Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पहलवान सागर राणा की हत्या मामले में फरार चल रहे ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुशील कुमार हुए दिल्ली से गिरफ्तार
    Breaking News

    पहलवान सागर राणा की हत्या मामले में फरार चल रहे ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुशील कुमार हुए दिल्ली से गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 23, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली: जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान सागर राणा की हत्या मामले में फरार चल रहे ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुशील कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है. छत्रसाल स्‍टेडियम की इस घटना के बाद देशभर में हलचल मच गई थी. पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के ही मुंडका इलाके से सुशील कुमार और उनके साथी अजय को गिरफ्तार किया. यह दोनों 4 मई को देर रात हुई घटना के बाद से फरार चल रहे थे. सुशील पर पुलिस ने एक लाख रुपये और अजय पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था. वहीं, मंगलवार को रोहिणी कोर्ट ने सुशील की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. स्पेशल सेल अब इन दोनों को रोहिणी कोर्ट में पेश करेगी. इसके बाद सुशील और अजय को नॉर्थ-वेस्ट जिले की पुलिस को सौंप दिया जाएगा. सुशील पर IPC सेक्शन 302 (हत्या), 365 (अपहरण), 120-B (आपराधिक साजिश रचने) के तहत मामला दर्ज है.

    छापेमारी की गई थी

    स्पेशल सेल क्राइम ब्रांच के अलावा दिल्ली पुलिस की कई टीमों ने पंजाब के बठिंडा, मोहाली समेत कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी. दिल्ली में भी कई ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी, लेकिन सुशील हाथ नहीं आए. इससे पहले बीते दिन लगातार सुशील की गिरफ्तारी की अफवाहें उड़ती रहीं.

    पुलिस के मुताबिक, 4 मई की देर रात दिल्ली के मॉडल टॉउन थाने के इलाके में सुशील और उनके साथियों ने एक फ्लैट से पहले सागर और उसके दोस्तों को हथियार के बल पर किडनैप किया. फिर छत्रसाल स्टेडियम में ले जाकर उनकी पिटाई की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को स्टेडियम का एक CCTV फुटेज भी हाथ लगा है. इसमें सुशील हॉकी स्टिक से सागर और उसके साथियों को मारते दिखे. पुलिस के मुताबिक, छत्रसाल स्टेडियम के पार्किंग एरिया में पहलवान के दो गुटों में झड़प के दौरान फायरिंग भी हुई. इसमें 5 पहलवान जख्मी हो गए. इनमें सागर (23), सोनू (37), अमित कुमार (27) और 2 अन्य पहलवान शामिल थे.

    प्रॉपर्टी विवाद को लेकर चल रहा था झगड़ा

    सागर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वह दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल का बेटा था. बताया जा रहा है कि यह झगड़ा प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुआ था. सागर और उसके दोस्त जिस घर में रहते थे, सुशील उसे खाली करने का दबाव बना रहे थे. साथ ही सागर उस घर का किराया भी नहीं दे रहे थे. पुलिस को घटनास्थल से 5 गाड़ियों के अलावा एक लोडेड डबल बैरल गन और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुआ. दिल्ली पुलिस ने बताया कि वे सुशील कुमार की भूमिका की जांच कर रहे हैं, क्योंकि उन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इसके बाद पुलिस ने सुशील और अन्य आरोपी की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी भी की.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.