Author: Koylanchal Samvad

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने घोषणा की है कि टीकाकरण की पहली खुराक के बाद कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों को,  कोविड- 19 बीमारी से क्लिनिकल रिकवरी के बाद दूसरी खुराक को 3 महीने के लिए टाल दिया जाएगा.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 (NEGVAC) के लिए वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की नई सिफारिशों को स्वीकार कर लिया गया है और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित कर दिया गया है. नई सिफारिशों के अनुसार, बीमारी से उबरने के बाद कोविड-19 टीकाकरण को 3 महीने के लिए टाल दिया जाएगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पहली खुराक के…

Read More

चक्रवाती तूफान ताऊ ते अब कमजोर पड़ गया है, पर सोमवार को जब ये महाराष्ट्र से गुजरा तो इसने तबाही मचा दी। इसके चलते समुद्र में 4 जहाज फंस गए। इनमें से एक जहाज बार्ज P- 305 अब डूब गया है। इस पर 273 लोग सवार थे। इनमें से 188 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 22 के शव बरामद किए गए हैं और 63 अभी लापता हैं। इस जहाज के रेस्क्यू में INS विराट और कोलकाता जुटे हैं। ऑपरेशन अभी जारी है। बार्ज 305 के अलावा गाल कंस्ट्रक्टर पर 137 लोग फंसे थे, इन सभी को रेस्क्यू कर लिया…

Read More

रांची: विप्रो मारवाड़ी कॉलेज के विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट करेगी। यह नियुक्ति सर्विस डेस्क पद के लिए होगी। कालेज के प्लेसमेंट सेल के को-आर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती ने बताया कि स्नातक के किसी भी संकाय के छात्र-छात्राएं जो वर्ष 2021 की फाइनल परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसमें शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कॉलेज की वेबसाइन http://www.marvadicollegeranchi.ac.in पर इस संबंध में पूरी जानकारी दी गई है। 30 मई आवेदन की आखिरी तारीख। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। चयन प्रक्रिया प्रीलिमरी स्क्रीनिंग, वॉइस इंटरव्यू और एचआर इंटरव्यू के आधार पर होगी। जरूरी है कंप्यूटर की बेसिक…

Read More

गढ़वा: मेराल थाना क्षेत्र के अकलवानी गांव में एक वृद्ध महिला व उसकी पुत्रवघू की मौत सोमवार की रात में हो गई। दाे घंटे के अंतराल पर हुई दोनों की मौत होने से अकलवानी एवं आसपास के गांवों में दहशत है। इसे कोरोना से हुई मौत के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ तिवारी की वृद्ध मां पोखन देवी 85 वर्ष विगत कुछ दिनों से बीमार थी। सोमवार की रात पोखन देवी की मौत सांस लेने की तकलीफ की शिकायत के बाद घर में ही हो गई। इसके पश्चात बद्रीनाथ तिवारी की पत्नी नयनतारा देवी 60 वर्ष…

Read More

बरही पुलिस ने मंगलवार देर रात गौरियाकर्मा पंचायत के निचितपुर के एक अर्धनिर्मित मकान से 300 पेटी शराब जब्त किया। यह कार्रवाई एसडीपीओ नाजीर अख्तर के नेतृत्व में की गई। बरामद शराब का बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रुपए आंकी जा रही है। एसडीपीओ ने बरही, चौपारण और पदमा पुलिस को अलर्ट करते हुए खुद निचितपुर गांव पहुंचे। निचितपुर निवासी चंदन सिंह पिता सीताराम सिंह के अर्द्धनिर्मित मकान की तलाशी ली गई। जहां से 300 पेटी विदेशी शराब जब्त किया गया। इस संबंध में एसडीपीओ नाजीर अख्तर ने बताया कि निचितपुर चतरा बॉर्डर पर स्थित है। इस कारण शराब तस्कर…

Read More

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी बिहार से छत्तीसगढ़ तक झारखंड से होते हुए पश्चिमी विक्षोभ का एक टर्फ लाइन फैला हुआ है। ये टर्फ लाइन समुद्र चल से 0.9 किमी उपर है। इसका असर राज्य में बुधवार को भी देखने के लिए मिलेगा। इसके कारण 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आंनद ने बताया कि राज्य में हो रही वज्रपात प्री मानसून वज्रपात है, जो हर वर्ष मई मध्य में मानसून…

Read More

नई दिल्ली: सोमवार की रात तकरीबन 11.30 बजे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख डॉ केके अग्रवाल का निधन हो गया है। बता दें कि डॉ अग्रवाल ने 28 अप्रैल को ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। तबीयत बिगड़ने के चलते कुछ दिन पहले उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। किंतु 17 मई को देर रात आधिकारिक रूप से यह जानकारी दी गई कि डॉ केके अग्रवाल का कोरोना वायरस से निधन हो गया है। ऑक्सीजन लगने के…

Read More

नई दिल्लीः देश में कोरोना की रफ्तार पिछले करीब दो हफ्ते से धीमी होने लगी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि बीते 3 मई को जहां कोरोना संक्रमण की दर 17.13 फीसदी थी तो वहीं 15 दिन बाद घटकर ये अब 13.3 फीसदी हो गई है. इसके साथ ही, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश की कुल आबादी का अभी तक 1.8 फीसदी लोग इस महामारी के संपर्क में आए हैं. यानी अभी तक कोरोना महामारी से सिर्फ 2 फीसदी लोग ही संक्रमित हुए है. इन राज्यों में बढ़ रहे कोरोना के मामले…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रही दिल्ली के लोगों के लिए आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना से जान गंवाने वाले हर परिवार को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी परिवार में काम करने वाले लोग की मौत हो जाती है तो उस परिवार को हर महीने 2500-2500 रुपये का पेंशन दिया जाएगा. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी घर में किसी बच्चे के माता-पिता कि कोविड से दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो जाती है तो हर महीने 2500 रुपये…

Read More

रांची: फेसबुक में फर्जी प्रोफाइल बनाकर पैसे मांगने वाले गिरोह की सक्रियता कम नहीं हो रही है. साइबर अपराधियों ने इस बार झारखंड पुलिस के मुखिया यानी डीजीपी नीरज सिन्हा के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर पैसे की मांग की है. फर्जी प्रोफाइल से डीजी के परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे गए थे. फर्जी प्रोफाइल बनाने के लिए उनकी असल प्रोफाइल के तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था. मामला सामने आने के बाद डीजी ने अपने परिचितों से इससे सावधान रहने की अपील की है. अब तक पकड़ा नहीं गया अपराधी साइबर अपराधियों ने अब तक कई आईपीएस और पुलिस अधिकारियों…

Read More