Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»समीर वानखेड़े और शाहरुख खान की मैनेजर पूजा तक पहुंची जांच, पढ़ें पूरा मामला
    राष्ट्रीय

    समीर वानखेड़े और शाहरुख खान की मैनेजर पूजा तक पहुंची जांच, पढ़ें पूरा मामला

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 25, 2021Updated:October 25, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मुंबईः क्रूज पर ड्रग्स का जितना बड़ा मामला आया उससे कही संगीन आरोप एनसीबी पर लग गए हैं और एनसीबी की जांच मे खुद एनसीबी के अधिकारी ही फंस गए है. जांच की आंच ज्वाइंट निदेशक समीर वानखेड़े से होती हुई शाहरुख खान की मैनेजर पूजा तक पहुंच गई है. फिलहाल एनसीबी के जोनल डायरेक्टर मुंबई को हटाने पर एनसीबी मुख्यालय वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाएगा. सबसे बड़ा सवाल है कि यदि इस मामले के अहम किरदार किरण गोसावी गायब ही रहा तो इस मामले की गंभीरता मुंबई एंटीलिया कांड की तरह हो जाएगी. साथ ही केंद्र को मजबूरन सीबीआई जांच के आदेश भी देने पड़ सकते हैं. इन सभी मामलों के बीच समीर वानखेड़े मंगलवार को दिल्ली पहुंच सकते हैं.

    क्रूज पर आया ड्रग्स का मामला और गिरफ्तार हुए अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और फिर निशाने पर आई अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे. आर्यन खान तो जेल चले गए लेकिन अनन्या से पूछताछ लगातार जारी है. इस बड़ी कही जाने वाली जांच के बीच अचानक मामले के एक अहम गवाह प्रभाकर ने एनसीबी के अधिकारियों पर 18 करोड़ रूपये की रिश्वत लेने के आरोप लगा दिए. साथ ही एनसीबी के जांच अधिकारी ही जांच के दायरे मे आ गए और खुद एनसीबी मुख्यालय को विजिलेंस जांच के आदेश करने पड़ें. मामले की जांच अधिकारी डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह को बनाया गया है.

    एनसीबी हेड क्वार्टर की विजिलेस जांच जारी रहेगी

    एनसीबी सूत्रों के मुताबिक इस मामले में गवाह द्वारा लगाए गए आरोपों को एनसीबी मुख्यालय ने बेहद गंभीर माना है क्योंकि गवाह ने रिश्वत के साथ साथ ब्लैंक पेपरों पर हस्ताक्षर कराए जाने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं. ऐसे में कोर्ट भी इस मामले मे गंभीर रूख अपना सकता है लिहाजा एनसीबी मुख्यालय ने इस पूरे मामले की आरंभिक समीक्षा के बाद बिन्दुवार तरीके से जांच करने की रणनीति बनाई है. साथ ही मुंबई के संयुक्त निदेशक समीर वानखेड़े को जांच से हटाए जाने को लेकर वेट एंड वाच करने को कहा है. एनसीबी सूत्रों ने बताया कि आरंभिक समीक्षा के बाद कहा गया कि इस मामले में एक तरफ मुंबई कोर्ट में खुद समीर वानखेड़े की एप्लीकेशन है तो दूसरी तरफ मामले का गवाह पुलिस स्टेशन पहुंचा हुआ है. ऐसे में मामले की पूरी समीक्षा के बाद ही समीर वानखेड़े को जांच से हटाने पर अंतिम निर्णय होगा लेकिन इस मामले में एनसीबी हेड क्वार्टर की विजिलेंस जांच जारी रहेगी.

    एनसीबी सूत्रों के मुताबिक अपने ही अधिकारियों के खिलाफ जांच की जो रूपरेखा बनाई गई है उसके मुताबिक गवाह के एफीडेविट में जिन लोगों के नाम लिखे हुए हैं उन सभी से पूछताछ की जाए.. जिसमें प्रभाकर सैल खुद भी हैं… सैम डिसूजा, किरण गोसावी (जो अभी तक फ़रार हैं). शाहरुख की मैनेजर पूजा डडलानी से भी पूछताछ करेगी क्योंकि प्रभाकर ने आरोप लगाया है कि उसने किरण गोसावी और पूजा से पैसों के बारे में बातचीत होते देखा था. एनसीबी के अधिकारी सालेकर से भी पूछताछ होगी जिसने प्रभाकर से ब्लेंक पेपर पर साइन करवाये थे. समीर वानखेड़े के ड्राइवर और स्टाफ के भी बयान दर्ज होंगे.

    किरण गोसावी को भी तलब किया जाए- एनसीबी मुख्यालय

    एनसीबी सूत्रों के मुताबिक इस मामले में सबसे पहले समीर वानखेड़े से सवाल जवाब होने के साथ ही जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उन सभी लोगों के मोबाइल फोन की सीडीआर को भी एनालिसिस किया जाएगा जिससे यह पता चल सके कि इन लोगों की बातचीत के दौरान लोकेशन क्या थी? एनसीबी मुख्यालय ने जांच अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह को मामले की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करने के निर्देश दिए हैं जिससे मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके. सूत्रों ने बताया कि इसके साथ ही एनसीबी मुंबई को मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि मामले के गवाह किरण गोसावी को भी तलब किया जाए जिससे जांच जल्द से जल्द पूरी हो सके क्योकि इस मामले का अहम किरदार गोसावी गायब ही रहा तो भविष्य में इस केस के भी मुंबई का अटांलिका कांड बनने मे देर नहीं लगेगी और ऐसे में एनसीबी की छीछालेदारी होना तय है लिहाजा मुंबई डिवीजन को किरण गोसावी को तलब करने के लिए कहा गया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    चीनी महंगी हुई तो सरकार ने कसा शिकंजा, जमाखोरी पर नई पाबंदी लागू

    August 21, 2026

    बिहार समेत कई राज्यों को मोदी कैबिनेट का तोहफा, 5 बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर लगी मुहर

    August 19, 2026

    भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मौत का तांडव! पिकअप और डंपर भिड़े, 8 की मौत

    August 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    • हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.