Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: झारखंड सरकार राज्य में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका आदेश दिया है। सभी जिलों के उपायुक्त फसलों की क्षति का आकलन कर एक सप्ताह के भीतर मुआवजा की राशि किसानों को देंगे। इधर, सीएम हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है कि ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की भरपायी राज्य सरकार करेगी। इस संबंध में जरूरी आदेश निर्गत किए जा रहे हैं। जिलों में उपायुक्त क्षति का आकलन कर एक सप्ताह के भीतर मुआवजा की राशि हमारे किसानों को निर्गत करेंगे। गौरतलब है कि ओला गिरने की वजह से…
खूंटी: कोरोना महामारी के समय झारखंड में ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाला खूंटी पहला जिला बना। खूंटी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ऑक्सीजन की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से रविवार को नई दिल्ली से ऑनलाइन ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। रिकॉर्ड समय में प्लांट की स्थापना के लिए उन्होंने खूंटी जिला प्रशासन को बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री ने अपने सांसद निधि से जिला मुख्यालय स्थित मातृ शिशु अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया है। ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता पांच हजार लीटर प्रति घंटे की है। साथ ही इसके अधिष्ठापन से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का…
चतरा : सीसीएल ने सीएसआर के तहत टंडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन पीएसए प्लांट लगाने और जरूरी मेडिकल उपकरण खरीदने हेतु 60 लाख रुपया उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. इस कार्य के लिए सीसीएल की ओर से सैद्धांतिक अनुमोदन भी कर दिया गया है. जल्द ही सीसीएल सीएसआर मद से 60 लाख रुपया चतरा जिला के संबन्धित विभाग को उपलब्ध करा देगा. बताते चलें की पिछले माह अप्रैल में सीसीएल ने चतरा जिला के सदर अस्पताल में oxygen pipeline setup तथा अन्य मेडिकल उपकरण हेतु उपलब्ध 95 लाख रुपया CSR मद से उपलब्ध कराया था. इसकी जानकारी…
जमशेदपुर : झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार जमशेदपुर निवासी विनोद शरण नहीं रहे. वे जमशेदपुर में सरोकारी पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर थे. हिंदी दैनिक प्रभात खबर, चमकता आईना, इस्पात मेल सहित कई अखबारों में वरिष्ठ पदों पर रहे विनोद शरण लंबे वक्त से बीमार थे. वे किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे. जमशेदपुर में प्रभात खबर के संपादक रहे रंजीत कुमार ने अपने फेसबुक एकाउंट पर उनके बारे में लिखा- “हम सब के साथी रहे विनोद शरण का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. यह सूचना अपने आप में एक इतिहास समेटे हुए है. एक जीवट पत्रकार, जिंदादिल इंसान,…
वाराणसी: मदर्स डे पर जहां एक ओर लोग अपनी मां के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं वहीं कुछ अपनी मां के लिए सब कुछ कर गुजरने के लिए तैयार हैं. हर कोई यही दुआ करता है कि उसकी मां की उम्र अनन्त हो. मदर्स डे के मौके पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक ऐसी खबर आई है कि जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा. काशी के दो भाइयों ने कोरोना से जूझ रही अपनी मां के लिए घर के कमरे को ही आईसीयू में तब्दील कर किया और कोरोना को मात देकर अपनी मां की जिंदगी…
बीजिंगः चीनी रॉकेट का मलवा आखिरकार मालदीव के नजदीक हिंद महासागर में आ गिरा. इसके गिरने से किसी नुकसान की जानकारी नहीं है. चीनी मीडिया के मुताबिक रॉकेट का मलवा श्रीलंका और मालदीव के आसपास कहीं पानी में गिरा है. रॉकेट के इस मलवे को लेकर अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कुछ दिन पहले चेतावनी जारी की थी. पेंटागन की ओर से दिए गए बयान में लॉन्ग मार्च 5बी रॉकेट के धरती से टकराने की चेतावनी दी गई थी. 18 हजार मील प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा था रॉकेट अमेरिकी स्पेस फोर्स के मुताबकि रॉकेट का मलवा करीब 18 हजार…
धनबाद: काेराेना वायरस का संक्रमण देशभर में तेजी से फैलता ही जा रहा है। संक्रमिताें के इलाज के लिए संसाधन कम पड़ रहे हैं। अस्पतालाें में बेड से लेकर अाॅक्सीजन सिलेंडर, कंसेंट्रेटर और दवाओं की कमी है। ऐसे में आईआईटी आईएसएम धनबाद के स्टूडेंट की टीम ने एक पाेर्टल तैयार किया है, जिससे देशभर में काेराेना संक्रमिताें के इलाज में मदद मिलेगी। पाेर्टल का वेब एड्रेस https://cr21.netlify.app है। इसके जरिए तुरंत पता चल सकता है कि कहां इलाज के लिए क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं। आईसीयू, बेड, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर, प्लाज्मा, पल्स ऑक्सीमीटर जैसी जरूरत की तमाम चीजाें की उपलब्धता का पता इस…
गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपना इस्तीफा राज्यपाल जगदीश मुखी को सौंप दिया है. असम में बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले सर्बानंद ने इस्तीफा दे दिया. विधायक दल की बैठक में अब शुरू हो गई है, जिसमें बीजेपी नेता बीएल संतोष, बैजयंत पांडा और अजय जम्वाल मौजूद हैं. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव अरुण सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद हैं. एबीपी न्यूज को सूत्रों से जानकारी मिली है कि हेमंत बिस्वा शर्मा असम के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं. बीजेपी आलाकमान ने सर्बानंद सोनावाल और हेमंत बिस्वा शर्मा को मीटिंग के…
रांची: जिला प्रशासन द्वारा सदर अस्पताल स्थित डिस्ट्रिक्ट कोविड हेल्थ सेंटर (डीसीएचसी) में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए जरूरी व्यवस्था की जा रही है। अब सदर अस्पताल में पीएसए प्लांट यानी प्रेशर स्विंग एडसोरप्शन प्लांट लगेगा। प्लांट लगाने के लिए डीडीसी विशाल सागर ने शनिवार को सदर अस्पताल में स्थल का निरीक्षण किया। मालूम हो कि पीएसए प्लांट लग जाने से ऑक्सीजन की उपलब्धता और भी सुलभ हो जाएगी। प्लांट एटमॉस्फियरिक एयर को ऑक्सीजन में बदलने का काम करेगा। डीडीसी ने सदर अस्पताल में नए मेनिफोल्ड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मेनिफोल्ड सुचारू रूप से कार्य…
नई दिल्ली: भारत कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जबरदस्त तरीके से जूझ रहा है. हर दिन मौत का आंकड़ा चार हजार के पार पहुंच गया है. वहीं, पांचवीं बार और लगातार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 403,738 नए कोरोना केस आए और 4092 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,86,444 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 401,078 नए केस आए थे. 8 मई तक देशभर में 16 करोड़ 94 लाख 39 हजार 663…
