Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    MS Dhoni Income Tax: ‘कैप्टन कूल’ बने टैक्स के भी किंग, बिहार-झारखंड में नंबर-1 टैक्सपेयर बने धोनी

    May 8, 2026

    धनबाद के ब्लॉक-दो क्षेत्र में बढ़ा तनाव, जांच को पहुंचे जीएम सिक्योरिटी

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रिम्स के लिफ्ट में फंसकर बंगाल का युवक गंभीर रूप से घायल
    झारखण्ड

    रिम्स के लिफ्ट में फंसकर बंगाल का युवक गंभीर रूप से घायल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 8, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती मरीज को देखने आए बंगाल के झालदा के उत्तम कुमार रिम्स के लिफ्ट के दरवाजे के बीच फंस कर हादसे का शिकार हो गए। लिफ्ट में चढ़ने के दौरान यह हादसा हुआ है। घटना में उत्तम का हाथ और पैर टूट गया है। घायल का इलाज रिम्स के इमरजेंसी विभाग में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लिफ्ट काफी जर्जर स्थिति में है। लिफ्ट में ना ही कोई लाइट जलती है, ना ही कोई सेंसर काम करता है।

    ग्रामीण क्षेत्र से आए युवक को लिफ्ट चलाने की जानकारी नहीं थी और लिफ्ट के अंदर जाते ही युवक के शरीर का कुछ भाग दरवाजे के बाहर ही था और इसी दौरान दरवाजा बंद हो गया। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। हाथ और पैर टूटने के साथ सिर में भी चोट लगी है। अगर लिफ्ट के दरवाजे का सेंसर काम करता, तो शायद यह हादसा नहीं होता। इसके अलावा लिफ्ट में कोई लिफ्टमैन की भी व्यवस्था नहीं थी। जबकि दर्जनों लिफ्टमैन की नियुक्ति आउट सोर्स के माध्यम से पहले ही की जा चुकी है।

    दूसरी ओर अधिकारियों के लिफ्ट की हालत काफी बेहतर है और इन लिफ्ट में लिफ्टमैन भी मौजूद हैं। जबकि मरीजों के लिए जो लिफ्ट है, उसमें लिफ्टमैन की अति आवश्यकता होती है। यहां कई मरीज गांव-देहात से इलाज के लिए आते हैं और उन्हें लिफ्ट चलाने की जानकारी नहीं होती। साथ ही रिम्स के पुराने भवन में दर्जनों लिफ्ट लगाए गए हैं, लेकिन मेंटेनेंस के अभाव में यह सभी लिफ्ट जर्जर अवस्था में है।

    इसका खामियाजा है कि लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। बावजूद इसके रिम्स प्रबंधन का ध्यान इस ओर नहीं है। फिलहाल इस मामले पर रिम्स प्रबंधन ने कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा है। प्रबंधन का कहना है लिफ्टमैन का काम तय किया गया है। अगर वह काम पर मौजूद नहीं है, तो इसकी जांच की जाएगी। साथ ही जो लिफ्ट खराब है, उसे बनाने का कार्य भी किया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    MS Dhoni Income Tax: ‘कैप्टन कूल’ बने टैक्स के भी किंग, बिहार-झारखंड में नंबर-1 टैक्सपेयर बने धोनी

    May 8, 2026

    धनबाद के ब्लॉक-दो क्षेत्र में बढ़ा तनाव, जांच को पहुंचे जीएम सिक्योरिटी

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • MS Dhoni Income Tax: ‘कैप्टन कूल’ बने टैक्स के भी किंग, बिहार-झारखंड में नंबर-1 टैक्सपेयर बने धोनी
    • धनबाद के ब्लॉक-दो क्षेत्र में बढ़ा तनाव, जांच को पहुंचे जीएम सिक्योरिटी
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
    • शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा
    • सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव
    • हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.