Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026

    31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»पूर्व केन्द्रीय मंत्री के रिश्तेदार के पहले पैर छूए फिर सीने में उतार दी तीन गोलियां
    बिहार

    पूर्व केन्द्रीय मंत्री के रिश्तेदार के पहले पैर छूए फिर सीने में उतार दी तीन गोलियां

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 12, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    शिवहर: पिपराही थाना क्षेत्र के अंबा ओझा टोला में बेखौफ अपराधियों ने पूर्व पंचायत समिति के सदस्य नवीन झा के पहले पैर छूए फिर एक के बाद एक तीन गोलियां उनके सीने में उतार दी. जिसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए. एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब नवीन अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे. जख्मी हालत में उन्हें शिवहर सरोजा सीताराम अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. इधर, वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

    नवीन कुमार झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा के रिश्तेदार है. दूर के रिश्ते में पोता लगते है. वह वर्ष 2006 और वर्ष 2011 में लगातार अंबाकला से पंचायत समिति सदस्य रहे है. सीट महिला होने की वजह से वर्ष 2016 का चुनाव नहीं लड़ा था. गुरुवार की शाम वह अपने दरवाजे पर बैठे थे. इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें सामने से गोली मार दी. फायरिग की आवाज सुनकर जबतक लोग पहुंचते बदमाश बाइक पर बैठकर भाग निकले. भागने के क्रम में अदमाशों की पिस्टल, माउजर और कारतूस गिर गई.

    घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. स्वजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए पिपराही पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया है. स्वजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सीतामढ़ी ले जाया गया है. गोली उनके सीने में लगी है. उनकी स्थिति गंभीर बताई गई है.

    शिवहर जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं. डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार के सारण सड़क हादसा: टेंपो-स्कार्पियो टक्कर में महिला समेत 3 की मौत

    April 27, 2026

    पश्चिम चंपारण में ग्रीन एनर्जी का बड़ा कदम: 500MW सोलर प्लांट की तैयारी

    April 21, 2026

    बिहार में सड़क हादसों के पीड़ितों को बड़ी राहत, गोल्डन आवर में ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज का ऐलान

    April 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    • रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप
    • रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
    • गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.