Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
पाकुड़। डीसी पाकुड़ वरुण रंजन के नाम से डुप्लीकेट फेसबुक आइडी बनाकर ठगने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। डीसी वरूण रंजन के आदेश पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डा. चंदन ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करायी है। उपायुक्त वरूण रंजन ने बताया कि तीन नवंबर को डीपीआरओ से उन्हें पता चला कि किसी व्यक्ति ने पाकुड़ डीसी के नाम पर डुप्लीकेट फेसबुक आइडी बनाया है। इस आइडी के माध्यम से एक व्यक्ति से 50 हजार रूपये की मांग की गई है। आशंका है कि इस तरह की हरकत अन्य लोगों के साथ भी की गई होगी। इस…
चिरकुंडा: निरसा और चिरकुंडा में अलग-अलग जगह असामाजिक तत्वों ने पांच दुकानों को छतिग्रस्त कर दिया। निरसा थाना अंतर्गत हरियाजाम टेलीफोन एक्सचेंज के समीप एनएच- 2 के किनारे महावीर दे की चाय दुकान में असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार की रात आग लगा दी। इससे 15 से 20 हजार की संपत्ति जलकर खाक हो गई। इस संबंध में भुक्तभोगी ने निरसा थाना में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करवाया है। महावीर दे ने बताया कि शुक्रवार की रात आठ बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे । शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने खबर दी कि दुकान में किसी…
रांची में दो युवकों का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के टन टन टोली रिंग रोड के पास की है। दोनों युवकों की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है। मृतकों की पहचान मांडर थाना क्षेत्र के सूरशाह और मसमानों गांव के रहने वाले आरिफ और नान्हू के रूप में हुई है। इनमें से एक के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं है। वहीं उसके हाथ पर गंभीर चोट के निशान हैं। यहां ओवर ब्रिज के निकट रिंग रोड में दो युवकों का शव देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को…
खगडि़या: बिहार में दहेज के लिए महिला पुलिस की हत्या का मामला सामने आय है। घटना खगडि़या जिले का है। ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे, लेकिन लड़की वाले जब उनकी मांगों को पूरी नहींं कर सके तो उनलोगों ने हत्या कर दी। प्रतीक्षा, रोहतास में तैनात थी, उसके पति सेना में हैं। दरअसल, खगड़िया जिले के मड़ैया ओपी अंतर्गत अररिया गांव में दहेज को लेकर विवाहित महिला सिपाही प्रतिक्षा कुमारी की हत्या गले में फांसी का फंदा लगाकर कर दिया गया। घटना बीते गुरुवार की बताई जा रही है प्रतीक्षा कुमारी की मां भागलपुर जिले…
दरभंगा: जिले के बहेड़ी थान क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. यहां के शंकर रोहार में एक ज्वेलरी दुकान में 30 लाख रुपये की लूट कर अपराधी फरार हो गये हैं. जानकारी के अनुसार बाइक सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित दुकानदार के अनुसार बदमाशों ने 30 किलो चांदी और सौ ग्राम सोने पर हाथ साफ किया है. पुलिस मामले की पड़ताल करने में जुटी है. आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है.
रांची : रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए रांची से थावे जाने के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 08631-08632) चलाएगा। यह ट्रेन 6 नवंबर को रांची से एक ट्रिप चलेगी। रांची से रात 08:10 बजे खुलेगी। मुरी रात 09:15 बजे पहुंचेगी, वहां से 09:20 बजे खुलेगी। 7 नवंबर को शाम 04:20 बजे छपरा पहुंचेगी, वहां से 04:30 बजे खुलकर शाम 06:20 बजे थावे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 08632 थावे से रांची के लिए 8 नवंबर को सुबह 10:10 बजे चलेगी। दोपहर 12:20 बजे छपरा पहुंचेगी, वहां से 12:30 बजे खुलेगी। 9 नवंबर की सुबह 05:50 बजे मुरी पहुंचेगी, वहां से…
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं कक्षा के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) और क्लास 8 के स्टूडेंट्स के लिए ली जाने वाली राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 10वीं क्लास के लिए यह टेस्ट 16 जनवरी को दो पाली आयोजित होंगे। पहली पाली 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक की चलेगी। पहली पाली में पेपर एक की परीक्षा होगी, जिसमें मेंटल एबिलिटी टेस्ट से 100 सवाल होंगे। प्रत्येक क्वेश्चन एक अंक का होगा। वहीं पेपर दो में स्कॉलैस्टिक…
जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर राहुल धरक की मौत हो गयी. वह बिरसागनर के रमणीनगर स्थित नवजीवन फ्लैट का रहनेवाला था. इस संबंध में उसके परिजन गोपा धरक के बयान पर थाना में अस्वाभाविक मौत का एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर, सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुननगर स्थित बालाजी पथ निवासी मनोज लकड़ा के घर में घुसकर मारपीट की. इस संबंध में मनोज के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों में पड़ोस की ही रहनेवाली स्वर्णलता लकड़ा, पुनीत खलको, फुलमनी खालको समेत एक…
Giridih : शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान देवरी के पचंबा गांव निवासी मुकेश शर्मा के रूप में की गई है. घटना औद्योगिक क्षेत्र के गंगापुर इलाके की बताई जा रही है. मृतक मुकेश बाइक से अपने घर देवरी के पचंबा लौट रहा था. इसी दौरान गंगापुर के पास अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गयी. जिससे उसकी मौत हो गई. जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जिसके बाद मृतक के शव को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार देवरी निवासी मुकेश शर्मा बंगाल के पुरुलिया जिला से…
Jamshedpur : शहर में कोरोना के साथ-साथ अन्य संक्रामक बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं. अब स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है. टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में स्वाइन फ्लू के छह संदिग्ध रोगी भर्ती हैं. जिला सर्विलांस विभाग ने इन सभी का नमूना लेकर जांच के लिए महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज भेजा है. ये मरीज, डिमना रोड, रेलवे ट्राफिक कालोनी, खासमहल, चांडिल, तामुलिया व कदमा भाटिया बस्ती के रहने वाले हैं. जिला सर्विलांस विभाग के अनुसार, इस मौसम में स्वाइन फ्लू के मरीज बढ़ने लगते हैं. ऐसे में लोगों को विशेष रूप से सावधान होने की जरूरत…
