Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
गिरिडीहः मरियम बालगृह से सोमवार को 11 लड़कियों को दुमका और धनबाद के बालगृह में शिफ्ट किया गया. समाज कल्याण विभाग द्वारा बालगृह पिछले एक साल से पचंबा के मोहनपुर के एक दो मंजिला में संचालित था. इसमें वैसी लड़कियों को रखा जाता था जो घर से भाग गई थी. शिफ्ट की गई लड़कियों में एक गर्भवती भी शामिल है. गर्भवती को शिफ्त करने से पहले उसका चेकअप कराया गया. मामले में आरोपी संचालिका और उसका बेटा दोनों फरार हैं. लड़कियों को शिफ्ट करने के समय समाज कल्याण पदाधिकारी के साथ बाल संरक्षण समिति के जीतू कुमार और चाइल्ड लाइन…
धनबाद : भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला अनुसूचित जाति मोर्चा ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना दिया. प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य झारखंड में अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण पत्र तथा आवासीय प्रमाण पत्र का नहीं रहा.इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने बताया कि झारखंड में निवास करने वाले अनुसूचित जाति समाज के 14 % जनसंख्या को झारखंड प्रदेश में जाति प्रमाण पत्र/ आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है.विशेष रुप से भूमिहीन अनुसूचित जाति के नागरिकों को लगातार अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित रहना पड़ रहा है. इसी मांग को लेकर…
रांची :सदर थाना क्षेत्र के हैदर अली रोड में एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने प्रेमिका के नाम पत्र और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट में लिखा- मैं दिनेश कुमार, हैदर अली रोड का रहने वाला हूं। मुझे अब इस दुनिया में जीने का मन नहीं है। क्योंकि, मेरे अंदर की इच्छा काे मार दिया गया है। इसके जिम्मेदार दाे लाेग हैं। एक मेरी बाबू और दूसरा युवक… उर्फ ……। जबकि, प्रेम पत्र में उसने लिखा है- ” हम पागल हैं जो ये प्यार को सच मान बैठे थे। हमको…
चतरा: थाना क्षेत्र की फुलांग पंचायत के बलिया गांव में वंश की प्राप्ति नहीं होने पर विवाहिता की हत्या की गई। घटना रविवार के रात्रि नौ बजे की है। लड़की का मायके व ससुराल एक ही गांव में है। मायके व ससुराल की दूरी मात्र पांच सौ मीटर थी। ससुराल वाले घर में मात्र पति पत्नी ही रहते थे। बेटी की मौत की सूचना मायके वालों को मिली। लड़की के पिता ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाते ही मयूरहंड पुलिस ने शव को अपने कब्जा में लिया। सोमवार के अहले सुबह विवाहिता के पति रंधीर पांडेय को…
जमशेदपुर : सोमवार की सुबह डिमना चौक निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला की पहचान एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक निवासी संगीता कुमारी (30) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर, शंकोसाई रोड नंबर-2 में रहने वाले मृतका के मायके वालों ने पति टाटा मोटर्स कर्मी पवन यादव, ससुर देवीप्रसाद यादव समेत अन्य ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, मृतका के 2 साल के बेटे ने बताया कि पापा और…
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन को ड्रग्स केस में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था. अब करीब एक महीने के बाद आर्यन घर पर वापस आ गया है. आर्यन के ड्रग्स केस में गिरफ्तार होने के बाद से कई बॉलीवुड सेलेब्स शाहरुख खान के सपोर्ट में आए थे तो वहीं कई ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. इस पर अब बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा है कि वह खुश हैं कि उनके तीनों बच्चे सोनाक्षी, लव और कुश ड्रग्स का सेवन नहीं करते हैं. एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने आर्यन खान को…
बेगूसराय: जम्मू-कश्मीर में शनिवार को हुए ब्लास्ट में बेगूसराय के लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार शहीद हो गए. गस्ती के दौरान यह हादसा हुआ है. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. पूरे जिले में मातम पसरा हुआ है. शहीद के पिता ने बताया कि उन्हें टेलीफोन के माध्यम से सूचना दी गई. पिता ने यह भी कहा कि चार दिन पहले ही मां से बात की थी. बोला था- बहन की शादी में छुट्टी लेकर आ रहा हूं. सूचना के अनुसार पार्थिव शरीर रविवार दोपहर तक बेगूसराय पहुंचने की संभावना है. गौरतलब है कि 29 नवंबर…
पलामू: जिले के हरिहरगंज के मेन रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल सह कोविड सेंटर की बिजली को विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा रविवार को अचानक काट दी गयी. इससे हॉस्पिटल में भर्ती एक दर्जन मरीजों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. जिसके बाद वेंटिलेटर पर चल रहे एक मरीज को तत्काल एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया गया. इस संबंध में हॉस्पिटल के संचालक सह चिकित्सक डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे बगैर पूर्व सूचना दिए हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा हॉस्पिटल की बिजली काट दी गयी. उस समय एक मरीज वेंटिलेटर पर था. जिसे तत्काल मेदिनीनगर रेफर किया…
दिल्ली: 1 नवंबर यानिक कल से सभी स्कूल खुल जाएंगे. डीडीएमए के साथ बैठक में बनी सहमति के बाद दिल्ली में सोमवार से सभी स्कूल और कॉलेज खुल जाएंगे. हालांकि इस दौरान स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. 1 नवंबर से सरकार के आदेश के अनुसार दिल्ली में सभी क्लास के बच्चों के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है. बच्चों को स्कूल भेजने के पहले कुछ जरूरी बाते हैं जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है, आज हम आपको उन जरुरी बातों के बारे में बताएंगे जो आपका बच्चों को स्कूल…
गुमला: जिले के घाघरा थाना के सेहल लावादाग गांव के पास शनिवार की देर रात प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के सुप्रीमो सुकर उरांव को उसके ही साथियों ने गोलियों से भून कर हत्या कर दी। सुकर लावादाग के समीप एक पेड़ के नीचे कंबल ओढ़कर सोया हुआ था। इसी दौरान उसे गोलियों से भून दिया गया। सुकर की हत्या के बाद उसके पास से हथियार व लेवी की राशि भी गायब है। घटनास्थल से पुलिस ने नक्सली सुकर के बिस्तर से एक मोबाइल व दर्जनों गोली के खोखे बरामद किए। सुकर के शरीर मे 7 स्थानों पर गोली लगने के…
