Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
महराजगंज: कोरोना संक्रमण को देखने हुए नेपाल प्रशासन एक बार फिर से सतर्क हो गया है। जिसको लेकर भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश जारी हुए हैं। शुक्रवार को नेपाल सरकार के आदेश पर अमल करते हुए सोनौली बार्डर से नेपाल जाने वाले भारतीयों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। जिससे सैकड़ों की संख्या में भारतीयों को वापस लौटना पड़ा। सीमा पर लोगों को रोक रहे हैं जवान वापस लौटाए गए अधिकतर लोग इलाज के लिए भैरहवा आंख के अस्पताल तक जाना चाहते थे। बेलहिया पुलिस का बताना है कि यह रोक अनिश्चितकाल तक लगाया गया है।…
रांची : लापुंग थाना क्षेत्र के कोयसारा गांव में निवासी सूरज उरांव ने अपनी सास शकुंतला की पीट-पीटकर व पत्थर से कुच कर हत्या कर दी. सोनी कुमारी ने अपने पति सूरज उरांव के खिलाफ थाना में हत्या के मामला दर्ज करायी है. लापुंग थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार और ककरिया पैकेट के प्रभारी केशवलाल मिर्धा सशस्त्र बल के साथ घटता पहुंचे और आरोपी को सूरज को हिरासत में ले लिया. महिला के शव कब्जे में कर थाना ले आई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेजा जाएगा. पति-पत्नी के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था घटना के…
रांची : कोरोना संक्रमण के बढते संकट के बीच बड़ी खबर है. 1 मई से देश भर में 18 साल से अधिक आयु वालों को कोरोना वैक्सीन दी जायेगी. झारखंड में भी यह अभियान चलेगा. राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि 18 साल की उम्र से ऊपर वाले सभी लोगों को फ्री में कोरोना वैक्सीन लगाई जायेगी. सीएम हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की है. क्या कहा है सीएम ने सीएम ने जानकारी देते हुए कहा है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के राज्यवासियों को कोरोना वैक्सीन राज्य सरकार द्वारा निर्मित:शुल्क दिया जायेगा. इस विकट…
रांची : हेल्थ डिपार्टमेंट के प्रभारी अपर मुख्य सचिव एक्शन में हैं। बैक टू बैक दौरा कर रहे हैं। डॉक्टर और अधिकारियों को हिदायत दे रहे हैं। रांची में ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड के समाप्त हो जाने की खबर के बाद पहले उन्होंने बुधवार शाम को खेलगांव स्थित कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने बेड तैयार करने का निर्देश दिया। अब गुरुवार को वे सदर अस्पताल पहुंचे। यहां इ्होंने प्रभारी सिविल सर्जन विनोद कुमार, डीडीसी विशाल सागर और एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता से अस्पताल में सुविधायों की जानकारी ली। अरुण कुमार सिंह ने सदर अस्पताल में डॉक्टर्स, नर्स, दवाइयों और बेड…
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियाें से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने आज जारी संदेश में कहा है कि राज्य वासियों के दृढसंकल्प और संवेदनशीलता के साथ ही हम कोरोना के विकट संक्रमण को दूर कर सकते हैं। सभी लोग सुरक्षित रहें, कोरोना के संक्रमण की रफ्तार को हम कम कर सकें, इसके लिए राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह शुरू किया गया है। सभी से अपील है कि बेवजह घरों से बाहर न निकलें। सीएम ने कहा कि राज्यवासियों की सुरक्षा के लिए 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह मनाने का…
रांची: वैश्विक महामारी कोविड-19 के संभाव्य प्रसार को रोकने एवं आमजनों को आवश्यक सुविधा मुहैया कराने हेतु जिला प्रशासन रांची द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है. इस दौरान मौके का फायदा उठा कर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फेक न्यूज़ फैलाने की जानकारी जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है. इसके पश्चात कुछ लोगों के खिलाफ रांची पुलिस की साइबर सेल टीम द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है और फेक न्यूज़ के प्रसार पर रोक लगाई गई है. कोरोना जैसी महामारी के बीच फेक न्यूज़ का फैलना आमजनों में अविश्वास और दुर्भावना पैदा कर सकता है. ऐसे में रांची जिला…
देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार को देखते हुए जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन पर अस्थाई रोक लगा दी गई है. अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड ने कहा कि वे पूरे मामले पर बेहद करीबी नजर बनाए हुए हैं और स्थिति सुधरने पर दोबारा खोल दिया जाएगा.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने भारत में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है. सुप्रीम कोर्ट ऑक्सीजन, आवश्यक दवाओं की आपूर्ति और टीकाकरण के तरीकों से जुड़े मुद्दों पर राष्ट्रीय नीति चाहता है. कोर्ट ने कहा कि कोविड संबंधित मुद्दों पर छह अलग-अलग हाईकोर्ट का सुनवाई करना किसी तरह का भ्रम पैदा कर सकता है. चीफ जस्टि एस ए बोबडे, जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस एस आर भट की तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि वह देश में कोविड-19 टीकाकरण के तौर-तरीके से जुड़े मुद्दे पर भी विचार करेगी. पीठ ने…
नई दिल्ली: भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने दुनियाभर में अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अमेरिका के बाद भारत में पहली बार एक दिन में तीन लाख से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 314,835 नए कोरोना केस आए और 2104 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 178,841 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को देश में 295,041 नए केस आए थे. अमेरिका में 8 जनवरी को एक दिन में सबसे ज्यादा तीन लाख सात हजार केस दर्ज किए…
राँची। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे झारखण्ड में गुरुवार 22 अप्रैल की सुबह छह बजे से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया है. सरकार ने इसे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया है।और सभी को इसका अनुपालन करने को कहा है।लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने निर्देश पर राजधानी राँची के 93 जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि लॉकडाउन के प्रावधान का अनुपालन सख्ती से कराएं। जानिए कहां कहां की…
