Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: डोरंडा जैन मंदिर के पास स्थित रामपुरिया वस्त्रालय के गोदाम में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। घटना अहले सुबह 5 बजे की है। सुबह होने के कारण देर से लोगों की नजर इस पर गई। जब तक लोग देख पाते आग की लपटें तेज हो गई। आशंका जताई जा रही कि गोदाम में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी. चूंकि गोदाम के अंदर केवल कपड़े रखे हुए थे, इसलिए आग तेजी के साथ फैली. आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग के आने से पहले आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं…
चाईबासा : हाटगम्हरिया के सिंदरीगौरी पंचायत के बिचाबुरू गांव स्थित बाइपी में गुदड़ी बाजार बंद कराने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने सोमवार की शाम को हमला कर दिया. ग्रामीणों के हमले में दो एएसआइ और तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दौरान ग्रामीणों ने दो पुलिस वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को हाटगम्हरिया के बिचाबुरु गांव में साप्ताहिक गुदड़ी बाजार लगा था. बाजार लगाए जाने की सूचना मिलने पर हाटगम्हरिया थाना पुलिस सायरन बजाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का जायजा लेने पहुंची. वहां करीब 200 ग्रामीण सब्जियों की खरीद-बिक्री कर…
रांची: झारखंड में 14 मई से 18 से 44 वर्ष के लोगों का कोरोना टीकाकरण आरंभ होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज संताल और पलामू प्रमंडलों के सांसदों और विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना की जमीनी हकीकत की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी सदर अस्पताल में पीएसएम मशीन लगाया जाएगा। सभी जिला मुख्यालय में कार्डियक एंबुलेंस मौजूद रहेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में कोविड टेस्टिंग और कोरोना से रिकवरी की दर लगातार बढ़ रही है। पिछले 10 दिनों में संक्रमण दर में भी कमी आई है।…
गिरिडीह: लॉकडाउन की पांबदियों का उल्लंघन कर गिरिडीह शहरी क्षेत्र के कई प्रतिष्ठान संचालकों को मंहगा पड़ गया. सोमवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठानों को अगले आदेश तक के लिए सील कर दिया गया. वहीं इनके संचालकों को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत गिरफ्तार भी किया गया. इसी बीच शहर के मकतपुर रोड स्थित अनिल इलेक्ट्रिक और प्रदीप इलेक्ट्रिक दुकान पहुंचे अधिकारियों ने मौके पर बगैर अनुमति के दुकान संचालन करने पर दोनों संचालकों को जमकर फटकार लगायी. हालांकि दोनों संचालकों ने गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स का एक पत्र अधिकारियों को दिखाया. पर कार्यपालक दडांधिकारी…
चतरा : उपायुक्त दिव्यांशु झा ने कोविड-19 टीकाकरण को लेकर जिले में भ्रामक जानकारी फैलाने वालों को चेतावनी दी है. कहा कि विभिन्न माध्यमों से इन दिनो सूचना प्राप्त हो रही है कि कुछ लोगों द्वारा टीकाकरण कराने को लेकर लोगों को डराया धमकाया जा रहा है. भ्रामक खबरों को फैलाने एवं टीकाकरण के प्रति गुमराह करने का भी कार्य किया जा रहा है. ऐसे लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 एक घोषित आपदा है. ऐसे में आपदा प्रबंधन अधिनियम के साथ-साथ आंतक की स्थिति बनाया जाना दंडनीय अपराध है. ऐसे लोगों की पहचान…
रांची: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बाहर जाने के लिए यात्री कम निकल रहे हैं। दिल्ली और मुंबई जाने के लिए पहले पर्याप्त यात्री निकलते थे। लेकिन, अब इनकी संख्या कम हो गई है। इसलिए रोज दिल्ली, मुंबई की 4-5 फ्लाइट कैंसिल होती हैं। रविवार को भी दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और चेन्नई की आठ फ्लाइट रद्द हुई हैं। इसके चलते अब एयरलाइंस कंपनियां दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और चेन्नई की फ्लाइट रद्द करने पर विचार कर रही हैं। जल्द ही इसे लेकर एयरलाइंस फैसला करने वाली हैं। रविवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 14 फ्लाइटों का आवागमन हुआ।…
धनबाद : काेराेना की दूसरी घातक लहर में ऑक्सीजन की महत्ता काे देखते हुए बीसीसीएल प्रबंधन ने फिर से केंद्रीय अस्पताल में नया प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। इस दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऑक्सीजन प्लांट निर्माता कंपनी से प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि अगले एक से दाे महीने में अस्पताल परिसर में नया प्लांट स्थापित कर दिया जाएगा। अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके ठाकुर के मुताबिक प्लांट के निर्माण में 36500000 रुपये की लागत आएगी। इससे दाे यूनिट की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक से 13000 लीटर प्रति मिनट के हिसाब से ऑक्सीजन…
बोकारो :ऑक्सीजन को लेकर देश में चल रही मारामारी के बीच स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ( SAIL) की इकाई बोकारो स्टील प्लांट 9 राज्यों को युद्धस्तर पर लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति कर अब तक लाखों लोगों की जान बचाने का काम किया है। दूसरी तरफ कंपनी इस आपदा को अवसर में बदलते हुए नवाचार के तहत बड़ा फैसला लिया है। अब सीधे बोकारो स्टील प्लांट से बोकारो जनरल अस्पताल और मानव संसाधन विकास केंद्र में बन रहे 50 बेड के नए कोरोना केयर सेंटर में सीधे गैसियस ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। ऐसा करने वाला बोकारो झारखंड का…
रांची: आज राज्य के सभी चिकित्सक अपनी जान की बाज़ी लगाकर लोगों की मदद कर रहे हैं, ऐसे में रिम्स के जूनियर डॉक्टरों की काफ़ी महत्पूर्ण भूमिका रही है जो ख़ुद भी संक्रमित हो रहे हैं और फिर से स्वस्थ्य होकर अपने काम में लग जा रहे हैं. वही कुछ ऐसी ख़बर आती है जो दिल को मायूस कर देती है. आज दिन सोमवार को काफ़ी दुःखद समाचार आया जब रिम्स के DTMH फाइनल वर्ष के जूनियर डॉ सिराजुद्दीन की रात करीब 2:30 को ना होने की ख़बर आई. जूनियर डॉ सिराजुद्दीन, रिम्स के ही एमबीबीएस 2010 शत्र के छात्र…
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए प्रस्तावित कल्याण कोष को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे मूर्त्त रूप देने के निर्देश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को दिए हैं। साथ ही शिक्षक नियुक्ति नियमावली को भी अंतिम रूप देने के लिए कहा है, ताकि शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र शुरू की जा सके। विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री के इस निर्देश की जानकारी माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षा निदेशक को देते हुए इसपर आवश्यक कार्रवाई शीघ्र करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों विभागीय समीक्षा में ये निर्देश सचिव को दिए थे। बता…
