Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
बीजिंग: चीन के कई हिस्सों में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए चीन सरकार ने उत्तर-पश्चिमी शहर लान्झोउ में लॉकडाउन लगा दिया है। प्रशासन का कहना है कि इमरजेंसी की स्थिति में ही लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत मिलेगी। चीन में कोरोना इन्फेक्शन के 29 नए केस मिले हैं, जिनमें 6 मामले लान्झोउ में सामने आए हैं। लान्झोउ शहर उत्तर-पश्चिमी प्रांत गांसु की राजधानी है। यहां की आबादी 40 लाख से ज्यादा है। लान्झोउ में लोगों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी अधिकारियों ने बताया कि लान्झोउ में लोगों की आवाजाही पर कड़ी…
मुंबई :ड्रग्स केस में गिरफ्तार बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है. आर्यन की जमानत का विरोध करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कहा कि इससे केस की जांच प्रभावित हो सकती है. एनसीबी ने 38 पेज का हलफनामा दायर किया है. इस मामले में पैरवी पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी कर रहे हैं. बॉम्बे हाईकोर्ट में जस्टिस सांबरे की बेंच मामले की सुनवाई कर रही है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान आर्यन खान के वकील ने प्रभाकर सैल के हलफनामे से खुद को अलग कर लिया है. आर्यन…
रांची: झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन ने मंगलवार को जस्टिस सुभाष चांद को शपथ दिलाई। इलाहाबाद हाई कोर्ट से 11 अक्टूबर को इनका तबादला झारखंड हाई कोर्ट में हुआ था। उनके शपथ लेने के साथ ही हाई कोर्ट में जजों की संख्या 20 हो गई है। जबकि यहां स्वीकृत पद 25 हैं। सुभाष चांद 16 सितंबर 2020 को इलाहाबाद हाई कोर्ट में एडिशनल जज के रूप में शपथ ली थी। वर्ष 1988 में कानून में स्नातकोत्तर किया है। 1989 से मई 2001 तक हरिद्वार जिला न्यायालय सिविल साइड में प्रैक्टिस की। मई 2001 को वे उत्तर…
गिरिडीह : पाइप लाइन शिफ्टिंग को लेकर चार दिनों तक शहर में पेयजलापूर्ति बाधित रही. रविवार से पेयजलापूर्ति शुरू कर दी गयी है. मंगलवार को कुछ लोगों के द्वारा बरगंडा के पुराना पुल के पास नवनिर्मित राइजिंग पाइप लाइन को अवैध रूप से कनेक्शन लेने के प्रयास में क्षतिग्रस्त कर दिया गया. पाइप लाइन का बड़ा हिस्सा डैमेज हो गया है. जिसकी वजह से पानी की बर्बादी होने लगी. जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति समेत कई अधिकारी इस दौरान बरगंदा पुराना पुल पहुंचे. जिसके बाद पानी की सप्लाई को रोक दिया गया है. अब बुधवार…
रांची: मुरी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलाकिंग कार्य की वजह से रांची से 4 जोड़ी ट्रेनें अगले 7 दिनों तक रद्द रहेंगी। रांची रेल मंडल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ये ट्रेनें 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ये ट्रेनें नहीं चलेंगी। रद्द होने वाली ट्रेनें में 1. ट्रेन संख्या 03595/03596 (बोकारो स्टील सिटी- आसनसोल-बोकारो स्टील सिटी) पैसेंजर स्पेशल ट्रेन (यात्रा प्रारंभ) 2. ट्रेन संख्या 08196/08195 (हटिया- टाटानगर-हटिया) पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 3. ट्रेन संख्या 08641 – 08642 (आद्रा- बरकाकाना-आद्रा) पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 4. ट्रेन संख्या 08602-08601 (हटिया-टाटानगर-हटिया) स्पेशल ट्रेन शामिल है। ट्रेन की रफ्तार बढ़ाने के लिए…
चक्रधरपुर: भाजपा के पश्चिम सिंहभूम जिला मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा उर्फ बुद्धू पंडित के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने सोमवार को चक्रधरपुर थाना में यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराई। साथ ही चाईबासा कोर्ट में अपना बयान भी दर्ज कराया। दर्ज प्राथमिकी में महिला खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि शहर के चर्चित सागर होटल में संजय मिश्रा ने उसका यौन शोषण किया। अप्रैल 2021 से वह ब्लैक मेल कर लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। पीड़िता अपनी मां के साथ चक्रधरपुर थाना पहुंची थीं। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा…
मुंबईः क्रूज पर ड्रग्स का जितना बड़ा मामला आया उससे कही संगीन आरोप एनसीबी पर लग गए हैं और एनसीबी की जांच मे खुद एनसीबी के अधिकारी ही फंस गए है. जांच की आंच ज्वाइंट निदेशक समीर वानखेड़े से होती हुई शाहरुख खान की मैनेजर पूजा तक पहुंच गई है. फिलहाल एनसीबी के जोनल डायरेक्टर मुंबई को हटाने पर एनसीबी मुख्यालय वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाएगा. सबसे बड़ा सवाल है कि यदि इस मामले के अहम किरदार किरण गोसावी गायब ही रहा तो इस मामले की गंभीरता मुंबई एंटीलिया कांड की तरह हो जाएगी. साथ ही केंद्र को मजबूरन…
बिहार: छपरा नगर थाना क्षेत्र निवासी सद्दाम हुसैन से कौन बनेगा करोड़पति शो के नाम पर 1.65 लाख की ठगी की गयी है. फ्रॉड ने फोन पर बताया था कि वह कौन बनेगा करोड़पति से सेट से जसपाल सिंह बोल रहा है. बताया गया कि उन्हें केबीसी की ओर से 25 लाख रुपए इनाम दिया जाएगा. इसके लिए आपको पहले ढाई लाख रुपए टैक्स भरने पड़ेंगे. सद्दाम झांसे में आ गया. भुक्तभोगी मिर्जापुर का जफ्फार मियां का पुत्र सद्दाम हुसैन ने बताया कि फोन पर यह मैसेज मिलते ही ही लगा की लाटरी लग गयी है. सद्दाम ने बताया कि वह ढाई…
वैशाली: जिले के महुआ अनुमंडल अंतर्गत गैरोला थाना में नाबालिग से छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने लड़की सहित परिवार के 7 सदस्यों को चाकू मार कर लहूलुहान कर दिया. मामले में पीड़ित लड़की ने बताया है कि जब वह घर पर अकेली थी, उस दौरान आरोपी बिट्टू पासवान अपने कुछ दोस्तों के साथ घर पहुंचा और उससे छेड़खानी करने लगा. इतना ही नहीं उसे जबरन उठाने की कोशिश भी की. इसी दौरान जब लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों द्वारा एक-एक कर सभी पर हमला किया गया. भाई और पिता सहित परिवार के सात लोगों पर चाकू से हमला…
जमशेदपुर: बिस्टुपुर में रविवार की देर रात सुरक्षा गार्ड से बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर बदमाशें ने गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया। और भाग गए। चाकू सुरक्षा गार्ड के दाहिने जांघ में लगी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पीसीआर की टीम ने घायल सुरक्षा गार्ड को अस्पताल पहुंचाया। टीएमएच में उनका इलाज किया जा रहा है। लिफ्ट देने के बहाने ले गए, लूट लिया घायल सुरक्षा गार्ड की पहचान आदित्यपुर निवासी दीनानाथ सिंह (60) के रूप में हुई है। घायल सुरक्षा गार्ड ने बताया वह होटल ब्लू डायमंड से ड्यूटी खत्म…
