Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
पलामू: जिले के रेहला थाना क्षेत्र के मुरमा कला गांव में जमीन विवाद में भतीजे ने सगे चाचा को गोली मार दी. मेदनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान ने चाचा ने दम तोड़ दिया. हत्यारा भतीजा फरार बताया जाता है. पुलिस तलाश कर रही है.जानकारी के अनुसार मृतक मुरमा कला निवासी अलीमुद्दीन अंसारी (55वर्ष) है. हत्यारा भतीजा अजीज अंसारी के पुत्र अकबर अंसारी (24 वर्ष) है. बिश्रामपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि अकबर अंसारी और अलीमुद्दीन अंसारी के परिवार के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था. इसी विवाद के कारण गुरुवार…
झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को 27 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने कोरोना को लेकर लगातार मंत्री और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करने के बाद लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है. इस बार और भी ज्यादा पाबंदियां लगायी गयी हैं. साथ ही ज्यादा सख्ती भी बरती जायेगी. इन चीजों पर रहेगी पाबंदी शादी समारोह में 11 लोगों से जायदा लोग नहीं हो सकेंगे शामिल. राज्य के बाहर आवाजाही पर रोक, निजी गाड़ियों के आवागमन पर पाबंदी बसों के परिचालन पर भी रोक दुकानें पहली की तरह 2 बजे तक ही खुली रहेंगी जरुरी होने…
धनबाद: धनबाद का वासेपुर एक बार फिर रक्तरंजित हुआ है। ईद की तैयारियों के बीच वासेपुर में जमीन कारोबारी मोहम्मद असरफ अल हसन उर्उ लाला खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे की गई। जब्बार मस्जिद के पास दिनदहाड़े अपराधियों ने लाला खान को गोली मारी। घटना स्थल पर ही उसकी माैत हो गई। अपराधी आराम से चलते बने। घटना के बाद लाला को उठाकर सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद वासेपुर में दहशत का माहाैल है। बाइक पर चलते-चलते लाला…
रांची: रिम्स के जूनियर डॉक्टर की कोरोना से हुई मौत से सारे चिकित्सकों में आक्रोश है. उनका कहना है की सरकार से सांत्वना के अलावा कुछ सहायता नहीं मिली. मदद के लिए बढ़े थे अनगिनत हाथ, खून से लेकर पैसे तक की मदद को आगे आये रिम्स के डॉक्टर ECMO के लिए छह यूनिट ब्लड की जरूरत थी, रिम्स ब्लड बैंक की मदद से महज कुछ ही समय मे ब्लड की व्यवस्था कर दी गई थी. वही दूसरी ओर टीम प्रन्यास के साथ डॉ स्मिता गुप्ता और उनके सहयोगी ने मिलकर दो लाख की आर्थिक मदद की पैथोलॉजी विभाग की…
नई दिल्लीः भारत कोरोना महामारी से जूझ रहा है. लगातार बढ़ रहे संक्रमण के कारण अस्पतालों में बेड्स नहीं हैं तो दवाई से लेकर जरूरी स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है. ऑक्सीजन की कमी के कारण कई कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई है. वहीं राज्यों में वैक्सीन की रफ्तार भी कम हो गई है. वैक्सीन की रफ्तार में कमी को लेकर राज्य सरकारों का आरोप है कि केंद्र सरकार पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं दे रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन आज उन राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के संग बैठक करेंगे जो कोविड टीकाकरण में…
भावनगर: कोरोना संकट के बीच देश के अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. अब गुजरात के भावनगर स्थित अस्पताल में आग लग गई. बताया जा रहा है कि देर रात करीब 12 बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल के एक कमरे में आग लगी, जहां आईसीयू बेड थे. इस घटना के वक्त अस्पताल के आईसीयू में 70 से ज्यादा मरीज भर्ती थे. गनीमत यह रही है कि इन सभी मरीजों को समय रहते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, अन्यथा यहां बड़ा हादसा हो सकता था. बाद में इन रोगियों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर…
उत्तराखंड: टिहरी जिले के देवप्रयाग में मंगलवार को बादल फटने से जलसैलाब आ गया। इस जनसैलाब के बहाव में नगरपालिका भवन और आईटीआई बिल्डिंग समेत कई भवन जमींदोज हो गए। इसके साथ ही कम से कम 8 दुकानें डूबकर पूरी तरह से तबाह हो गईं। हालांकि, इस घटना में कहीं से भी जनहानि की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि कोरोना कर्फ्यू के कारण इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि टिहरी के देवप्रयाग थाना क्षेत्र में आज बादल फटने की घटना हुई है,…
चंद्रपुरा: रेलवे अधिकारियों एवं बेरमो स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों से बात कर चंद्रपुरा रेलवे जंक्शन पर ट्रेनों से खासकर एलेप्पी- धनबाद एक्सप्रेस से उतर रहे यात्रियों का कोरोना जांच कल से सुनिश्चित करने को कहा। क्वारंटाइन सेंटर प्रारंभ करने प्रवासी मजदूरों के भोजनादि का प्रबंध करने का निर्देश दिया।
बासुकीनाथ: झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि मानसून सेव् पहले किसानों को खाद और बीज दिया जाएगा। दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड सभागार में मंगलवार को कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने स्वास्थ्य, कृषि, प्रखंड, अंचल व अन्य विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बताया कि इस वर्ष किसानों को मानसून प्रवेश करने से पहले बीज एवं खाद उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को सरकार के द्वारा प्रदत्त रियायती दर पर कृषि यंत्र लेने की बात कही। इस दिशा में काम करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया। मनरेगा की…
जमशेदपुर: कोविड 19 का तीसरा वेव बहुत ज्यादा घातक होगा। अभिभावकों से अपील है कि वे छोटे बच्चों ख्याल रखे, उन्हें संक्रमण से बचाएं। क्योंकि छोटे बच्चे मास्क नहीं पहनते लेकिन पांच-छह साल के बच्चों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनाएं। यह कहना है कि टाटा मेन हॉस्पिटल के स्वास्थ्य सलाहकार डा. राजन चौधरी का। मंगलवार शाम टेली कांफ्रेंस के माध्यम से डा. चौधरी ने बताया कि तीसरा वेव जब तक आएगा तब तक 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकतर युवा वैक्सीन ले चुके होंगे। जबकि इससे कम उम्र वाले बच्चों को इसका असर पड़ेगा। टाटा मेन हॉस्पिटल भी…
