Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
गिरिडीह में मंगलवार को उसरी नदी के छठ घाट पर डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। इससे 4 घरों में मातम पसर गया है। मृतकों में अजय शर्मा की बेटी दीक्षा कुमारी (6 वर्ष), पिंकु सिंह की बेटी सोनाक्षी कुमारी (7 वर्ष), मदन सिंह की बेटी सुहाना कुमारी (9 वर्ष) महेश सिंह का बेटा मुन्ना कुमार (10 वर्ष) शामिल हैं। घटना सदर प्रखंड के मंगरौडीह स्थित उसरी नदी में हुई। बच्चों के परिजनों ने बताया कि चारों बच्चे अपनी मां के साथ छठ पूजा की तैयारी करने घर से 200 फीट दूर नदी पर बने घाट गए थे।…
धनबाद: धनबाद थाना अंतर्गत नावाडीह में एक बंद फूड फैक्ट्री रियल फूड प्रोडक्ट्स में बिजली मोटर सहित बिजली के दूसरे सामान व गेट आदि सामान की चोरी कर ली गई है। फैक्ट्री मालिक गुंजन सिंह ने इसकी प्राथमिकी धनबाद थाना में दर्ज करवाई है। बताया कि चोरी हुए सामान की कुल कीमत ₹600000 है। पुलिस को दिए गए बयान में गुंजन सिंह ने बताया कि वह बेकार बांध में रहते हैं, सोमवार की रात उनके फैक्ट्री के गार्ड ने उन्हें फोन कर कहा की फैक्ट्री में चोरी हो गई है। जब वह पहुंचे तो देखा कि खिड़की का ग्रिल काट कर…
खूंटी : शहर के फूड प्लाजा होटल में भोजन करने के बाद तीन स्टाफ अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। होटनकर्मियों ने बताया कि भोजन करने के बाद पेट में दर्द होने की बात कही और बारी-बारी से चक्कर खाकर तीनों गिरकर बेहोश हो गए। बेहोश होने वाले होटलकर्मियों में 22 वर्षीय संजय महतो, 26 वर्षीय इंदर महतो और 24 वर्षीय अजय कुमार शामिल है। इनमें संजय महतो को उल्टी भी होने लगा था। एक के बाद एक करके तीन स्टाफ के बेहोश होकर गिर जाने से होटल में हड़कंप मच गया। होटल संचालक ने तीनों कर्मियों को इलाज के लिए…
रांची : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) पास और दक्षता परीक्षा पास करने वाले पारा शिक्षकों को वेतनमान तो सामान मिलेगा, लेकिन ग्रेड पे अलग-अलग मिलेंगे। वैसे पारा शिक्षक जो दक्षता परीक्षा पास करेंगे उन्हें 5200 से 20200 का वेतनमान और 2000 का ग्रेड पे मिलेगा। वहीं, टेट पास पारा शिक्षकों को 5200 से 20200 का वेतनमान और 2400 से 2800 का ग्रेड पे मिलेगा। इसमें पहली से पांचवी के टेट पास पारा शिक्षकों को 2400 और छठी से आठवीं के पारा शिक्षकों को 2800 ग्रेड पे मिलेगा। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के इस प्रस्ताव पर शिक्षा मंत्री…
रांची: झारखंड के तीन नक्सलियों ने सोमवार को सरेंडर किया। ये सभी एक करोड़ इनामी नक्सली अनल दा के दस्ते के थे। सरेंडर करने वालों में एरिया कमांडर बैलून सरदार, एरिया कमांडर सूरज सरदार और उसकी पत्नी गीता मुंडा शामिल हैं। ये सभी सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले बैलून सरदार के ऊपर सरायकेला और चाईबासा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 12 मामले दर्ज है। सूरत सरदार के ऊपर 9 मामले और गीता मुंडा के ऊपर 7 मामले दर्ज हैं। इस दौरान आईजी अभियान एवी होमकर, डीआईजी पंकज कंबोज, कोल्हान डीआईजी…
रांची :अरगोड़ा थाना क्षेत्र के गौरी शंकर नगर के रहने वाले अजय कुमार ने अपने भाई और उसके परिवार वालों पर कुल्हाड़ी से मारने एवं मकान को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अजय ने अरगोड़ा थाने में अपने भाई श्याम जी, उसकी पत्नी और पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अजय की ओर से दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि श्याम ने उनके रेंटर के मकान में यह कहकर ताला लगा दिया कि रेंटर के आने का समय निर्धारित नहीं है। बीते शुक्रवार को रेंटर जब पहुंचे, तो देखा कि उसमें ताला लगा…
रांची: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हिनू में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि युवक लोहे के रॉड से पानी गर्म कर रहा था। इसी दौरान करंट लग गया। युवक साकेत नगर स्थित अपने रिश्तेदार के घर आया था। युवक महेश राय मूलरूप से दुमका के मसलिया थाना के लाल बहियार गांव निवासी हैं। महेश कोयंबटूर अपने घर जाने के दौरान रांची में अपने रिश्तेदार के यहां रुके थे। रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे नहाने के लिए इमर्शन रॉड से पानी गर्म कर रहा था। इसी दौरान पानी का तापमान जांचने के लिए अंगुली…
रांची: रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती मरीज को देखने आए बंगाल के झालदा के उत्तम कुमार रिम्स के लिफ्ट के दरवाजे के बीच फंस कर हादसे का शिकार हो गए। लिफ्ट में चढ़ने के दौरान यह हादसा हुआ है। घटना में उत्तम का हाथ और पैर टूट गया है। घायल का इलाज रिम्स के इमरजेंसी विभाग में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लिफ्ट काफी जर्जर स्थिति में है। लिफ्ट में ना ही कोई लाइट जलती है, ना ही कोई सेंसर काम करता है। ग्रामीण क्षेत्र से आए युवक को लिफ्ट चलाने की जानकारी नहीं थी और लिफ्ट…
कटिहार: जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है. आजमनगर थाना क्षेत्र में सास-बहू के झगड़े में दादी ने चार माह की मासूम पोती को पानी की टंकी में डालकर मार डाला. मृत बच्ची की मां ने पुलिस से इस आशय की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दादी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला आजमनगर थाना क्षेत्र के देवगांव पंचायत स्थित वर्माइन गांव के वार्ड संख्या सात मनी टोला का है. आपसी कलह में सास गुलशन खातून का झगड़ा काफी दिनों से अपनी बहू के साथ हो रहा था. आरोप है कि इसी का बदला लेने…
औरंगाबाद: जिले में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है. पति के शराब पीने से तंग आकर पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति की हत्या कर दी. मृतक की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के गोठौलीया गांव निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मण मेहता के रूप में हुई है जो पिछ्ले 10 सालों से ढिबरा थाना क्षेत्र के मुर्गी बिगहा गांव में अपनी पत्नी के साथ रहता था. मृतक दिहाड़ी मजदूर था. जानकारी के अनुसार पत्नी (रीता देवी) और पति (लक्ष्मण मेहता) में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. उसी दौरान पत्नी ने आवेश में आकर पति पर कुल्हाड़ी चला दी. सूचना…
