Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
दीपावली और छठ के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए रांची में 700 से अधिक अतिरिक्त जवान की तैनाती की गई है। इसके अलावा हर इलाके में मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। इस बार सुरक्षा व्यवस्था के साथ कोरोना गाइडलाइन पर भी विशेष रूप से नजर रखने की तैयारी है। शहर में 15 स्थानों पर आयोजित होने वाले काली पूजा को लेकर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से शहर के छह डैम-तालाब को मूर्ति विसर्जन के लिए चिह्नित किया…
पंजाब: पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज औपचारिक तौर पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सात पन्नों का इस्तीफा भेजा है. इसके साथ ही उन्होंने नई पार्टी का एलान किया. कैप्टन की पार्टी का नाम ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ होगा. बता दें कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से खींचतान के बीच 18 सितंबर को कैप्टन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने अपमान किया है. जल्दी ही पार्टी छोड़ दूंगा. उन्होंने आगे की रणनीति को लेकर पूछे गए सवालों पर कहा था कि हम…
पटना: तारापुर विधानसभा उपचुनाव में जेडीयू के प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह ने आरजेडी के अरुण कुमार साह को कांटे की टक्कर में हरा दिया है. तारापुर विधानसभा उपचुनाव में 28वें राउंड की काउंटिंग के बाद जेडीयू- 75426 वोट मिले थे. जबकि आरजेडी को 73058 वोट मिले थे. जेडीयू उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह ने आरजेडी पर 2368 मतों से बढ़त बना रखा था. जिसके बाद आखिरी राउंड में उन्होंने बढ़त को कायम रखते हुए जीत हासिल की. अक्टूबर-नवंबर 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर जेडीयू के उम्मीदवार चुनाव जीतकर विधायक बने थे. बाद में दोनों विधायकों के…
कोडरमा : मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सदर अस्पताल का भ्रमण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मंत्री ने सदर अस्पताल के ओपीटी क्षेत्र का भ्रमण किया और सामान्य ओटी कक्ष, शिशु रोग विशेषज्ञ कक्ष, एनसीडी क्लीनिक, काउंसिलिंग रुम, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र सहायक ऑडियोलॉजिस्ट केंद्रों का जायजा लिया. जिसके बाद उन्होंने फार्मेसी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसके उपरांत मंत्री ने इंमरजेंसी यूनिट का जायजा लिया. उन्होंने इमरजेंसी काउंटर में प्रतिनियुक्त कर्मियों से इलाज हेतु आ रहे मरीजों की बारे में जानकारी प्राप्त की. साथ ही इमरजेंसी यूनिट का जायजा लिया गया.इमरजेंसी यूनिट की सारी सुविधाओं…
रामगढ़ : गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने को लेकर 3 नवंबर तक पूरे देश में मनाए जा रहे गंगा उत्सव के तहत मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा की अध्यक्षता रजरप्पा मंदिर परिक्षेत्र में दीपोत्सव, गंगा आरती, रंगोली, गंगा शपथ सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने कहा की गंगा एवं उसकी सहायक नदियों तथा अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से भारत सरकार की तरफ नमामि गंगे योजना चलाई जा रही है.इसके साथ ही गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने…
रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शीत कालीन समय सारणी की भी घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही रांची से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कई बंद फ्लाइट्स को दोबारा से शुरू किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से रांची से अहमदाबाद की सीधी फ्लाइट शामिल है। यह फ्लाइट पिछले साल शुरू होने के साथ ही बंद हो गई थी लेकिन अब इसे दोबारा से शुरू किया जा रहा है। यह फ्लाइट अहमदाबाद से शाम 5:20 बजे रांची लैंड करेगी और यहां से 5:50 में अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी। । बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आने व जाने वाली कुल…
अमेरिका: राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ समय के लिए आंखें बंद किए हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो क्लिप ग्लास्गो में चल रहे COP26 समिट की है। ऐसा कहा जा रहा है कि भाषण सुनते-सुनते बाइडेन सो गए। द वॉशिंगटन पोस्ट के रिपोर्टर ने सबसे पहले इस वीडियो को ट्वीट किया। उसने लिखा कि COP26 के उद्घाटन भाषण के दौरान बाइडेन सोते हुए दिखे। वीडियो को अब तक करीब 50 लाख बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स साफ तौर पर यह कह रहे हैं कि भाषण सुनते…
नई दिल्ली: CBI ने नौसेना के पनडुब्बी बेड़े की खरीदारी और रखरखाव प्रक्रिया की कॉमर्शियल सूचनाएं लीक करने के मामले में चार्जशीट दायर की है। इसमें नौसेना के दो सेवारत कमांडर्स और दो रिटायर्ड अधिकारियों समेत 6 लोगों के नाम शामिल हैं। इन सभी पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून और भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत मामला दर्ज हुआ है। CBI ने सितंबर के आखिरी सप्ताह में एक रिटायर्ड कोमोडोर और एक रिटायर्ड कमांडर को हिरासत में लिया था। उसी समय दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। उनसे हुई पूछताछ के बाद मुंबई में नौसेना की पश्चिमी कमान के मुख्यालय…
मुंबई: कन्नड़ फिल्म के एक्टर पुनीत राजकुमार 29 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा बोल गये थे। आपको बता दें वह भी अपनी मां की तरह ही परोपकारी कार्यों में हमेशा शामिल रहते थे। जिसके चलते उन्होंने अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया था और जिसे उनके निधन के बाद पूरा कर दिया गया है। पुनीत की आंखों को नारायण नेत्रालय आई हॉस्पिटल को दान कर दिया गया था और उसी दिन चार लोगों की आँखों का ऑपरेशन के उनकी आंखों की रोशनी वापस आ गयी थी। दो आंखों के दान से रोशन हुईं कई आंखें आपको बता दें…
पटना: राजधानी के पीरबहोर थाना क्षेत्र के कृष्णा घाट गंगा में सोमवार को चार युवक नहाने गये थे. वे चारों नदी की धार में डूबने लगे. किसी तरह तीन की जान बच गयी पर एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान कंकड़बाग अशोक नगर निवासी मुकुल कुमार के रूप में हुई है. युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम की मदद ली गयी. कुछ समय बाद उस युवक का शव बरामद किया गया. मृतक के साथ आये दोस्तों ने बताया कि मुकुल…
