Author: Koylanchal Samvad

रांची: रिम्स में कोरोना संक्रमित मरीजों की भीड़ और आपाधापी के बीच पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाला है. अब आईआरबी-9 के जवान लोगों की जान बचाने में हाथ बटाएंगे. मरीजों को तत्काल ऑक्सीजन देना, भर्ती कराना, दवाइयां देना जैसे प्रारंभिक इलाज में जवान डॉक्टर और नर्स का सहयोग करेंगे. इसके लिए आईआरबी 9 के 100 जवानों की रिम्स में प्रतिनियुक्ति की गई है. डॉक्टर नर्स और पारा मेडिकल कर्मियों की कमी को देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने आईआरबी 9 के जवानों को प्रारंभिक इलाज में सहयोग के लिए प्रशिक्षित किया है. ताकि रिम्स में आने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों…

Read More

हज़ारीबाग़ : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमन को लेकर लगातार लोग मदद के लिए भी सामने आ रहे हैं. ऐसे में ही “डॉ बसन्त दिगम्बर आगासे सेवा संस्थान के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हजारीबाग ” ने कोरोना महामारी से प्रभावित परिवार जो अपनी दवाई लेने में असमर्थ हैं, उन परिवारों को आरएसएस के स्वयंसेवक डॉ के रिपोर्ट के अनुसार मरीज को दवाई पहुचानें का काम करेंगें. इस कार्य के लिए पूरे हज़ारीबाग़ जिले में अपने 200 स्वयंसेवको की टोली बनाई गयी है इस पूरे 200 कार्यकर्ताओ की समन्वय हेतु 4 प्रमुख कार्यकर्ताओं का whatsaap helpline number जारी किया जा…

Read More

रांची: कोरोना का कहर लगातार जारी है. रांची सदर अस्पताल में कोरोना विस्फोट हुआ है. अस्‍पताल के 13 डॉक्‍टर कोरोना के चपेट में आ गए हैं. 13 डॉक्‍टरों के संक्रमित होने से अस्‍पताल में चिकित्‍सकों की कमी हो गयी है. जिससे मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. राज्य में कोरोना की स्थिति भयावह है. ऐसे में 13 डॉक्टरों का संक्रमित होना अस्पताल प्रबंधन के सामने भी संकट लेकर आया है. शनिवार को राजधानी रांची के दो डॉक्‍टरों की कोरोना संक्रमण की वजह से जान चली गयी. स्वास्थ्य कर्मियों का लगातार कोरोना के चपेट में आना चुनौतियों…

Read More

कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. केंद्र सरकार ने इसकी पुष्टि कर दी है. उसने बताया कि 16 जनवरी से जारी टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण 1 मई से शुरू होगा. इस चरण में 18 साल से ऊपर के हर शख्स का टीकाकरण किया जाएगा. 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन के लिए खुलेगी वेबसाइट स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्विटर पर एक पोस्टर जारी कर बताया है कि 28 अप्रैल से टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है. रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट COWIN.GOV.IN पर होगा और 18 साल से…

Read More

इंडोनेशिया: नौसेना ने अपनी लापता पनडुब्बी के डूबने की घोषणा की है जिससे उसमें सवार चालक दल के 53 सदस्यों में से किसी के जिंदा बचे होने की उम्मीद खत्म हो गई है. सेना प्रमुख हादी जाहजंतो ने बताया कि बाली द्वीप के जिस तट पर बुधवार को आखिरी बार पनडुब्बी देखी गई थी, उस स्थान के समीप तेल के साथ-साथ मलबा मिलना इस बात का स्पष्ट सबूत है कि केआरआई नंग्गाला 402 डूब गई. इंडोनेशियाई अधिकारियों ने पहले पनडुब्बी के लापता होने की सूचना दी थी. नौसेना के चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल युदो मारगोनो ने बाली में एक संवाददाता…

Read More

रांची: राजधानी रांची के ओल्ड पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में 14 वर्ष की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल एएसआई राजकुमार शर्मा अब बर्खास्त होगा। रांची पुलिस ने उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई पूरी करते हुए रांची रेंज के डीआईजी को बर्खास्तगी के अनुशंसा की है। विभागीय कार्रवाई के दौरान आरोपित एएसआई से उसका पक्ष भी लिया था। आरोपित की ओर से विभागीय कार्रवाई के दौरान जांच कर रहे पदाधिकारी के पास अपना पक्ष भेजा। हालांकि उस पक्ष से जांच कर रहे पदाधिकारी संतुष्ट नहीं हुए, इसके बाद विभागीय कार्रवाई में दोषी पाया। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार…

Read More

रांची: विवि की मबीबीएस फाइनल इयर के छात्र-छात्राओं की 3 मई से होने वाली परीक्षा नहीं होगी। कुलपति डा. कामिनी कुमार ने कहा कि रांची विवि की सभी आफलाइन परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं। छात्र असमंजस में नहीं रहें। रिम्स प्रबंधन को भी इस संबंध में स्पष्ट कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार भी पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि अभी किसी भी तरह की आफलाइन परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएगी। छात्र इंटर्न की ड्यूटी के लिए हैं तैयार बीते 21 अप्रैल को रिम्स के एमबीबीएस के फाइनल…

Read More

नई दिल्ली: अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए पीएम मोदी के दिशा निर्देश पर 551 समर्पित मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है. पीएम ने निर्देश दिया है कि इन प्लांट को जल्द से जल्द चालू जाना चाहिए. ये प्लांट जिला स्तर पर ऑक्सीजन की उपलब्धता को प्रमुख बढ़ावा देंगे. इसके लिए फंड पीएम केयर से दिया जाएगा. पीएम केयर्स फंड ने इस साल की शुरुआत में देश में अतिरिक्त 162 मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए लगभग 201 करोड़ रुपये आवंटित किए थे. जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पतालों में पीएसए ऑक्सीजन…

Read More

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी ने भयावह माहौल पैदा कर रखा है. राजधानी दिल्ली भी कोरोना महामारी के चलते मुश्किल दौर से गुजर रही है. कोरोना से बनी इस स्थिति को देखते हुए अब दिल्ली पुलिस ने लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. दरअसल, दिल्ली पुलिस अब प्लाजमा डोनेशन करमे में इच्छुक लोगों का डाटा तैयार कर रही है जिससे जिन मरीजों को जरूरत है वो आसानी से इन लोगों तक पहुंच सके. बता दे, दिल्ली पुलिस ने प्लाज्मा डोनेटर्स का डाटा अपनी वेबसाइट पर लॉन्च कर दिया है. इसकी मदद से मरीजों के परिजन आसानी…

Read More

दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संकट बरकरार रहने के चलते लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. अब दिल्ली में लॉकडाउन सोमवार तीन मई सुबह 5 बजे तक रहेगा. ये एलान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया है. साथ ही उन्होंने राजधानी में अभी भी ऑक्सीजन की कमी की बात कही है. सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है. दिल्ली में लकडाउन को अगले सोमवार सुबह 5 बजे के लिए बढ़ाया जा रहा है. लॉकडाउन के दौरान हमने देखा कि पॉजिटिविटी रेट लगभग 36-37 फीसदी तक पहुंच गया, हमने दिल्ली में इतनी…

Read More