Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची : राजधानी रांची में पॉल्यूशन का लेबल तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि, पॉल्यूटेड शहरों की लिस्ट में रांची अभी थोड़ा पीछे जरूर है, लेकिन जिस रफ्तार से पॉल्यूशन बढ़ रहा है. वह दिन दूर नहीं जब स्थिति अलार्मिंग हो जाएगी. इससे निपटने के लिए ही रांची नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. जिसके तहत मशीनें खरीदी जा रही है. वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स सुधारने को लेकर मेकेनाइज्ड स्वीपिंग और क्लीनिंग की जा रही है. अब नगर निगम हरियाली बढ़ाने पर काम कर रहा है. जिसके तहत नगर निगम एरिया में प्लांटेशन की योजना है. इसके लिए…
पतरातू: रांची के समीप पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरातू लेक रिजॉर्ट के मुख्य गेट के समीप आज ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया. मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक का नाम रविकांत प्रसाद है और वह भुरकुंडा ग्लास फैक्ट्री के समीप का रहने वाला था. मौके पर बताया गया कि मृतक रविकांत प्रसाद अपनी पैशन प्रो बाइक से रांची की ओर जा रहा था. इसी दौरान लेक रिजॉर्ट मुख्य गेट के समीप पीछे से आ रहा ट्रक रविकांत को रौंदते हुए फरार हो गया. पिठोरिया थाना पुलिस की मदद से पिठोरिया घाटी के सीमलबेडा में…
हाजीपुर में हुए एक सड़क हादसे में मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी राजेश कुमार के बेटे की मौत हो गयी. सिटी एसपी राजेश कुमार का बेटा राजवीर शेखर अपने एक दोस्त के साथ छठ पूजा में शामिल होने पटना से मुजफ्फरपुर जा रहा था. इसी दौरान उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे तालाब में जा पलटी. हादसा सदर थाने के मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर दौलतपुर-देवरिया के बीच हुआ. हादसे में जहां एसपी के पुत्र राजवीर की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं उसका दोस्त बुरी तरह से घायल हो गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया…
रांची : झारखंड के कई इलाकों में 14 और 15 नवंबर को बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि 12 और 13 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा. कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 14 और 15 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला जिले में तो वहीं राज्य के मध्य भाग में यानी कि रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग में मेघ गर्जन के साथ साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन बारिश होने की…
जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती वरुण महतो नामक बंदी भाग निकला है. सरायकेला पुलिस ने उसे नक्सली के नाम पर लेवी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती किया गया था. उसके फरार हो जाने से जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. फरार कैदी चाईबासा जिले के सोनुआ का रहने वाला बताया जा रहा है. वैसे उसका मूल निवास स्थल सरायकेला है. पुलिस के चार जवानों के खिलाफ शिकायत दर्ज इस पूरे मामले में पुलिस के चार जवानों की लापरवाही…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर छह निवासी बीरबल सिंह के दूसरे छोटे पुत्र पंकज कुमार सिंह (34 वर्ष) ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पंकज सिंह टीआरएफ कंपनी का कर्मचारी था। उसका पत्नी के साथ दिन में विवाद हुआ था। पत्नी ने पति का मोबाइल व बाइक की चाबी छीन ली थी, जिसके बाद शाम को अपने कमरे में फांसी लगा ली। दीपावली से ही पंकज का विवाद पत्नी से चल रहा था। पंकज के पिता पांच भाई हैं। संयुक्त रूप से उनके यहां छठ पर्व का आयोजन किया गया था। घटना के बाद घर…
झारखंड हाई कोर्ट ने रिम्स की छह स्टॉफ नर्सों को नियमित करने का आदेश दिया है। इन्हें वर्ष 2014 से नियमित करने का आदेश दिया गया है। अदालत ने कहा कि जब उनकी नियुक्ति सही है, तो उन्हें सभी के समान अधिकार पाने का हक है। इसलिए उन्हें वर्ष 2014 से नियमित किया जाए। जबकि रिम्स ने उन्हें वर्ष 2018 से नियमित किया है। इसके अलावा अदालत ने इन्हें वर्ष 2003 से PF और ग्रेच्यूटी का लाभ देने का भी निर्देश दिया है। हाईकोर्ट के जस्टिस डा एसएन पाठक की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला…
रांची में चल रहे अंजुमन इस्लामिया के चुनाव पर रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन को इस संबंध में अनियमितता की शिकायत मिली थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। यह रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से पूरे मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। उप समाहर्ता भूमि सुधार व अंचल अधिकारी, चान्हो को इस मामले से सम्बंधित वस्तुस्थिति की जांचकर एक सुस्पष्ट जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड, रांची ने जिला प्रशासन रांची को इस संबंध…
रांची: लंबे इंतजार के बाद रेलवे ने रांची दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को लोहरदगा रूट से परिचालन करने का निर्देश जारी कर दिया है । लोहरदगा रूट से ट्रेन की सेवा शुरू होने से राजधानी ट्रेन दिल्ली स्टेशन पर दो घंटे पहले पहुंचेगी। 11 नवंबर को दिल्ली से रांची आने वाली ट्रेन लोहरदगा रूट से रांची आएगी। अब तक ट्रेन बरकाकाना होते हुए रांची रेलवे स्टेशन पहुंचती थी। दिल्ली से यह ट्रेन बुधवार को खुलेगी और रांची से यह ट्रेन गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना होगी। एक माह पहले इस संबंध में रांची के सांसद संजय सेठ ने रेल…
झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के गुठिया गांव निवासी रोहित तिडू के घर से गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है. इसके साथ ही बिरसा बाखला के घर से नकद 5 लाख रुपये बरामद किए हैं. तुपुदाना पुलिस ने विस्फोटक सप्लाई करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें जियाउल अंसारी और शरीफ अंसारी दोनों गुठिया गांव के हैं, जबकि तीसरा आरोपी बिरसा बाखला है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनसे पूछताछ की जा रही है. आपको बता दें कि पुलिस को सूचना देने वाला ही…
