Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
नामकुम: शहर के नामकुम स्थित मिलिट्री हॉस्पीटल में ऑक्सीजन युक्त 50 बेड की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है. राज्य के विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने इस संबंध में पहल शुरू कर दी है. मिलिट्री अस्पताल में 50 बेड ऑक्सीजन युक्त कोरोना मरीजों के इलाज के लिए व्यवस्था करने की दिशा में राज्य सरकार की ओर से प्रयास जारी है. विदित हो कि विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने गत दिनों मिलिट्री हॉस्पीटल नामकुम के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर चर्चा की है.…
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कोरोना मरीजों की सुविधा के लिए कोविड सर्किट का उद्घाटन किया। रांची और जमशेदपुर में कोविड सर्किट का हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन उदघाटन किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन करने के बाद उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। कोरोना मरीजों को कोविड सर्किट के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। रांची और जमशेदपुर के अस्पतालों में मरीजों को अगर ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध नहीं होती है तो उन्हें निकटतम जिले में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जो कोरोना संक्रमित…
कोरोना महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के हित में बड़ा फैसला लिया है. गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत केंद्र सरकार ने अगले दो महीने के लिए प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम मुफ्त अनाज देने की घोषणा की है. अगले दो महीने गरीबो को मुफ्त अनाज देने से 80 करोड़ लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है. इस योजना को पूरा करने में 26,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे. सरकार की तरफ से यह घोषणा ऐसे समय की गई है, जब देश में कोरोना से हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि…
रांची: इटकी स्थित टीबी सैनिटोरियम में भी बहुत जल्द कोरोना संक्रमितों का इलाज शुरू होगा. इस सिलसिले में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यहां उपलब्ध सुविधाओं का आज निरीक्षण लिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर में मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है. लेकिन, उस हिसाब से यहां के अस्पतालों में सुविधाएं कम पड़ रही हैं. खासकर ऑक्सीजन युक्त बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर और आईसीयू की कमी सबसे ज्यादा देखी जा रही है. ऐसे में सरकार का पूरा प्रयास बेडों की संख्या बढ़ाने के साथ ऑक्सीजन आपूर्ति को सामान्य बनाए रखना है. इसी के मद्देनजर इटकी…
रांची:कोरोना महामारी के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन, पीपीई किट, ऑक्सीमीटर सहित अन्य दवाओं की कालाबाजारी पर रांची प्रशासन रेस हो गया है। रांची के एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता, कोतवाली थानेदार शैलेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारी आज अल्बर्ट एक्का चौक के समीप की दुकानों में छापेमारी करने पहुंचे। दुकानों में छापेमारी के दौरान सभी दवाओं का स्टॉक और बिक्री की गई बिल का मिलान किया गया। स्पष्ट तौर पर कीमत से ज्यादा दामों में इंजेक्शन के दाम व कीट की बिक्री पर सवाल किया गया और इसकी जांच की जा रही है। अल्बर्ट एक्का चौक के आसपास की सभी दुकानों में पुलिस और…
रांची : सीबीएसई ने सत्र 2021-22 से कक्षा नौवीं से 12वीं तक के परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। नए पैटर्न के अनुसार कंपेंटेंसी बेस्ड क्वेश्चन पूछे जाएंगे। इसका उद्देश्य है छात्र-छात्राओं को लॉजिकल बनाना। बच्चों की एनालाइसिस, हायर आर्डर स्किल, क्रिटिकल थिंकिंग के साथ कंसेप्ट क्लियर की ओर मोड़ना। सीबीएसई ने गुरुवार काे पत्र जारी कर सभी स्कूलों से नए पैटर्न के अनुसार छात्र-छात्राओं को तैयार करने को कहा है। इस पैटर्न पर पूछे जाएंगे नौवीं व दसवीं के प्रश्न कक्षा नौवीं की वार्षिक व दसवीं की बोर्ड परीक्षा (सत्र 2021-22) में कंपीटेंसी बेस्ड (योग्यता आधारित) प्रश्न कम…
महाराष्ट्र : मुंबई से सटे विरार इलाके में विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने से 13 कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार विरार वेस्ट स्थित विजय वल्लभ हॉस्पिटल में 15 पेशंट्स ICU में थे, जिसमें से 13 की मौत हो गई. माना जा रहा है कि एसी में शॉ र्टसर्किट के चलते आग लगी. बताया गया कि अस्पताल का ICU सेंकड फ्लोर पर था. सुबह 3 बजे के करीब आग लगी. अस्पताल के सीईओ दिलीप शाह ने कहा कि इस घटना मं 13 लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि अस्पताल में करीब 90…
नई दिल्ली: टीवी और फिल्मों के जाने-माने एक्टर अमित मिस्त्री का आज निधन हो गया. मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. एक्टर ने कई टीवी सीरियल, बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया था. अमित मिस्त्री हाल ही में ‘तेनाली रामा’ और ‘मैडम सर’ जैसे टीवी शो में काम करते नजर आए थे. अमित मिस्त्री ने ‘यमला पगला दीवाना’, ‘शोर इन द सिटी’ और ‘बैंडिश बैंडिट्स’ जैसी कई वेब सीरीज में भी काम किया था. अमित मिस्त्री कई और फिल्मों और शो में भी नजर आ चुके हैं. सनी देओल के साथ इन्हें ‘सिंह साहब द…
पटना: दानापुर में पीपापुल से गंगा नदी में एक सवारी गाड़ी के गंगा नदी में गिर जाने से कई लोग लापता हो गए हैं. हादसे के बाद अब तक 9 लोगों का शव बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि पिकप वैन में 25 लोग सवार थे. वहीं 2 लोगों ने तैर कर अपनी जान बचाई. सूचना मिलते ही अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. तलाशी अभियान में गोताखोरों को भी लगाया गया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है. हादसे में लापता बाकी लोगों की तलाश जारी है. मृतकों में 75 वर्षीय…
रांची : बीजेपी के पूर्व सांसद और झारखंड बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दुखा भगत का निधन हो गया. कोरोना संक्रमण के चलते उनकी मौत हो गई. कोरोना होने के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती किया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत बीजेपी के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया हैं. दुखा भगत मूल रूप से लोहरदगा के रहने वाले थे. दुखा भगत कई साल से रांची के अशोक नगर में रह रहे थे. झारखंड में बीजेपी को खड़ा करने वाले नेताओं में से एक थे. वह अपने…
