Author: Koylanchal Samvad

राँची: जिले के राहे ओपी क्षेत्र के इचाहातु गांव के समीप सिल्ली-राहे सड़क पर दो मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर में दो व्यक्ति की मौत हुई है।टक्कर जोरदार थी जिससे दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई।टक्कर में मोटरसाइकिल सवार पोगड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय अंकित कुमार तथा ठुगंरुडीह गांव निवासी 30 वर्षीय रोबिन महतो का मौत हुआ है।वहीं गम्भीर रूप से घायल मृतक रोबिन का 6 वर्षीय बेटा जयराम महतो और मृतक का भाई गोपाल महतो है। बालक जयराम को सिंगपुर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया। घटना की सूचना पर राहे ओपी के…

Read More

साहेबगंज : महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले में साहेबगंज पुलिस ने आत्महत्या करार दिया है.शनिवार को साहेबगंज पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रूपा के भावनाओं को आहत करने का दोषी उनके बैचमेट शिव कुमार कनौजिया माना है. जांच के बाद पुलिस अधिकारी मनीषा कुमारी और ज्योत्सना महतो के साथ-साथ मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर लगाए गए प्रताड़ना और षड्यंत्र रचने के आरोप को खारिज करते हुए तीनों को क्लीन चिट दे दिया है. साहिबगंज पुलिस ने अपनी जांच में माना है रूपा तिर्की ने निजी और व्यक्तिगत कारणों से आत्महत्या की है. साहिबगंज में…

Read More

रांची: झारखंड में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए डीजीपी नीरज सिन्हा ने निर्देश जारी किया है कि थाने के मालखानों में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल आम जनता के लिये हों. राज्य के विभिन्न थानों में करीब 250 सिलेंडर पड़े हैं. ये सभी सिलेंडर पुलिस ने जब्त किये हैं. इनका अस्थायी रूप से इस्तेमाल होगा. इससे पहले झारखंड हाई कोर्ट की तरफ से विशेष सुनवाई में जल्द से जल्द थानों के माल खाना में जब्त सिलेंडर को तत्काल रिलीज करने का आदेश दिया गया था. माना जा रहा है कि हाई कोर्ट के इसी निर्देश के आलोक में डीजीपी…

Read More

धनबाद: शनिवार को दोपहर जोरापोखर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित हुई कार खड़े ऑटो में टक्कर मारते हुए यमुनेश्वर प्रसाद के घर में जा घुसी. घटना में घर के सदस्य बाल-बाल बचे. घटना में ऑटो एवं घर में खड़ी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार, नंबर जेएच 10 सीबी- 6827 सड़क पर चलते-चलते अचानक अनियंत्रित हो गई और ऑटो को टक्कर मारते हुए घर में जा घुसी. बताया जाता है कि कार चालक नशे में था. घटना के बाद अफरा- फरी मच गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जोरापोखर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत…

Read More

रांची: झारखंड में कोरोना महामारी को लेकर सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की है. लॉकडाउन को लेकर रांची में चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात है. लेकिन लॉकडाउन के दौरान भी अपराध की घटनाएं करने से बाज नहीं आ रहे हैं. रांची डोरंडा इलाके में रास्ते के विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई. झड़प के दौरान सात से आठ राउंड फायरिंग भी की गई. गोलीबारी की घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं.गोलीबारी के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की टीम मौके पर पहुंची…

Read More

लंदन: कोरोना महामारी में भारत की मदद के लिए दुनिया के कई देश आगे आए हैं. ब्रिटेन ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को उत्तरी आयरलैंड में बेलफास्ट से दुनिया के सबसे बड़े कार्गो प्लेन ने तीन 18 टन के ऑक्सीजन जनरेटर और 1000 वेंटिलेटर लेकर उड़ान भरी है. विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (FCDO) ने कहा कि एंटोनोव 124 विमान में जीवन रक्षक किट को लोड करने के लिए हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने रातभर काम किया. एफसीडीओ ने इस सप्लाई के लिए धन मुहैया कराया है. एफसीडीओ के मुताबिक, इस विमान के रविवार सुबह आठ बजे दिल्ली पहुंचने…

Read More

राँची: चिकित्सक डॉ अजय कुमार श्रीवास्तव  ने  1 मई से नये HOD का कार्यभार सम्भाला है, रोजाना 9 बजे सुबह से लेकर 5 बजे  शाम तक विभाग में रहते हैं उपस्थित! शुरुआत से ही साधारण रहन -सहन एवं उच्चतम विचार के धनी  रहे चिकित्सक डॉ अजय कुमार श्रीवास्तव  ने अपने एमबीबीएस के लिए 1976 में DMCH दरभंगा में दाखिला लिया, उसके बाद अपनी एमडी पैथोलॉजी की पढ़ाई के लिए पीएमसीएच पटना में 1988 में दाखिल हुए! अपने जीवनकाल  में शिक्षक के रूप मे पहली बार एसकेएमसीएच मुज़फ़्फ़रपुर में ट्यूटर के रूप मे दो साल 1996-1997 तक सेवा देने के बाद…

Read More

बेंगलुरुः आईएनएस विक्रमादित्य युद्धपोत पर आग लग गई है. वक्त रहते इस आग पर काबू पा लिया गया है. आग सेलर्स के कमरे में लगी थी. घटना के बाद नौसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं. जिस समय युद्धपोत में आग लगी थी उस वक्त आईएनएस विक्रमादित्य कर्नाटक के करवार हार्वर पर खड़ी थी. मिली जानकारी के मुताबिक किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है. इस घटना में युद्धपोत पर तैनात सभी सदस्य सुरक्षित हैं. युद्धपोत पर आग लगने की जानकारी ड्यूटी स्टाफ ने दी. ड्यूटी के दौरान एक स्टाफ ने धुंआ निकलता देखा जिसके बाद तुरंत अपने अधिकारियों…

Read More

रांची : आज तक चैनल के पत्रकार मृत्युंजय श्रीवास्तव नहीं रहे. उन्होंने आज सुबह रिम्स के ट्रॉमा सेंटर स्थित कोविड वार्ड में आखिरी सांस ली. लगभग दस दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें यहां दाखिल कराया था. शुरुआत में उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आयी थी, लेकिन सांस लेने में तकलीफ के बाद एचआर सीटी कराया गया था और इसके आधार पर उनका इलाज कोविड वार्ड में किया जा रहा था. उनकी स्थिति में सुधार भी बताया जा रहा था, लेकिन कल देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी और उन्हें बचाया नहीं जा सका. वह अपने पीछे…

Read More

धनबाद: कोरोना संक्रमण महामारी की दूसरी लहर से एक और जहां ऑक्सीजन का संकट लगातार बना हुआ है। अस्पतालों में कोविड के गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है। ऐसे समय में आइआइटी आइएसएम खुद ही ऑक्सीजन बना कर कोरोना संक्रमितों के ऑक्सीजन की कमी को दूर कर रहा है। आइआइटी आइएसएम में एक के बाद करीब 50 से भी अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं। सबसे बड़ी बात है कि यह ऑक्सीजन पूरी तरह प्राकृतिक है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की काफी चर्चा सुनी होगी और मौजूदा हालात में सभी इसके बारे में जानने की कोशिश भी कर रहे है।…

Read More