Author: Koylanchal Samvad

जमशेदपुर: जिले में अब कोरोना के साथ ही डेंगू व स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। शनिवार को स्वाइन फ्लू के चार और संदिग्ध मरीज मिले। सभी मरीजों का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल में चल रहा है। स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज क्रमश: साकची, आमबागान, सोनारी व कदमा के रहने वाले है। शुक्रवार को भी स्वाइन फ्लू के 6 संदिग्ध मरीज मिले थे। इस तरह दो दिन में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की संख्या 10 पहुंच गई है। सभी संदिग्ध मरीज शहरी क्षेत्र से ही मिल रहे हैं। से में जिला सर्विलांस विभाग भी…

Read More

रांची: महापर्व छठ की तैयारी शुरू हाे गई है। साेमवार काे नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व शुरू हाे जाएगा। इस बार सरकार ने जलाशयाें पर अर्घ्य देने की छूट दी है। इसलिए शहर में नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्राें में छठ पूजा समितियां घाटाें काे तैयार करने में जुट गई हैं। रांची जिले में करीब 270 नदी-तालाबाें पर छठ पूजा का आयाेजन हाेगा। दैनिक भास्कर की टीम ने घाटाें की तैयारियाें की पड़ताल की। पता चला कि 150 घाट व्रतियाें के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन शहर में 70 घाटाें में से 40 ही तैयार हुए हैं। 30…

Read More

जमशेदपुर: सोनारी में एक अधेड़ की खरकई नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी के पास की है। मृतक आनंदी साव (46) बरिगोडा के रहने वाला था। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की सुबह छठ के लिए अपनी पत्नी बच्ची देवी और बेटी करिश्मा कुमारी के साथ नदी में जल लेने के लिए आए हैं। जल लेने के दौरान आनंदी नदी में नहाने लगे। पानी के तेज बहाव के कारण वे गहरे पानी में डूब गए। मछुआरों ने उन्हें बचाने का भी प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। घटना के करीब 1 घंटे…

Read More

भोपाल: संगम सिनेमा हॉल में रियल एक्शन देखने को मिला। यहां फिल्म सूर्यवंशी का आखिरी शो चल रहा था। रात पौने 12 बजे अक्षय और कटरीना का रोमांटिक सीन पर्दे पर आया। इसी दौरान एक युवक ने पीछे बैठी एक युवती को अश्लील इशारे किए और भद्दी हरकतें शुरू कर दीं। फिर क्या था, रियल फिल्म शुरू हो गई। पहले युवती ने सैंडल उतारकर उसे पीटना शुरू किया। इसके बाद दर्शक उस पर टूट पड़े। पहले सब ने थिएटर के अंदर युवक की धुनाई की और फिर थिएटर से बाहर निकाल कर भी पीटा। हालांकि, मामला थाने तक नहीं पहुंचा।…

Read More

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हर दिन जीका वायरस के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अब तक कानपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 79 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 3 दिनों में 43 नए केस मिले। हालांकि संक्रमित ऊपर जिला प्रशासन नजर बनाए रखे हुए हैं। कंट्रोल रूम से मरीजों से बातचीत की जा रही है। मरीजों को खानपान और दवा लेने बारे में सब कुछ बताया जा रहा है। कानपुर के डीएम विशाख जी अय्यर ने बताया कि, 6 नवंबर तक जीका वायरस के 79 संक्रमित मरीजों के पुष्टि हुई है। इनमें से ज्यादातर…

Read More

अबुधाबी: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे सुपर-12 मुकाबले से एक बुरी खबर सामने आई है। पाकिस्तानी चैनल ARY न्यूज के अनुसार पिच बनाने वाले क्यूरेटर मोहन सिंह की संदिग्ध हालत में लाश पाई गई है। अभी मौत का कारण सामने नहीं आया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में इसे आत्महत्या बताया जा रहा है। इसके कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टीम इंडिया के लिए ये मैच काफी अहम है। अगर अफगानिस्तान ये मैच हार जाती है तो टीम इंडिया सेमीफाइनल के दौर…

Read More

अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में एक फ्यूल टैंकर में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 92 लोगों की मौत हो गई। सिएरा लियोन की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी (NDMA) के कम्युनिकेशन डायरेक्टर मोहम्मद लमराने बाह ने बताया कि विस्फोट में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। बाह ने कहा कि अधिकारियों ने घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हमारा प्रयास है कि घायलों को बेहतर मेडिकल सर्विस मुहैया कराई जा सके। गंभीर रूप से घायलों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि मृतकों की संख्या में…

Read More

महाराष्‍ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि आग कोविड वार्ड में लगी जिसमें झुलसकर 10 मरीजों की मौत हो गई. इस हादसे में 13 -14 लोग भी घायल हुए हैं. जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने हादसे के संबंध में जानकारी दी कि अहमदनगर जिला अस्पताल में आग लगने की घटना में कुल 10 लोगों की मौत हो गई है. खबरों की मानें तो आग सुबह 11.30 बजे के करीब लगी जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया. इस दौरान आईसीयू वार्ड में 20 मरीज मौजूद थे, इनमें से कुछ…

Read More

रांची: अंजुमन इस्लामिया के चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। मतदान अपर बाजार स्थित मदरसा इस्लामिया भवन में 21 नवंबर से 24 नवंबर तक होगा। 24 नवंबर को ही शाम 7:00 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी और मतगणना खत्म होने के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। अंजुमन इस्लामिया के मेन रोड स्थित दफ्तर से चुनाव संयोजक डा इकबाल हुसैन ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव संयोजक डा इकबाल हुसैन ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया सात नवंबर से शुरू हो जाएगी। सात नवंबर से उम्मीदवार…

Read More

चतरा: सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर स्थित सिमरिया थाना क्षेत्र के धनगडा घाटी से पुलिस ने दो अपराधियों को बम के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी घाटी में किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना को अंजाम देने के उद्देश्य से जुटे थे। उनके साथ और भी अपराधी थे। लेकिन पुलिस को आती देख वे नौ-दो ग्यारह हो गए। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पांच देसी बम बरामद किया गया है। सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि घनगड़ा घाटी पर कुछ संदिग्ध युवक…

Read More