Author: Koylanchal Samvad

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के चपेट में आकर लाखों लोगों ने अपनी जान गवा दी है. इन लोगों में बड़े नेताओं से लेकर आम जनता और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार भी शामिल है. इन बीच आज यानी 7 मई को एक और वरिष्ठ पत्रकार की कोरोना की वजह से मौत हो गई. दरअसल कई दिनों से कोविड से लड़ाई लड़ रहे वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह नहीं रहे. प्लाज़्मा समेत कई विधियों से उनकी जीवन रक्षा की कोशिश की गई लेकिन सब बेकार साबित हुईं. शेष नारायण सिंह इस दौर के चंद बड़े और…

Read More

हजारीबाग: चरही थाना क्षेत्र में ग्रामीणों और जेपीसी (झारखंड प्रस्तुति कमिटी) उग्रवादियों के बीच बुधवार की देर रात भिड़ंत हो गयी. ग्रामीणों ने साहस का परिचय दिया और एक उग्रवादी को धर दबोचा. जबकि उसके 5 साथी भागने में कामयाब रहे. ग्रामीणों ने उग्रवादियों से उनके हथियार भी छीन लिए और हथियार समेत पुलिस को सौंप दिया. पकड़े गए उग्रवादी की पहचान दिनेश कुमार के रूप में की गई. घटना फुसरी के बोरवा कोचा गांव की है. ग्रामीणों ने बताया कि उग्रवादी कोल परियोजना तापिन साउथ लोकल सेल के हाईपावर कमिटी के सदस्य रामकिशोर मुर्मू के घर में घुस गए…

Read More

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के लोवाडीह में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान तमाड़ निवासी फूल चंद नायक के रूप में हुई है। वह अपने पिता का इलाज कराकर रांची के मेडिका हॉस्पिटल से अपने घर तमाड़ लौट रहा था। इसी दौरान लोवाडीह मोड़ के पास युवक की कार नामकुम की तरफ से आ रहे कंटेनर में सीधा टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के अगले हिस्से का पूरी तरह से नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घायालावस्था में इलाज के लिए उसे रिम्स भेजी। जहां डॉक्टर…

Read More

पलामू: छतरपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित युवक का शव गुरुवार को पेड़ से झूलता हुआ मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामला हत्या का है या आत्महत्या, पुलिस इसकी पड़ताल में जुट गई है। युवक ऑटो ड्राइवर था। उसकी 10 दिन पहले ही शादी हुई थी और वो रात में ऑटो लेकर निकला तो फिर वापस नहीं आया। सुबह उसकी लाश बरामद की गई। युवक की पहचान कंगालीडीह गांव निवासी सूर्यनाथ सिंह के बेटे विधायक सिंह (25) के रूप में की गई। युवक का शव बैरियाडीह स्थित महेंद्रा एग्रो पेट्रोल पंप के पास एक पेड़ से लटकता…

Read More

चाईबासा: जैंतगढ़-चाईबासा NH-75 मेन रोड पर पट्टाजैंट गांव के पास मंगलवार को बाइक और पिकअप वैन की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वैन हादसे के बाद सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। वैन और बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के पीछे बैठा युवक हवा में 5 फीट ऊपर तक उछल जमीन पर गिरा। जबकि दूसरे युवक को वैन करीब 30 फीट दूर तक घिसटते ले गई। हादसे के बाद ड्राइवर वैन को मौके पर छोड़ भाग निकला। जबकि खलासी की स्थिति गंभीर बनी हुई…

Read More

रांची: हॉस्पिटल्स में ऑक्सीजन की आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए झारखंड सरकार ने संजीवनी वाहन लांच किया है. जल्द ही यह सेवा धनबाद और जमशेदपुर में भी शुरू की जायेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को अपने आवासीय कार्यालय से इस सेवा की शुरुआत की. बताया गया है कि अगर किसी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सप्लाई में कोई परेशानी होती है, तो संजीवनी वाहन सूचना पाते ही वहां पहुंचेगा. इस वाहन में ऑक्सीजन का बड़ा टैंकर रखा गया है. इसके जरिए हॉस्पिटल में आपात स्थिति में ऑक्सीजन की सप्लाई सुचारू की जायेगी. संजीवनी वाहन जीपीएस सुविधा से लैस हैं. बता…

Read More

साहिबगंज: जिला मुख्यालय के महिला थाना में पदस्थापित 2018 बैच की तेजतर्रार महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने खुदकुशी कर ली. आज देर रात  पुलिस लाईन स्थित अपने सरकारी क्वार्टर नंबर यूएस 1 के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस महकमे के वरीय पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर उनके निवास स्थान पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं. फिलहाल अभी महिला थाना प्रभारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई है इस विषय में पुलिस के आलाधिकारी कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं. वैसे जिस सरकारी क्वाटर में महिला थाना प्रभारी रहती थी.…

Read More

नई दिल्ली: बिल्डर-मकान खरीदार मामलों के लिए पश्चिम बंगाल में RERA की जगह लागू किए गए स्थानीय कानून को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि समवर्ती सूची के मामलों में संसद से बने कानून को प्राथमिकता दी जाती है. पश्चिम बंगाल में एक समानांतर कानून लाने की कोई जरूरत नहीं थी. कोर्ट ने यह भी माना है कि राज्य का कानून WBHIRA, केंद्रीय कानून RERA की कॉपी कर बनाया गया है. 2016 में संसद ने रियल एस्टेट रेग्युलेशन एंड डेवलपमेंट एक्ट (RERA) पारित किया था. सभी राज्यों को इसे लागू करना था. लेकिन पश्चिम…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना संकट की गंभीरता को देखते हुए आईपीएल प्रशासन ने इस सीजन के सभी मैच सस्पेंड कर दिए हैं. दरअसल चार अलग-अलग आईपीएल टीमों से अभी तक कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा आज ही कोरोना संक्रमित हुए हैं. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के ऋद्धिमान साहा पॉजिटिव हुए थे. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी पहले ही संक्रमित हो चुके हैं. अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि IPL को इस सत्र के लिए स्थगित किया जा रहा है. बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने भी एबीपी न्यूज से ये बात…

Read More

रांची: अरगोड़ा थाना पुलिस ने साधु के वेश में सांप का डर दिखाकर ठगी करने वाला ठग को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम रवि नाथ है,  वह नया विधानसभा के समीप झोपड़ी में रहता है. साधु बनकर हीरे के अंगूठी की ठगी कर ली थी. अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि अलग-अलग जगहों से ठगी की सूचना आ रही थी. पुलिस लगातार दबोचने की कोशिश में जुटी थी. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार ठग मूल रूप से दिल्ली के जौनापुर सपेरा बस्ती का रहने वाला है. सितंबर 2020 को पुंदाग निवासी राजेश कुमार को साधू का वेश-भूषा…

Read More