Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
बोकारो: पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तासारा में सड़क हादसे में आर्य बिहार, राजेंद्र नगर मखदुमपुर थाना बालीडीह निवासी मंतोष कुमार (उम्र 45 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मंतोष कुमार रांची में इंटरव्यू देकर रात लगभग साढ़े दस बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पेटरवार पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव का शिनाख्त करवाई। पेटरवार थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि देर रात 11:00 बजे जब तक प्रतिभा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक वहां से युवक को अस्पताल…
जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले में सीआरपीएफ जवान की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र की है. मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि महिला शुक्रवार को शौच करने के लिए अपने घर से बाहर गई थी, लेकिन जब काफी समय हो जाने के बाद भी वह नहीं लौटी तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए इसकी सूचना परस बीघा थाना पुलिस को दी. शनिवार को गांव के ही कुछ लोग जब खेत में गए तो देखा कि एक महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था में…
रांची: फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है. वहीं अगले महीने दीपावली, गुरुपर्व, छठ से लेकर क्रिसमस और न्यू इयर सेलिब्रेशन भी दो महीने के अंदर होगा. लेकिन इस दौरान पूरी रात आतिशबाजी करने की छूट नहीं होगी. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर झारखंड स्टेट पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने आतिशबाजी के लिए दो घंटे का समय निर्धारित कर दिया है. जिसके तहत दीपावली के दिन रात को 8-10 बजे तक ही आतिशबाजी कर सकेंगे. इसके बाद यदि कोई आतिशबाजी करता है तो उसपर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. वहीं गुरुपर्व पर रात 8 से 10 बजे, छठ में सुबह…
घाटशिला: गोपालपुर में सुवर्णरेखा नदी तट पर अवस्थित भव्य सूर्य मंदिर का पहला स्थापना दिवस समारोह रविवार को हवन-पूजन-कीर्तन के बीच मनेगा. सूर्य मंदिर संचालन समिति से जुड़े श्रद्धालुओं ने इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली है. शनिवार को वाटर कूलरयुक्त टंकी का उद्घाटन समारोह में किया गया. 80 लीटर के वाटर कूलर, एक हजार लीटर की टंकी आदि मंदिर परिसर में लगाया गय है. स्व. बाबूलाल अग्रवाल के पुत्र समाजसेवी सह युवा व्यवसायी अशोक अग्रवाल और विनोद अग्रवाल ने. इसका उद्घाटन अशोक और विनोद की माता गीता देवी अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सूर्य मंदिर परिषद के सदस्यों…
रांची: विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब रांची एयरपोर्ट पर अधिक इंतजार नहीं करना होगा. यात्रियों को लगेज स्क्रीनिंग के लिये लंबी कतार में इतंजार करना पड़ता है जिससे उन्हें राहत मिलेगी. नवंबर के अंतिम दिनों में रांची एयरपोर्ट में लगेज स्क्रीनिंग के लिये नयी व्यवस्था लागू होगी. एयरपोर्ट ने नयी व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू करने की तैयारी की है जिसके तहत यात्री लाइन में खड़े रहने के बजाय सीधे बोर्डिंग जांच करा पायेंगे. इस व्यवस्था के तहत इनलाइन बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम (आइएलबीएस) से विमान यात्रियों के सामानों की जांच होगी जिसका ट्रायल हो चुका है.…
हजारीबाग: शनिवार की सुबह मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कटकमसांडी-हजारीबाग मार्ग पर कटकमसांडी थाना से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर छलटा मोड़ के पास हुआ। घायल व्यक्ति गोविंद यादव गिद्धौर थाना क्षेत्र के द्वारी गांव का निवासी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक गोविंद यादव अपने मोटरसाइकिल से दुआरी से हजारीबाग की ओर जा रहा था। छलटा मोड़ के पास हजारीबाग से चतरा की ओर आ रहा मारुति कार ने मोटरसाइकिल सवार को सीधे टक्कर मार दी। इस घटना में गोविंद यादव को गंभीर चोटें आयी हैं और उसका दाहिना…
लातेहार:सदर थाना क्षेत्र के होटवाग गांव से शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने बच्चा चोरी कर ले जाती एक महिला की पकड़कर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से छुड़ाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार होटवाग निवासी कमलेश यादव के घर में रात गुजारने के बहाने से महिला रुक गई। सुबह मौका के फायदा उठाते ही कमलेश यादव के बेटा (आठ माह) व बेटी (4 वर्ष) को लेकर फरार हो गई। परिजनों के खोजबीन के बाद पता चला कि उक्त महिला बच्चा चुरा कर भाग रही…
रामगढ़: कुजू के कोयला व्यवसायी शिवा प्रसाद के घर में घुसकर डकैतों ने 15 लाख के आभूषण और 3 लाख रुपया नकद लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना कुजू ओपी क्षेत्र की है, जहां शुक्रवार की देर रात हथियार से लैस लगभग 10-12 के संख्या में डकैतों ने कोयला व्यवसायी के घर में धावा बोला। डकैतों ने घर में मौजूद व्यवसाई की पत्नी और बच्चे को बंधक बना लिया। साथ ही घर के कोने-कोने की तलाशी ली। घर में रखे सामानों को उलट-पुलट कर दिया। इस दौरान अलमीरा में रखें सोने चांदी के जेवरात और नगद डकैतों के हाथ…
नई दिल्ली : भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है. टीम के खिलाड़ियों ने मैच से पहले जमकर प्रैक्टिस की है. पिछले दिनों पाकिस्तान के खिलाफ हार मिलने के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर निशाना बनाया था, जिसे लेकर टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का बड़ा बयान सामने आया है. कोहली ने मोहम्मद शमी को ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है. गौरतलब है कि शमी को निशाना बनाए जाने के बाद क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने उनका समर्थन किया था. अब कप्तान…
मुंबई: क्रूज शिप ड्रग केस में गिरफ्तार आर्यन खान आखिरकार आज मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा कर दिए गए। बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार को आर्यन खान जेल से बाहर निकले और पापा संग कार में बैठकर मन्नत पहुंचे। बताया जा रहा है कि बेटे आर्यन खान को रिसीव करने शाहरुख खान खुद ऑर्थर रोड जेल गए थे। शाहरूख खान के बेटे आर्यन सुबह 11 बजे के कुछ देर बाद जेल से बाहर आए। एक दिन पहले ही विशेष अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत प्रदान की थी। जेल से निकलते ही वह, वहां पर पहले से इंतजार में…
