Author: Koylanchal Samvad

हजारीबाग: संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री सह हजारीबाग के भूतपूर्व विधायक एचएच रहमान अब हमारे बीच नहीं रहें. इनका आकस्मिक निधन रविवार की 2:00 बजे रात्रि के आसपास नई दिल्ली में हो गया. फ़िलहाल ये अपने परिजनों संग दिल्ली में ही रहते थे. सोमवार को दिन 11:00 बजे दिल्ली स्थित जामिया कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया. रहमान साहब वर्ष 1985 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में हजारीबाग से चुनाव जीतकर विधायक बने थे, उस वक्त उन्हें संयुक्त बिहार में कानून, सिंचाई और वक्फ़ मामलों का मंत्री बनाया गया था. एचएच रहमान के निधन पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल…

Read More

बोकारो: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने मिनी लॉकडाउन लगाया है. इस समय जरूरी चीजों के दुकान के अलावा सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. लेकिन बोकारो में सरकार के दिये आदेश का पालन नहीं हो रहा है. दुकानदार अपनी दुकान खोले हुए है. जिसे बाजार में भीड़ लगी रहती है. पुलिस पर कारोबारियों ने किया हमला बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के दून्दीबाग के मुख्य बाजार में कई कारोबारियों ने अपना दुकान खोल रखा था. जिसे काफी संख्या में बाजार में भीड़ देखने को मिल रही थी. जिसके कारण कोरोना का…

Read More

कर्नाटक: राज्य के चामराजनगर से बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है. खबरों के मुताबिक, 24 कोविड मरीजों ने ऑक्सीजन की कमी के चलते अपनी जान गवां दी. बताया जा रहा है कि चामराजनगर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी पहले भी कही गई थी. यहां ऑक्सीजन की सप्लाई मैसूर से होती है. लेकिन समय पर ऑक्सीजन न पहुंचने के कारण इन 24 लोगों ने अपनी जान गवां दी. जिला प्रशासन का कहना है कि मैसूर से ऑक्सीजन नहीं पहुंचा. इस वक्त मैसूर में ऑक्सीजन की डिमांड देखते हुए दूसरे जिलों को ऑक्सीजन आपूर्ति देरी से या बिलकुल ही नहीं हो पा…

Read More

गढ़वा : सदर अस्पताल स्थित कोविड-19 वार्ड एक बार फिर चर्चा में है. इस बार ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण दो महिला मरीजों की मौत होने के बाद उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ कर डाली. गढ़वा सदर अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिलने से शनिवार की रात्रि में दो महिला मरीजों की मौत हो गयी. दोनों मृतकों के आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल में हंगामा करते हुए जमकर उत्पात मचाया. परिजनों ने तोड़फोड़ की. सदर अस्पताल के नर्स रूम में तोड़- फोड़ करने के साथ ही आयुष्मान भारत कार्यालय में भी तोड़ फोड़ की. इस घटना में अस्पताल…

Read More

रांची : झारखंड की मधुपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मंत्री हफीजुल हसन जीत गये हैं. उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को हराया है. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है. चुनाव आयोग से यह भी जानकारी सामने नहीं आ पायी है कि जीत में वोटों का अंतर कितना है. मतगणना के संबंध में देवघर डीपीआरओ रोहित विद्यार्थी ने बताया कि अभी सिर्फ 17 राउंड के आंकड़े जारी किये गये है. मतगणना जारी है. दो घंटे के लिये तकनीकी समस्या आयी थी, जिसके ठीक होने पर फिर से मतगणना…

Read More

गिरिडीह: कोरोना की बढ़ते रफ्तार को देखते हुए अब गिरिडीह पुलिस भी हर स्तर पर संक्रमण से निपटने के लिए तैयार है. रविवार को ही जिला मुख्यालय के गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन में कोविड सेंटर का उद्घाटन डीएसपी संजय राणा और पुलिस हॉस्पीटल के चिकित्सक डॉ अनिल कुमार ने फीता काटकर किया. पुलिस विभाग की और से न्यू पुलिस लाईन में अस्थायी तौर पर बनाए गए 10 बेड वाले इस कोविड सेंटर में संक्रमितों के लिए हर व्यवस्था पुख्ता की गयी है. ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ नेबुलाइजर और शरीर के ऑक्सिजन नापने वाली डिवाइस ऑक्सीमीटर की व्यवस्था है.…

Read More

धनबाद: लोयाबाद थाना अंतगर्त कनकनी 04 नम्बर में पानी, नाली के विवाद में 26 वर्षीय रोहन कुमार की चाकू से हत्या कर दी गयी. इससे आक्रोशित लोगों ने पहले हत्यारे के घर को घेरा फिर लोयाबाद थाना का घेराव किया. थाना बैरेकेडिंग को तोड़ दिया है. दूसरे पक्ष के लोगों के तीन बाइक को आक्रोशित लोगों ने आग के हवाले कर दिया है. आक्रोशित लोग जमकर बवाल काट रहे हैं. मौके पर कई थानों के बल तैनात कर दिया गया है. स्थिति तनावपूर्ण है. पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है. लेकिन आक्रोशित लोग प्रशासन की बात…

Read More

पलामू : स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह – 2 में सरकार के दिशा निर्देश के विपरीत जाकर दुकान खोलने पर मेदिनीनगर सदर एसडीओ राजेश शाहा ने रविवार को कड़े तेवर दिखाए. उन्होंने नियम के विरूद्ध दुकान खोलकर संचालित कर रहे कई लोगों को जुर्माना लगाया. वहीं, तीन बजे के बाद भी बाजार में बढ़ी भीड़ को देखते हुए कई लोगों को डांटते हुए उन्हें घर भेजा. इस दौरान कुछ लोगों द्वारा बकझक करने पर पुलिस ने उनकी पिटाई भी की. एसडीओ श्री साह ने कहा कि बार-बार की अपील के बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. छानबीन के…

Read More

रांची : यात्रियों की लगातार कम हो रही संख्या के मद्देनजर रेलवे के लिए कुछ ट्रेनों का परिचालन घाटे का साैदा हो रहा है। ट्रेनें खाली दाैड़ रही हैं। इसे देखते हुए जिन ट्रेनों को पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिल रहे हैं रेलवे उनकी सूची तैयार कर रही है। स्क्रीनिंग के बाद ट्रेनों को अगले आदेश तक बंद किया जा रहा है। इसी क्रम में बिहार की 23 ट्रेनों को 29 अप्रैल से अगले आदेश तक के लिए बंद किया गया। अब पूर्व रेलवे (Eastern Railway Cancels 14 Trains) ने 14 ट्रेनों को बंद करने का एलान कर दिया…

Read More

दिल्ली: देश के दिग्गज सितारवादक पंडित देवब्रत चौधरी का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया है. उन्हें प्यार से लोग ‘देबू चौधरी’ बुलाते थे. वह 85 साल के थे. उनका निधन दिल्ली में हुआ. पंडित देबू चौधरी पिछले हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में भर्ती थे. कोरोना संक्रमण के चलते उनका ऑक्सीजन लेवल गिर रहा था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सितारवादक देबू चौधरी की अस्पताल के नॉन-इनवैसिव वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहने के बाद 30 अप्रैल की शाम को बिगड़ने लगी थी. पंडित चौधरी ने एक मई को तड़के अंतिम सांस ली. देबू चौधरी…

Read More