Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
नई दिल्लीः 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्रियों के साथ जारी बैठक खत्म हो गई है. सूत्रों ने बताया कि 12वीं की परीक्षा अब्जेक्टिव टाइप पेपर के जरिए होगी. सूत्रों ने बताया कि दिल्ली को छोड़कर सभी राज्य 12वीं की परीक्षा के लिए तैयार दिखे. सूत्रों ने बताया कि परीक्षा होम सेंटर पर ही आयोजित की जाएगी. सूत्रों ने बताया कि पासवर्ड प्रटेक्टेड ई-पेपर सेंटर पर भेजा जाएगा. बैठक में सीबीएसई ने कहा कि वो जून के आख़िरी हफ़्ते में परीक्षा करवा सकते हैं. बैठक के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही डेट का एलान किया जाएगा. 12वीं…
नई दिल्ली: जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान सागर राणा की हत्या मामले में फरार चल रहे ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुशील कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है. छत्रसाल स्टेडियम की इस घटना के बाद देशभर में हलचल मच गई थी. पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के ही मुंडका इलाके से सुशील कुमार और उनके साथी अजय को गिरफ्तार किया. यह दोनों 4 मई को देर रात हुई घटना के बाद से फरार चल रहे थे. सुशील पर पुलिस ने एक लाख रुपये और अजय पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था. वहीं, मंगलवार को रोहिणी कोर्ट…
हजारीबाग़: हजारीबाग़ जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के बेढना बारा शिव मंदिर के समीप रविवार को तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी गाड़ी के परखच्चे उड़ गये. इस दुर्घटना में गाड़ी पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. बबलू चंद्रवंशी जिला पुलिस चतरा में कार्यरत घायलों में चतरा जिला के मयूरहंड निवासी 27 वर्षीय अनुपम कुमार उर्फ बिट्टू ,30 वर्षीय बबलू चन्द्रवंशी और कार चालक 30 वर्षीय अमर ठाकुर शामिल हैं. बताया जा रहा…
रांची: बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे गहराता जा रहा है। यह सोमवार शाम तक ‘यास’ नामक तूफान में बदल जाएगा। ‘यास’ 26 मई की शाम तक उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा। इस दौरान 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस तूफान का असर झारखंड में भी दिखेगा। माैसम विभाग ने 25 से 28 मई के बीच पूरे झारखंड में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। माैसम विभाग विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 25 मई काे रांची का अधिकतम…
जमशेदपुर : ब्लैक फंगस के बढ़ रहे मामलों को देख एमजीएम अस्पताल में विशेष वार्ड बनाने की तैयारी चल रही है। राज्य मुख्यालय से पत्र आने के बाद प्रबंधन इस दिशा में सक्रििय हुआ है। अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने शनिवार को उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी, ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. बीएस हांसदा व डॉ. रोहित झा के साथ बैठक की। राज्य से आए पत्र में कहा गया है कि ब्लैक फंगस मरीजों काे भर्ती करने के लिए विशेष वार्ड बनाया जाए। सिविल सर्जन डॉ. एके लाल ने सभी निजी व सरकारी अस्पतालों को निर्देश देते हुए अलर्ट किया है। सभी…
आरा: बिहार के आरा जिले के एक गांव में 40 साल की महिला को 20 दिन पहले बुखार आया और वह गांव के मेडिकल स्टोर से दवा लेकर ठीक हो गई। न कोरोना की जांच हुई और न ही कोई परेशानी हुई, जिससे उसे हॉस्पिटल जाना पड़े। लेकिन दो दिन बाद महिला के आधे चेहरे पर दर्द शुरू हुआ। फिर दर्द वाली लेफ्ट आंख रोशनी जाने के साथ बाहर आने लगी। इस मामले से डॉक्टर भी चौंक गए हैं। शुक्रवार को महिला का CT स्कैन कराया तो ब्लैक फंगस डिटेक्ट हुआ। इसके बाद महिला को पटना AIIMS रेफर कर दिया…
मनोहरपुर (चाईबासा): लॉकडाउन के दौरान राज्य में केवल जरूरी सामान की दुकानों को दोपहर 2 बजे तक खोलने के आदेश हैं। पर कपड़े के कई दुकानदार चोरी-छिपे ग्राहक को दुकान के अंदर बुला शटर को गिराकर कपड़े की बिक्री कर रहे हैं। ऐसी सूचना के बाद शनिवार को मनोहरपुर थाना प्रभारी सिविल ड्रेस में महिला पुलिस के साथ निरीक्षण पर निकले। इसी बीच एक दुकानदार ने उन्हें कस्टमर समझ चुपके से दुकान के अंदर बुला लिया और कपड़े दिखाने लगा। इसी बीच पुलिस के आने की सूचना मिली तो दुकानदार ने उन्हें वॉशरूम में छुपने को कहा। इसके बाद थाना…
रांची रेलवे स्टेशन परिसर पर आज एक यात्री की संदिग्ध मौत हो गई है। यह यात्री राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से रांची स्टेशन पर उतरा था। यात्री की पहचान कर ली गई है। वह सिमडेगा के रहने वाले उमेश केरकेट्टा थे। बताया गया कि राजधानी एक्सप्रेस से उतरते ही वह बेहोश होकर प्लेटफार्म पर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और फौरन डॉक्टर को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने जांच के बाद उमेश को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।…
साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि रूपा तिर्की की मौत को संदेहास्पद मानते हुए पूरे मामले की सीबीआइ जांच कराने का निर्देश देने का आग्रह कोर्ट से किया गया है। याचिका में स्थानीय विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्र और डहू यादव नामक व्यक्ति को प्रतिवादी बनाते हुए दोनों की भूमिका और पंकज मिश्र की संपत्ति की जांच कराने का आग्रह भी अदालत से किया गया है। याचिका में कहा गया…
रांची: मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बेरमो विधायक श्री अनूप सिंह ने मुलाकात की। विधायक अनूप सिंह ने राज्य में कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक मदद पहुंचाने निमित्त निजी कोष से 5 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को सौंपा। मालूम हो कि विगत दिनों मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित राज्य के सभी सांसदों एवं विधायकों के साथ हुए वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विधायक अनूप सिंह ने कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए पत्रकारों के परिजनों के सहायतार्थ 5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की थी। विधायक अनूप सिंह ने मुख्यमंत्री…
