Author: Koylanchal Samvad

नई दिल्ली: सजायाफ्ता अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने कोरोना को मात दे दी है. एम्स के डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया. इसके बाद उसे वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. 22 अप्रैल को छोटा राजन को तबीयत खराब होने पर दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. माफिया डॉन छोटा राजन को तिहाड़ की जेल नंबर 2 में सुरक्षा घेरे के बीच रखा गया है. अब उसकी हालत ठीक है. इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली पुलिस की टीम उसे एम्स से लेकर तिहाड़ जेल पहुंची. जहां उसे जेल नंबर दो की बैरक…

Read More

रांची: कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2021 को रद कर सकता है। संभव है कि 10वीं बोर्ड की तरह छात्रों के लिए नई मूल्‍यांकन नीति जारी की जाए। हालांकि, बोर्ड जून में 12वीं बोर्ड परीक्षा को रद करने पर अंतिम निर्णय लेगा। 1 जून को देशभर में कोरोनो वायरस की स्थिति की समीक्षा करने के बाद केंद्र सरकार की हाई पावर कमेटी कक्षा 12 परीक्षाओं को रद करने या फिर से आयोजित करने का फैसला लेगी। सीबीएसई के एक अधिकारी ने एक प्रमुख पोर्टल से बात करते हुए संकेत दिया कि…

Read More

कोविड के बाद डाइट बढ़ना कोई चिंताजनक लक्षण नहीं है। कोविड के दौरान शरीर में कमजोरी आ जाती है। ऐसे में अगर उसकी डाइट बढ़ गई है तो आप बस यह ध्यान दें कि डाइट हेल्दी हो और उसमें प्रोटीन की मात्रा प्रयाप्त हो! यह देखा गया है कि वैक्सीन लगवा चुके लोग अगर संक्रमित होते भी हैं तो उनके फेफडों पर उतना बुरा असर नहीं पड़ता। इसके बावजूद टीम प्रन्यास से जुड़े विशेषज्ञों ने माता-पिता से दूरी बनाते हुए अलग रहने और जरूरत पड़ने पर घर के कॉमन एरिया में बिना डबल मास्क लगाए न निकलने की सलाह दी।…

Read More

रांची : वरिष्ठ पत्रकार और रांची प्रेस क्लब मैनेजिंग कमिटी के सदस्य सुनील सिंह नहीं रहे. अपराह्न 2:00 बजे बरियातू स्थित पल्स हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली. कोविड संक्रमण की वजह से उन्हें 2 दिन पहले इलाज के लिए दाखिल कराया गया था. आज सुबह उनकी स्थिति अचानक बिगड़ गयी. उन्हें दो यूनिट खून भी चढ़ाया गया, लेकिन आखिरकार उन्हें नहीं बचाया जा सका. धुर्वा इलाके के रहने वाले सुनील सिंह दैनिक आज अखबार से जुड़े हुए थे. रांची प्रेस क्लब की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य के रूप में उन्होंने हमेशा पत्रकारों की सहायता में तत्परता दिखाई. उनके निधन…

Read More

रांची: जिला में कोरोना की टेस्टिंग को और सुलभ और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में  टेस्टिंग सेंटर कार्यरत हैं। जिला प्रशासन अब अनुरोध के आधार पर भी मोबाइल टेस्टिंग वैन की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था बहाल कर रहा है। 50 या ज्यादा लोगों के समूह को मिलेगी सुविधा जहाँ भी 50 या उससे अधिक की संख्या में लोग  कोविड-19 की टेस्टिंग कराना चाहते हैं उनके मुहल्ले या कॉलोनी में भी टेस्टिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। मोबाइल टेस्टिंग वैन ऐसे मोहल्ले/कॉलोनियों में जाकर लोगों का  रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग (RAT) करेगी। व्हाट्सएप नंबर…

Read More

पलामू: शहर में मंगलवार को एक ट्रक से दुर्गंध आने के बाद सनसनी फैल गई। लोगों को लगा गाड़ी में शवों को भर कर ले जाया जा रहा है। इससे परेशान लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर की तलाश की। पर वो नहीं मिला। कुछ देर बाद ड्राइवर मौके पर पहुंचा तो उसने बताया कि ट्रक में जानवरों की हड्‌डियां लदी है, जिसे संबलपुर में एक कैमिकल बनाने वाली बोन जिलेटिन फैक्ट्री में देना है। पर ट्रक के खराब हो जाने से उसे गाड़ी यहीं खड़ी करनी पड़ी। इसके बाद आसपास मौजूद…

Read More

रांची: कोरोना संक्रमण से जान गंवा चुके लोगों के आश्रितों को अब सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा. रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने योग्य आश्रितों को लाभ देने के लिए कमेटी का गठन किया है. उपायुक्त ने चार सदस्यीय कमेटी को योग्य आश्रितों की चयन की जिम्मेदारी देते हुए कहा है कि योग्य आश्रितों समय पर सहायता देना प्राशासन की प्राथमिकता है. निदेशक एनईपी रांची को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. ज़िला समाज कल्याण पदाधिकारी, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी और सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, रांची को सदस्य बनाया गया है. जिले के सभी इंसिडेंट कमांडर को कोविड-19…

Read More

रांची : झारखंड में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के बीच ब्लैक फंगल इंफेक्शन का खतरा तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार को पहला मरीज भरती होने के बाद सोमवार को तीन और मरीजों को ब्लैक फंगल इंफेक्शन के कारण मेडिका में भरती कराया गया है। एक मरीज रामगढ़, दूसरा रांची और एक मरीज इटखोरी का है। भरती होने वाले दो मरीजों की आंख की रोशनी फंगस के कारण जा चुकी है। वहीं चौथे मरीज के आंख को बचाने का प्रयास डॉक्टर कर रहे हैं। इस तरह अब राज्य में ब्लैक फंगस इंफेक्शन के मरीजों की संख्या चार हो…

Read More

चांडिल: एनएच 33 चिलगू के शहरबेड़ा के पास सोमवार की देर रात टाटा मैजिक और ट्रेलर में टक्कर हो गई। हादसे में मैजिक चालक संजय महतो और तिरुलडीह गांव की महिला की मौके पर मौत हो गई। चालक रावताडा गांव का रहने वाला था। घटना में महिला, बच्चे समेत 10 लोग घायल हैं। घायलों को एमजीएम अस्पताल लाया गया, जिनमें एक महिला और एक युवक की हालत गंभीर है। घटना के बाद दोनों मृतक घंटों वाहन में फंसे रहे। यात्री वाहन पर सवार सभी सवारी एक ही परिवार के हैं। सभी सिदगोड़ा के बारीडीह नागाडुंगरी गांव में शादी से घर…

Read More

धनबाद: जिले के सरायढेला थाना अंतर्गत कुसुम विहार में सोमवार की देर रात बीएसएनल के पूर्व एसडीओ स्वर्गीय एसपी सिन्हा के शीला निवास में भीषण डकैती हो गई. हथियारबंद डकैतों ने डकैती के दौरान गृहस्वामिनी शीला सिन्हा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई. सूचना पाकर तुरंत एसएसपी असीम विक्रांत मिंज सिटी एसपी आराम कुमार एएसपी मनोज स्वर्गियर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की. करीब 65 वर्षीया महिला अपने घर में अकेले रहती थी. घर के एक हिस्से में भाड़ेदार  रहते हैं मगर किसी को भनक तक…

Read More