी वैक्सीन स्पुतनिक V की पहली खेप शनिवार को हैदराबाद पहुंची. ये वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ 90 फीसदी से ज्यादा कारगर है. वैक्सीनेशन में तेज़ी लाने के मकसद से केंद्र सरकार ने हाल ही में भारत में स्पुतनिक V को इमेरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी थी. भारत में रूस के राजदूत ने कहा कि स्पुतनिक V की एफिकेसी (प्रभाव) दुनिया के तमाम वैक्सीनों से ज्यादा है और ये वैक्सीन कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ भी प्रभावी है. उन्होंने बताया कि…
रांची: रांची में लगातार बढ़ संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए रांची पुलिस ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सरकार की ओर से लागू स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। 2 बजे तक दुकानों को बंद कराने के बाद अब 3 बजे के बाद बाहर निकलने वालों को भी टोका जा रहा है। बिना वजह घूमने वालों से अब रांची पुलिस जुर्मान वसूलेगी। ऐसे लोगों से पहले बाहर निकलने का कारण पूछा जाएगा। संतोषजनक कारण नहीं मिलने पर फाइन वसूलने का निर्देश पुलिसकर्मियों को दिया गया है। इसके लिए शहर के…
मुंबई: टीवी और फिल्मों के जाना- माना चेहरा रह चुके एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल ने शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया. कंवरपाल कोरोना वायरस से जूझ रहे थे. महज 52 साल की उम्र में बिक्रमजीत कंवरपाल का निधन हो गया. एक्टर के निधन के बाद से बॉलीवुड में शोक का माहौल है. कोरोना महामारी की वजह से लगातार हर रोज हजारों की संख्या में लोगों की जान जा रही है. अशोक पंडित ने दी जानकारी फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट कर एक्टर बिक्रजीत के निधन की जानकारी देते हुए शोक व्यक्त किया. फिल्म मेकर ने लिखा कि मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल के…
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी की वजह से 8 मरीज़ों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. दिल्ली के बत्रा अस्पताल में शनिवार को ऑक्सीजन खत्म हो गई, जिसके चलते करीब 1 घंटे 20 मिनट तक ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित रही. ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरने वाले 8 मरीज़ों में एक डॉक्टर भी शामिल हैं. सभी कोरोना संक्रमित थे. अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत से मरने वालों में बत्रा हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटेरोलोजी विभाग के एचओडी भी शामिल हैं. डॉक्टर अन्य पांच गंभीर मरीज़ों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.बत्रा अस्पताल ने इस घटना के बाद दिल्ली…
कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को नौवां माइल के पास दो ट्रक और एक ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो जाने से ट्रेलर में आग लग गयी. घटना में ट्रेलर का चालक बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया. घायल की पहचान चंदन कुमार मेहता (उम्र 36 वर्ष ग्राम काजू पलामू) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक ट्रेलर बिहार जा रहा था, इसी दौरान कोडरमा घाटी में नौवा माइल के पास तीन वाहन आपस में टकरा गये और फिर ट्रेलर में अचानक आग लग गयी. घटना में चालक झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों…
बोकारो: कोरोना काल में जिस तरह से अस्पतालों में स्थिति बद से बदतर हालात में नजर आ रही है उससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में खामियां उजागर हुई हैं. दिन प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. वहीं कोरोना से मौत में भी काफी इजाफा हुआ है. कई जगह अस्पतालों की लापरवाही व ऑक्सीजन की कमी से मौतें हुई हैं. किसी किसी अस्पतालों में बेड नहीं होने से अस्पताल के बाहर ही मरीज दम तोड़ दे रहे हैं. बोकारो के गोमिया में एक वृद्ध महिला की मौत ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण हो गयी. वृद्ध महिला का पुत्र सहारा इंडिया…
रांची: राज्य सरकार ने अब सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में 70 फीसद बेड कोरोना मरीजों के इलाज के लिए सुरक्षित रखने का आदेश दिया है। पूर्व में 50 फीसद बेड ही कोरोना मरीजों के इलाज के लिए रखने के निर्देश दिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण तथा होनेवाली मौत को देखते हुए अब 70 फीसद बेड कोरोना मरीजों के इलाज के लिए आरक्षित करने को कहा है। इसे लेकर उन्होंने सभी उपायुक्तों व सिविल सर्जनों के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री ने किया टीकाकरण का निरीक्षण झारखंड…
भरूच: गुजरात के भरूच में एक अस्पताल में शुक्रवार देर रात आग लगने से कम से कम 14 कोरोना संक्रमित मरीजों और 2 स्टाफ नर्स की मौत हो गई. हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरों में कुछ मरीजों के शव तक स्ट्रेचरों और बेड पर झुलसते हुए नजर आए. चार मंजिला वेलफेयर अस्पताल में देर रात एक बजे हुए इस हादसे के वक्त करीब 50 दूसरे मरीज भी थे जिन्हें स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने बचा लिया. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, ‘मैं भरूच अस्पताल में आग लगने से जान गंवाने वाले मरीजों, डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों…
