Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं कक्षा का रिजल्ट अब 20 जून को जारी नहीं होगा. सीबीएसई ने मंगलवार को मार्क्स सबमिट करने की तिथि बढ़ा दी है. नया शेड्यूल जारी करते हुए नोटिस जारी किया गया है. बताया गया है कि कोरोना महामारी, लॉकडाउन, रिजल्ट तैयार में लगे कर्मियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है. अब जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी होने की संभावना है. देखें शेड्यूल- – मार्क्स अपलोड करने के लिए सीबीएसई पोर्टल की उपलब्धता – 20 मई (इसमें कोई बदलाव नहीं)। – सीबीएसई को मार्क्स सब्मिट…
धनबाद: बीसीसीएल के लोयाबाद एरिया-5 के वासदेवपुर कोलियरी के संजय उद्योग आउटसोर्सिंग माइंस में मंगलवार को जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ. अचानक हुए इस ब्लास्ट के बाद तेजी से गैस रिसाव शुरू हो गया. बता दें कि ब्लास्ट के बाद से स्थानीय लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है. सूचना मिलने के बाद केंदुआडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की ओर से लगातार लोगों से गैस रिसाव वाली जगह से दूर रहने की अपील की जा रही है. वहीं, प्रबंधन के अब तक नहीं पहुंचने से लोगों में बेहद नाराजगी है. स्थानीय पार्षद ने दी…
रांची: अनगड़ा थाना क्षेत्र के सालहन गांव में स्वर्ण रेखा नदी से मंगलवार को दो शव और निकाला गया है। 18 घंटे की मशक्कत के बाद NDRF की टीम इन्हें खोजने में कामयाब रही है। ये 18 वर्षीय के सुभाष महतो और एहतेशाम का है। सुभाष महतो जहां हुटुप का रहने वाला है, वहीं एहतेशाम इरवा का रहने वाला है। इससे पहले सोमवार को नसीरुद्दीन उर्फ राजा अली (28), मो. रिजवान उर्फ लडडू अली (18) का शव निकाला गया था। सुभाष के अलावा तीनों एक ही परिवार के हैं। चारो की मौत सोमवार को नदी में डूबने से हो गई…
हजारीबाग : कोरोना की इस मुश्किल घड़ी में कुछ लोग आपदा में अवसर तलाश रहे हैं. जहां संक्रमित मरीजों को तुरंत दवा,ऑक्सीजन के साथ अन्य चीजों की जरूरत है. वहीं कुछ लोग इसकी कालाबाजारी में लगे हुए हैं. कुछ ऐसी ही मामला हजारीबाग के HMCH में सामने आया है. मामले में पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी मामले में दो वार्ड बॉय को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार वार्ड बॉय में गदोखर का रहने वाला सुरेंद्र यादव और नूरा का रहने वाला आशीष शामिल है. जबकि आउटसोर्सिंग कम्पनी सोलंकी के सुपरवाइजर भीम और मनोज समेत तीन कर्मियों को पूछताछ के बाद…
रांची: कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू किया गया है. स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए ई-पास का होना अनिवार्य बताया गया था. लेकिन आज परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश में कुछ रियायतें दी गई हैं. परिवहन विभाग की ओर से जारी इस आदेश में पहले के नियमों में संशोधन करते हुए शव यात्रा में शामिल होने तथा चिकित्सा उदेश्य से बाहर निकलने वालों को ई-पास से छूट दी गई. इस आदेश के मुताबिक शव यात्रा में होने, चिकित्सा उदेश्यों तथा इससे संबंधित कार्यों जैसे चिकित्सीय जांच,…
उत्तराखंड: भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 5 बजे खुल गए. कोरोना वायरस के कारण इस मौके भक्तों की कमी देखने को मिली. पिछले साल भी कोरोना वायरस के चलते भक्तों की कमी थी. बता दें कि 19 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद किए गए थे. केदारनाथ धाम के पट खुलने से पहले पूरे मंदिर को 11 कुंतल फूलों से सजाया गया. इस दौरान पूरे केदारनाथ धाम का वातावरण भक्तिमय रहा. मंदिर के कपाट खुलने के दौरान केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग और मंदिर के मुख्य पुजारी बागेश लिंग, प्रशासन के लोग और स्थानीय लोग मौजूद रहे.सरकार और…
भोपाल : मध्य प्रदेश के भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य की राजधानी के शाहपुरा इलाके में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के घर में 38 वर्षीय महिला ने फांसी लगा ली. महिला अंबाला की रहने वाली है. महिला द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. अंबाला के बलदेव नगर इलाके की रहने वाली महिला पिछले एक साल से भोपाल में पूर्व मंत्री के घर आ रही थी. वह पिछले 25-30 दिनों से वहीं थीं, जबकि मंत्री 2 दिन से भोपाल से बाहर थे. भोपाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के दो मंत्रियों सहित 4 नेताओं की CBI की तरफ से गिरफ्तार ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है। इन गिरफ्तारियों को भाजपा द्वारा प्रायोजित बताते हुए TMC के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है। इतना ही नहीं TMC के कार्यकर्ता सोमवार दोपहर को CBI के दफ्तर के बाहर इकठ्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए पत्थरबाजी भी की। हालांकि, किसी भी तरह के उपद्रव की आशंका को देखते हुए फिलहाल सीबीआई ऑफिस के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही केंद्रीय बलों की तैनाती सीबीआई कार्यालय के अंदर…
नई दिल्ली: पूरा देश इस समय कोरोना वायरस की दूसरी खतरनाक लहर से जूझ रहा है। इस कोरोना संकट के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ की एंटी कोविड दवा 2DG की पहली खेप लॉन्च की। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन और एम्स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया भी मौजूद रहे। वायरस के प्रकोप को कम करने में सक्षम- हर्षवर्धन पहली खेप लॉन्च होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने ऐंटी कोरोना दवा 2-डीजी एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया को हैंडओवर की। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऐंटी कोरोना दवा 2-डीजी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को सौंपी। कोरोना की दवा…
रांची: कोरोना संक्रमण से राज्य का हर वर्ग परेशान है. अस्पताल से लेकर श्मशान तक भगदड़ की स्थिति है. ऐसे में राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि श्मशान घाट औऱ कब्रिस्तान में कोरोना संक्रमितों के संस्कार पर लोगों को पैसा खर्च नहीं करना पड़े. खासकर लकड़ी के लिये एक भी रुपया ना लगे. इस संबंध में सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को घोषणा की. टाटा की ओर से डीएवी स्कूल, घाटोटांड़, मांडू (रामगढ़) में 80 ऑक्सीजन युक्त बेडेड के ऑनलाइन उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जैसे जैसे समस्याओं की पहचान हो रही है, सरकार उस पर काम कर…
