Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
ब्राउन शुगर कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर सिटी DSP दीपक कुमार ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए छापेमारी की। इसमें 5 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया है। रांची के SSP को सूचना मिली थी कि लोअर बाजार इलाके में बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर का कारोबार हो रहा है। इसके बाद सिटी DSP दीपक को पूरे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने की का निर्देश दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए 5 नशे के कारोबारियों…
रांची में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यहां के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहन्डू पुल के पास युवक-युवती का शव बरामद हुआ है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इनका कहीं मर्डर कर यहां ला कर फेंक दिया गया है। दोनों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। मृतक युवक की पहचान शांति नगर में रहने वाले विवेक और यहीं की रहने वाली युवती पूजा के रूप में पहचान की गई है। स्थानीय लोगों के बीच ऐसी चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के कारण इनकी हत्या की गई…
मणिपुर में शनिवार को सेना के काफिले पर उग्रवादी हमला हुआ है। इस हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर समेत 5 जवान शहीद हो गए। वहीं, 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी अनुजा शुक्ला (37) और बेटे आशीष त्रिपाठी (5) की भी इस हमले में मौत हो गई है। घटना चुराचांदपुर जिले के सिंघट में हुई, जहां उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर IED अटैक कर दिया। सेना के सूत्रों ने इससे पहले बताया था कि कमांडिंग ऑफिसर के काफिले पर मणिणपुर के चुराचांदपुर जिला स्थित सिंघाट सबडिवीजन में आतंकवादियों ने…
हजारीबाग: चौपारण में सड़क दुर्घटना में विधायक दिनेश मरांडी की बहन और बहनोई घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बहनोई डा चंदन सरकार अपनी पत्नी और डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान चौपारण घाटी में कार अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने तीनों को बाहर निकाला। आपदा मित्र के एंबुलेंस से चौपारण अस्पताल लाया गया। दुर्घटना में सभी सुरक्षित हैं। चिकित्सकों ने बताया कि किन्हीं को गंभीर चोट नहीं लगी है।
मुंबईः शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अब से थोड़ी देर पहले मुंबई NCB ऑफिस पहुंचे थे. बेल बॉन्ड की शर्तों के मुताबिक आर्यन खान हाजिरी के लिए पहुंचे थे. हाजिरी के बाद आर्यन NCB ऑफिस से निकल चुके हैं. मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शर्तो के आधार पर मिली जमानत के मुताबिक आर्यन खान को हर शुक्रवार एनसीबी के सामने हाजिरी लगाने आना है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने एजेंसी के साथ साप्ताहिक रूप पेश उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश दिया था. 29 अक्टूबर को जमानत मिलने के बाद आर्यन खान पिछले हफ्ते 5 नवंबर को पहली बार सार्वजनिक रूप से…
शिवहर: पिपराही थाना क्षेत्र के अंबा ओझा टोला में बेखौफ अपराधियों ने पूर्व पंचायत समिति के सदस्य नवीन झा के पहले पैर छूए फिर एक के बाद एक तीन गोलियां उनके सीने में उतार दी. जिसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए. एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब नवीन अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे. जख्मी हालत में उन्हें शिवहर सरोजा सीताराम अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. इधर, वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल…
रांची: 3 कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। तीनों युवक डोरंडा थाना क्षेत्र में रहकर कारोबार करते हैं। गुरुवार को बिलाल अहमद, सब्बीर अहमद और वसीम अहमद ने इस संबंध में डोरंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि डोरंडा के सोनू कुमार नाम के युवक ने उनसे पाकिस्तान मुर्दाबाद और कश्मीर जिंदाबाद के नारे लगाने के लिए कहा। जब हम लोगों ने मना किया तब हमारे साथ मारपीट की और शहर छोड़ने की भी धमकी दी है। कहा कि जल्द से जल्द शहर छोड़ दें, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।…
रांची: 12वीं में पढ़ने वाले बच्चे की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई है। मामला खेलगांव थाना क्षेत्र के खंटगा का है। यहां के खटंगा तालाब में कृतिक गुप्ता नाम के बच्चे का शव मिला है। दो दिन पहले ही वह घर से नाराज होकर बाहर निकला था। उसकी लाश घर से 200 मीटर की दूरी पर मिली है। परिजनों ने बताया कि मां ने कृतिक से मोबाइल छीनकर पढ़ाई करने को कहा था। फटकार लगाई, ताे वह गुस्से में घर से निकल गया था। वह आर्मी पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। पिछले एक वर्ष से मोबाइल…
रांची: श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा (पंजीकृत) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर देवेंद्र सिंह राणा ने रांची के समाजसेवी, युथ आइकॉन इंदरजीत सिंह को झारखंड प्रदेश का युवा अध्यक्ष मनोनीत किया। विदित हो कि इंदरजीत सिंह झारखंड के नामी चेहरे है जिनका युवाओ में काफी अच्छा पकड़ है। समाज की सेवा में 24 घंटे हाजिर रहते है। सिविल इंजीनियरिंग एम.टेक की पढ़ाई करने के बाद खुद का बिज़नेस चला रहे है। बहुत से सामाजिक संगठनों के साथ जुड़े हुए है। कोरोना काल मे लगातार दो सालों तक जरूरतमंदों की सेवा में दिन रात लगे हुए रहते थे। इनके इस उत्कृष्ट कार्य को…
रांची : रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आखिरकार गुरुवार काे लाेहरदगा रूट से शुरू हाे गई। रांची स्टेशन पर शाम 6:25 बजे सांसद संजय सेठ, दीपक प्रकाश, महेश पाेद्दार और विधायक सीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। लेकिन पहले ही दिन भारी गफलत हुई। रेलवे ने ट्रेन काे नए रूट से चलाने की तैयारी नहीं की। पहले इसे कैंसिल कर दिया। फिर आनन-फानन में चला दिया। नतीजा यह हुआ कि यह ट्रेन बरकाकाना स्टेशन पर करीब 145 यात्रियाें काे छाेड़ गई। इस ट्रेन के गुरुवार काे लाेहरदगा हाेकर चलने की अधिसूचना जारी हाे गई थी। लेकिन बुधवार शाम…
