Author: Koylanchal Samvad

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की महामारी में बहुत से लोगों ने अपनों को खो दिया है। इनमें देश की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। बॉलीवुड के भी बहुत से सितारे हैं जो कोरोना वायरस में अपनी और अपनों की जान गवां चुके हैं। एक बार फिर से बॉलीवुड के गलियारे से बुरी खबर सामने आई हैं। मशहूर गायक अरिजीत सिंह की मां की निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से अपनी जिंदगी की जंग हार गईं। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार अरिजीत सिंह की मां ने गुरुवार (20 मई) की सुबह करीब 11 बजे आखिरी…

Read More

चंडीगढ: भारत के महान धावक मिलखा सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. फिलहाल वह चंडीगढ में अपने घर में ही आईसोलेट हैं. फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिलखा 91 साल के हैं. उनकी पत्नी ने उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है. बता दें कि मिलखा के कुक को फीवर था. इसके बाद कल यानी बुधवार को उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था. जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. फिलहाल वह घर पर ही क्वारंटीन हो गए हैं. मिलखा ने कहा, “हमारे कुछ हेल्पर पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों की जांच कराई…

Read More

पलामू: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर और चैनपुर को जोड़ने वाली कोयल नदी पुल पर बुधवार रात ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। इस घटना में ट्रक का ड्राइवर भाग निकला। जबकि, पिकअप में फंसे ड्राइवर को पुलिस ने बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया। दरअसल, शाहपुर की ओर से छर्री (गिट्‌टी) लदा एक 12 चक्का ट्रक मेदिनीनगर की ओर जा रहा था। विपरीत दिशा से मेदिनीनगर की ओर से एक पिकअप वैन आ रही थी। इसी दौरान ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। वहीं एम्स कोविड टास्क फोर्स के चेयरपर्सन और मेडिसिन के एचओडी डॉ नवीत विग का कहना है कि बच्चों के लिए वैक्सीन की मात्रा और सुरक्षा डेटा उपलब्ध होने के बाद ही टीके लगाए जाएंगे। बच्चों की सुरक्षा के मामले में हम पीछे नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर आने से पहले ही हमें बच्चों को सुरक्षित करना होगा। हालांकि कोरोना का टीका बच्चों को कब से लगना शुरु होगा अभी तक इस बारे में सरकार की तरफ…

Read More

चतरा: उपायुक्त दिव्यांशु झा ने कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग के वैसे लोग जिन्हें covin. gov. In पर पंजीकरण व स्लॉट बुक करने में अगर परेशानी हो रही है तो घबराएं नहीं. अब क्षेत्र के प्रज्ञा केंद्र संचालक डोर-टू-डोर जाकर पंजीकरण एवं स्लॉट बुकिंग कराने में आपका सहयोग करेंगें. उपायुक्त ने कहा कि आप निश्चिंत रहें, टीकाकरण सबका होगा. डीसी ने कहा कि कोरोना जैसे महामारी से निपटने में यह टीका बहुत ही कारगर है. इसके लिए उन्होंने सभी 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को हरहाल में टीकाकरण कराने की अपील की.

Read More

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में लागू ई-पास को आसान करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि ई-पास जरूरी है। उन्होंने कहा है कि सब्ज़ी और दूध लाने के लिए मोटरसाइकिल से जाने की जरूरत नहीं है. लोग पैदल चलकर भी यह काम कर सकते हैं। राज्य सरकार का यह कदम कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए उठाया गया है। सरकार का यह नीतिगत निर्णय है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच ने इस मामले से जुड़े सभी पक्षों को सुनने के बाद…

Read More

कोडरमा: कोडरमा घाटी में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए। घायलों में चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसा चावल लदे एक ट्रक द्वारा बोलेरो को टक्कर मारने और बोलेरो के अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टेंपो में टकराने से हुआ। हादसे के बाद ट्रक कुछ आगे जाकर अनियंत्रित होकर एक खेत में पलट गया। इसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने चावल की कई बोरियां लूट लीं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान…

Read More

राँची/रिम्स: अगर आपने कोविड-19 वैक्सीन का पहला इंजेक्शन ले लिया है या जल्द ही लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए इन सवालों के जवाब जानना जरूरी है.  क्या वैक्सीन का पहला टीका आपको कोविड-19 वायरस से बचा लेगा ? इस सवाल का सीधा जवाब है, नहीं. वैक्सीन का पहला टीका लगने के साथ ही आप कोविड-19 वायरस के इंफेक्शन से सुरक्षित नहीं हो जाएंगे. वैक्सीन का पूरा प्रभाव दोनों इंजेक्शन लगने के बाद ही सामने आता है. वह भी दूसरा टीका लगने के फौरन बाद नहीं, बल्कि उसके करीब दो हफ्ते बाद.  वैक्सीन का दूसरा टीका कितने दिनों…

Read More

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ”ताउते” से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बुधवार को गुजरात और केंद्र शासित क्षेत्र दीव के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. इसके बाद अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘ताउते’ की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की. गुजरात के मुख्यमंत्री भी बैठक में उपस्थित रहे. मोदी चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए एक दिवसीय गुजरात दौर पर आज भावनगर पहुंचे जहां मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उनका स्वागत किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और ओएनजीसी बार्ज पर कर्मियों को…

Read More

अररिया. बिहार में अररिया सदर मुख्यालय से एक दिलचस्प खबर सामने आई है, जहां कोर्ट में पेशी के लिए जा रहा चोर पुलिस कस्टडी से हथकड़ी खोल कर फरार हो गया. पुलिस से बचने के लिए चोर सड़क के बीचोंबीच नाले में जा कूदा और पुलिस की नजर से ओझल हो गया. नाले की गहराई अधिक है जिसका फायदा उठाकर चोर नाले के भीतर ही करीब 5 घंटों तक छिपा रहा. पुलिस जेसीबी मशीन से शहर के पूरे नाले को खोदने में जुट गई. पुलिस ने पूरे शहर के नाले की खुदाई कर डाली. दरअसल चोर कोर्ट में पेशगी के लिए…

Read More