Author: Koylanchal Samvad

रांची : राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड के संभावित मामलों की पहचान के लिए डोर टू डोर अभियान की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने इस संबंध में सभी उपायुक्तों को घर-घर जाकर व अभियान की विस्तृत योजना के लिए पत्र जारी किया है. एनआरएचएम झारखंड को रैपिड एंटीजेन टेस्ट और लक्षणों के आधार पर संभावित कोविड रोगियों की पहचान के लिए फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं हर पंचायत में आइसोलेशन सेंटर बनाने को कहा गया है. जहां पर पॉजिटिव मरीजों को उनके परिवार वालों से अलग रखा जायेगा. प्रशिक्षण से…

Read More

रांची : 18+ के वैक्सीनेशन के लिए रांचीवासी शनिवार रात 9 बजे से SLOT बुक कर सकते हैं. यह अगले 5 दिनों यानी 27 मई 2021 तक के लिए SLOT पब्लिश किया जायेगा. इसमें ज़िले के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों के लिए स्लाॅट बुक किया जा सकता है. लाभार्थी अपनी सुविधानुसार टीकाकरण केंद्र और टाइम स्लॉट का चयन कर सकते हैैं. रजिस्ट्रेशन के बाद बुक होगा स्लॉट 18+ टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद ही SLOT बुक होगा. गूगल प्ले स्टोर से CoWIN ऐप डाउनलोड कर या http://selfregistration.cowin.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन कर SLOT बुक किया जा सकता है. स्लॉट बुक करने के बाद…

Read More

रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र की आरा पंचायत के बड़का टोली में सीसीएल कर्मी सीपी आइंद ने अपनी ही पत्नी रेखा आइंद की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं मर्डर करने के बाद पहले उसने फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाना पहुंचकर खुद बताया कि किसी ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी। मामले में मोड़ तब आया जब बेटे ने पुलिस को बताया कि उसका पिता ही मां का हत्यारा है। इसके बाद जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तब उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर शक था ।…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में ब्लैक फंगस से अब तक सात मरीज भर्ती हुए हैं इनमें से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि शेष मरीज इलाजरत हैं। टीएमएच के स्वास्थ्य सलाहकार डा. राजन चौधरी ने शुक्रवार शाम टेली कांफ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी। बकौल डा. चौधरी, ब्लैक फंगस को लेकर एम्फोटेरिसिन बी दवा खत्म हो चुकी है। इसके लिए हमने झारखंड सरकार सहित स्थानीय जिला प्रशासन को भी सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्टेज में ब्लैक, व्हाइट व ऑरेंज फंगस होते हैं जो शरीर के अलग-अलग…

Read More

रांची: रेलवे बोर्ड की ओर से राज्य से चलने वाली लगभग एक दर्जन ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इनमें से कुछ ट्रेनें बिहार और पश्चिम बंगाल से चलती है जो राज्य के अलग-अलग स्टेशनों पर रूकती है. अधिकांश ट्रेनों का परिचालन यात्री नहीं मिलने के कारण रद्द की गयी है. इनमें रांची-धनबाद इंटरसिटी, रांची-देवघर इंटरसिटी, धनबाद-गया इंटरसिटी, धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, आसनसोल हावड़ा, हावड़ा सियालदाह स्पेशल, मुजफ्फरपुर हावड़ा एक्सप्रेस आदि शामिल हैं. पूर्व रेलवे और धनबाद रेल मंडल ने इन ट्रेनों को रद्द करने की सूचना ट्विटर पर जारी कर दी है. किस दिन से ट्रेनें रहेंगी रद्द: धनबाद…

Read More

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. गौरतलब है कि इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्र के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया था. लेकिन पुलिस की तरफ से तय किए गए रूट को ताक पर रखकर किसानों के कुछ समूह ने बवाल कर दिया.किसानों के कुछ समूह ने भारी उपद्रव मचाया. वे लाल किले तक पहुंच गए थे. कुछ जगहों पर आंदोलनकारी किसान और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी. इसमें सैकड़ों पुलिसकर्मी घायल हुए थे. सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान…

Read More

रांची: दरवाजे पर खड़ी एंबुलेंस में रखा हुआ है मां का शव। गिड़गिड़ाती बहनें… और अपनी पत्नी के साथ घर में बंद बेटा। यह तस्वीर है झारखंड की राजधानी रांची की। यहां इकलौते बेटे ने मां की मौत के बाद उनके शव को घर के आंगन तक नहीं आने दिया। लोगों को रोकने के लिए घर में ताला तक जड़ दिया। बेटियां गुहार लगाते रहीं। हाथापाई भी की। लेकिन न बेटा माना और न बहू। आखिरी में जब अपनी मां की आखिरी विदाई के लिए बेटियां तैयार हुई तब उस निर्दयी बेटे ने हिदायत दी कि अंतिम संस्कार भी दूसरे…

Read More

हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी मामले में नया मोड़ आया है. चोरी हुई 200 सिलेंडरों में से 120 अस्पताल के ही विभिन्न वार्डों से मिले हैं. पिछले दो दिनों में इतने सिलेंडरों की बरामदगी हुई है. अब इस मामले में अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं. चोरी का मामला सामने आने के साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने मंगलवार को पुलिस में मामला दर्ज करा दिया. पुलिस ने बुधवार को अस्पताल में कार्यरत एजेंसी के सुपरवाईजर समेत दो वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर लिया. थाने से सुरवाईजर व अन्य को बांड भरकर छोड़ दिया…

Read More

रांची: झारखंड सरकार अब केंद्र सरकार की जगह खुद से तैयार ऐप से टीकाकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहती है। इसके लिए सरकार की तरफ से अमृत वाहिनी एप तैयार किया गया है। इस एप को मंजूरी दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर राज्य सरकार ने आग्रह किया है कि कोविन ऐप की जगह अमृत वाहिनी ऐप का इस्तेमाल के लिए निर्देश जारी करें। याचिका में यह कहा गया है कि झारखंड की 48 प्रतिशत आबादी आदिवासी बहुल क्षेत्र की है। इस आबादी के ज्यादातर लोग डिजिटली शिक्षित नहीं है।…

Read More

गढ़वा: मेदनीनगर मुख्य मार्ग पर भीखी मोड़ के पास बाइक सवार युवक ने रौंद दिया है। इससे मौके पर ही एक पुलिस जवान की मौत हो गई है। वहीं एक बाइक पर सवार एक युवक को भी जान से हाथ धोना पड़ा है। अस्पताल ले जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। वहीं दो को गंभीरावस्था में अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मृतक जवान की पहचान पलामू जिला के छतरपुर गांव निवासी 40 वर्षीय प्रमोद राय के रूप में हुई है। जबकि मोटरसाइकिल सवार मृतक पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र…

Read More