Author: Koylanchal Samvad

मुंबईः ड्रग्स केस में जमानत मिलने के दूसरे दिन भी आर्यन खान ऑर्थर रोड जेल से बाहर नहीं निकल सके. आर्थर रोड के जेलर ने कहा कि आज के दिन आखिरी बार जमानत पेटी खुल चुकी है. उन्होंने कहा कि नियम किसी के लिए बदलेगा नहीं. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि आर्यन का व्यवहार जेल में अबतक अच्छा रहा है. इसका मतलब अब आर्यन की रिहाई शनिवार सुबह ही होगी. क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान, मॉडल मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को जमानत दी थी. इसके बाद आज हाई कोर्ट ने करीब…

Read More

गढ़वा :शुक्रवार की दोपहर एक बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार वृद्ध महिला की मौत हो गई है। जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य लोग घायल हैं। मृतका की पहचान रमना थाना क्षेत्र के रमना गांव निवासी श्याम बिहारी राम की पत्नी बरती देवी(60) के रूप में हुई। जबकि घायलों में उसके पुत्र बिंदु राम (35) व बहू रजिया देवी (30) है। घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में घायल बिंदु राम ने बताया कि…

Read More

रांची: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा (PT) में सफल SC-ST छात्रों काे आगे की तैयारी के लिए राज्य सरकार एक-एक लाख रुपए देगी। आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय ने PT के रिजल्ट से पहले ही मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन का फॉर्मेट जारी कर दिया है। इसका लाभ केवल उन्हें ही मिलेगा जिन्होंने झारखंड से इंटर और ग्रेजुएशन की पढ़ाई की हाे। दूसरे राज्यों से पढ़ाई करने वालों काे इसका लाभ नहीं मिलेगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई है। अगले साल से JPSC, JEE, बैंकिंग…

Read More

रांची: राज्य में लंबित पंचायत व निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। कभी भी इसके डेट की घोषणा की ज सकती है। इससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से नामांकन से लेकर मतगणना तक के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। कोविड के मद्देनजर आयोग की तरफ से कई सख्तियां बरती गई है। इसका पालन नहीं करने वाले प्रत्याशियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गाइडलाइन के मुताबिक डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार में पांच व्यक्तियों से अधिक का समूह नहीं होगा। वहीं नामांकने के दौरान प्रत्याशी के अलावा केवल एक प्रस्तावक को ही नामांकन कक्ष में एंट्री मिलेगी। नामांकन…

Read More

धनबाद : 2 नवंबर को धनतेरस के दिन धनबाद शहर समेत जिले के सभी प्रमुख बाजाराें में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। सुरक्षा काे लेकर अतिरिक्त बलाें भी की तैनाती की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। एसएसपी के आदेश के बाद थानास्तर पर बाजाराें की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है। थानाें काे कितने बल की आवश्यकता है, इसकी जानकारी मांगी है। एसएसपी ने बाजाराें की सुरक्षा काे लेकर पर्याप्त संख्या में बलाें की तैनाती की बात कही है। सुरक्षा में अतिरिक्त बलाें की अलर्ट मोड में रखा जाएगा। धनतेरस के दिन शहर में खासकर बैंक माेड़,…

Read More

रांची: झारखंड में कोविड को देखते हुए रविवार की बंदी सरकार ने वापस ले ली है. आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. सरकार ने नदी एवं तालाबों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ छठ व्रत करने की भी इजाजत दे दी है. बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सभी दुकानें अब सामान्य रूप से खुलेंगी. हालांकि मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोरोना प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर को खेले जाने वाले क्रिकेट मैच मेंं…

Read More

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया. दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह कन्नड़ सुपरस्टार के तौर पर जाने जाते थे. पुनीत दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे थे और प्रशंसकों के बीच वह ‘अप्पू’ नाम से मशहूर थे. मशहूर टेलीविजन प्रस्तोता पुनीत ने बाल कलाकार के तौर अपने करियर की शुरुआत की थी. उनका नाम कन्नड़ फिल्म जगत के सबसे अधिक कमाई कराने वाले अभिनेताओं की सूची में शुमार है.

Read More

धनबाद के जज उत्तम आनंद की हत्या के मामले की जांच करने के लिए सीबीआइ की तीन सदस्यीय टीम बोकारो थर्मल थाना व नावाडीह प्रखंड के पेक नारायणपुर थाना पहुंची। दोनों थानों में करीब 20 लोगों से पूछताछ की गई। सीबीआइ ने नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र के 12 लोगों को पेक थाना बुलाकर घंटों पूछताछ की। वहीं बोकारो थर्मल थाना में आठ लोगों से पूछताछ हुई। तेनुघाट न्यायालय में भी जज रहे उत्तम आनंद के कार्यकाल में उनसे जुड़े मामले से संबंधित लोगों से सीबीआइ पूछताछ कर रही है। 28 जुलाई को हुई थी माैत बताते चलें कि जज…

Read More

BJP ST मोर्चा के रांची जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा की गाेली मारकर हत्या करने वाला मुख्य शूटर अली शेर उर्फ बाबू साहेब मारा गया। UP STF ने बुधवार देर शाम लखनऊ में उसका एनकाउंटर कर दी। इस दौरान उसका एक सहयोगी कामरान भी मारा गया। अली शेर पर पुलिस एक लाख रुपए का इनाम रखी थी। जीतराम मुंडा हत्याकांड में पुलिस उसे तलाश कर रही थी। लेकिन उसका काेई सुराग नहीं मिल रहा था। उस पर UP के आजमगढ़ और मऊ समेत चार जिलाें में 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। BJP नेता की हत्या के लिए उसने 5 लाख…

Read More

रांची में दिवाली पर इस बार भी गली गली-मोहल्लों में पटाखों की बिक्री पर रोक रहेगी। पटाखों की बिक्री के लिए चयनित जगहों पर कलस्टर बनाए जाएंगे। अलग-अलग मोहल्लों में कलस्टर बनेंगे। खुदरा विक्रेता उन्हीं कलस्टरों में दुकान लगा सकें। फिलहाल मोरहाबादी मैदान को कलस्टर बनाया गया है। इस संबंध में DC छवि रंजन ने आदेश जारी कर दिया है। पटाखा बिक्री के लिए प्रशासन ने कुछ शर्त भी निर्धारित की है। सभी विक्रेताओं को इसका पालन करना होगा। पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस लेना होगा। आवेदन के साथ प्रशासन के नियमों का पालन करने का स्वघोषणा भी करनी…

Read More