झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 में परीक्षार्थियों की संख्या के साथ परीक्षा केंद्रों का वितरण भी दिलचस्प है। एक नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए राज्य के 24 जिलों में 986 केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों में कुल 5,65,916 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जैक के आंकड़ों के अनुसार, रांची में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी हैं, लेकिन यहां 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि धनबाद में अभ्यर्थियों की संख्या कम रहने के बावजूद सबसे ज्यादा 108 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

