Author: Koylanchal Samvad

रांची: झारखंड के धनबाद की आरुषि वंदना सिंह को कांग्रेस के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) की सोशल मीडिया की राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है। कांग्रेस छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने इस संबंध में सोशल मीडिया की सूची जारी की है। इसमें पूरे भारत से सिर्फ 2 लड़कियों का चयन किया गया है। इसमें झारखंड के धनबाद की आरुषि भी है। दो महीने से इसकी चयन प्रक्रिया चल रही थी। पूरे भारत से लगभग 200 लोगों ने इंटरव्यू दिया था। इसमें से 26 लोगों को मेन कमेटी एवं 57 लोगों को प्रोबेशनिरी कमेटी में जगह…

Read More

हजारीबाग: झारखंड का हजारीबाग 6000 वां स्टेशन बन गया है जहां रेलवे ने मुफ्त वाई-फाई सेवा शनिवार को शुरू की. जानकारी हो कि रेलवे ने सबसे पहले 2016 में मुंबई रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करायी थी. इसके बाद पश्चिम बंगाल में मेदिनीपुर 5,000 वां स्टेशन था जहां इसकी शुरुआत की गयी. रेलवे ने रविवार को बताया कि 15 मई को ओडिशा के अंगुल जिले के जरपदा स्टेशन पर भी यह सुविधा शुरू की गयी.रेलवे ने कहा, ”रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा भारत सरकार के ‘डिजिटल इंडिया’ कार्यक्रमों के लक्ष्यों को पूरा करती है. इससे ग्रामीण और शहरी नागरिकों…

Read More

पलामू: पलामू जिले के लिए रविवार को राहत भरी खबर आई. एनएचएआई की ओर से एमएमसीएच में 100 बेड का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया गया. सोमवार से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी. ऑक्सीजन प्लांट के मदद से 100 बेड को सप्लाई की जाएगी. पलामू के उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर तथा एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रभात कुमार ने एमएमसीएच स्थित जीएनएम कॉलेज के पीछे ऑक्सीजन प्लांट लगाने हेतु स्थान को चिन्हित किया.एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रभात कुमार ने बताया कि एनएचएआई द्वारा एमएमसीएच में एक ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की जायेगी. इस ऑक्सीजन…

Read More

रांची: सिटी में प्राइवेट हॉस्पिटलों की मनमानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. कहीं इलाज के नाम पर तो कहीं मरीजों को डरा धमका कर पैसे वसूले जा रहे हैं. वही कुछ हॉस्पिटल में बिल के कारण शव रोकने के लिए मामले सामने आए हैं.ताजा मामला सिटी के राज हॉस्पिटल का है, जहां हॉस्पिटल के 5 लाख के बिल के लिए एक कोरोना संक्रमित का शव रोक लिया गया. परिजन हॉस्पिटल का बिल चुकाने को तैयार थे, लेकिन इसके लिए कुछ दिन की मोहलत मांगी. लेकिन प्रबंधन को यह मंजूर नहीं था और उसने संक्रमित का शव…

Read More

रांची: काेराेना संक्रमण काे नियंत्रित करने के लिए राज्य में चल रहे लाॅकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) में रविवार से सख्ती बढ़ा दी गई। बाजारों में भी आज पहले की तुलना में काफी कम भीड़ रही। सख्ती का असर सबसे ज्यादा सड़कों पर दिखा। बिना वजह घूमने वालों ने आज घर पर ही रहना उचित समझा। क्योंकि बिना ई-पास लोग अपने वाहनों से नहीं चल सकते हैं। हर चौक-चौराहे पर पुलिस तैनात नजर आई जो हर आने-जाने वालों से ई-पास देख रही है। जिनके पास ई पास नहीं, उन्हें फटकार लगा पुलिस वापस घर भेज रही है। रांची, जमशेदपुर, दुमका, गढ़वा,…

Read More

पलामू:  जिले में ब्लैक फंगस का पहला मरीज मिला है. मेदिनीनगर के सुदना  इलाके के 45 वर्षीय युवक में इस बीमारी का पता चला है. जांच में पुष्टि होने के बाद मरीज को सर्जरी के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. जिस मरीज में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है, वह 15 दिन पहले कोरोना संक्रमण से ठीक हुआ था. मेदिनीनगर के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ सुभाष कुमार ने बताया कि ब्लैक फंगस की बीमारी कोई नई नहीं है, लेकिन कोविड-19 के बाद खासकर दूसरी लहर में अब इसके लक्षण अधिकांश मरीजों में देखने को मिल रहे हैं. उन्होंने बताया कि…

Read More

रांची: टीम प्रन्यास द्वारा जारी किए गये हेल्पलाइन नंबर से काफ़ी लोगों की मदद हो रही है, झारखंड समेत पूरे देशभर से रोज़ाना 500 से अधिक लोगों की हो रही मदद! एक कुशल चिकित्सकों की टीम आपसी सूझबुझ  के साथ लोगों को दे रही परामर्श! किसी भी तरह की दिक्कत होने पर प्रन्यास के अध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण   8409588990 से संपर्क करें.  डॉ आशीष भगत(Dentist) =  7004079967 (10am to 12pm) डॉ  ईशानी सिंह    = 8210396217 (10am to 12:00) डॉ  पूजा  सिंह =    8340462557 (11am to 12pm) डॉ जयदीप कुमार चौधरी(Critical care) = 9934931430 (11am to 12pm) डॉ अशोक कुमार…

Read More

रांची: राज्य में 17 मई तक बारिश और थंडरिंग की संभावना है. विभाग ने बताया है कि 16 और 17 मई को भी राज्य में बारिश होगी. इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होगी. इस दौरान राज्य के पश्चिमी, मध्य और उत्तर भाग में बारिश के साथ थडरिंग और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इन जिलों में बोकारो, गुमला, हजारीबाग, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज शामिल हैं. राज्य में 20 मई तक बादल छाये रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार 19 मई…

Read More

हजारीबाग: युवा होनहार पत्रकार पंखुड़ी सिंह का निधन हो गया. वह कोविड संक्रमित थी और पिछले 10 दिनों से उनका इलाज हजारीबाग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा था.पंखुड़ी इन दिनों दिल्ली में पत्रकारिता कर रही थीं. लॉकडाउन के कुछ समय पहले वह हजारीबाग लौटी थीं. ऑक्सीजन लेवल लगातार नीचे जा रहा था. चेस्ट इनफेक्शन भी बहुत ज्यादा बढ़ गया था. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वयं एचएमसीएच के डायरेक्टर को उनके समुचित इलाज का निर्देश दिया था. लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका. उन्होंने आज सुबह 4:30 बजे अंतिम सांस ली. पंखुड़ी ने मार्खम कॉलेज…

Read More

नई दिल्ली: झारखंड की युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इंद्राणी रॉय को अगले महीने होने वाले इंग्लैंड के दौरे के लिए पहली बार भारत की टेस्ट और वनडे महिला टीम में चुना गया है। हालांकि, चोट की वजह से बायें हाथ की सीनियर स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ को टीम में जगह नहीं मिली है। नीतू डेविड की अगुआई वाली समिति ने युवा बल्लेबाजी सनसनी शेफाली वर्मा और तेज गेंदबाज शिखा पांडे को तीनों प्रारूपों की टीम में जगह दी है। मिताली राज दौर पर होने वाले एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों में कप्तानी करेंगी, जबकि हरमनप्रीत कौर टी-20 टीम की कप्तान होंगी। समाचार…

Read More