Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मां के निधन के बाद पारिवारिक रस्म निभाने मामा घर पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ स्वागत

    November 3, 2026

    महिला से चेन छिनतई मामले में ऐतिहासिक सख्ती, दोषी को 10 साल की जेल और 5.15 लाख रुपये जुर्माना

    November 3, 2026

    मधुबनी में सिपाही ने 4 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत; कैमूर में पुलिस पर हमला

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»अंतरराष्ट्रीय»अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में ट्रक ने तेल से भरे टैंकर को मारी टक्कर; विस्फोट में 92 लोगों की मौत
    अंतरराष्ट्रीय

    अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में ट्रक ने तेल से भरे टैंकर को मारी टक्कर; विस्फोट में 92 लोगों की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में एक फ्यूल टैंकर में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 92 लोगों की मौत हो गई। सिएरा लियोन की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी (NDMA) के कम्युनिकेशन डायरेक्टर मोहम्मद लमराने बाह ने बताया कि विस्फोट में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

    बाह ने कहा कि अधिकारियों ने घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हमारा प्रयास है कि घायलों को बेहतर मेडिकल सर्विस मुहैया कराई जा सके। गंभीर रूप से घायलों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल घटनास्थल पर बचाव कार्य समाप्त हो गया है।

    राष्ट्रपति बोले- सरकार पीड़ितों के परिवार के साथ
    सिएरा लियोन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि वह धमाके और मृतकों की खबर सुनकर काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के परिवार के साथ खड़ी हैं। इन लोगों की हर संभव मदद की जाएगी।

    एक ट्रक को दूसरे ट्रक ने टक्कर मारी
    फ्रीटाउन की मेयर यवोन अकी-सॉयर ने हादसे को लेकर फेसबुक पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि वेलिंगटन के बाई ब्यूरेह रोड पर विस्फोट के बारे में सुनकर दुखी हूं। पता चला है कि फ्यूल लेकर जा रहे एक ट्रक को दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे यह जानलेवा धमाका हुआ।

    हादसे की तस्वीरें परेशान करने वाली’
    फ्यूल टैंकर के धमाके से जुड़े कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अकी-सॉयर ने कहा कि यह बहुत ही परेशान करने वाली घटना है। उन्होंने लिखा, “मेरी संवेदनाएं विस्फोट के पीड़ितों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। मरने वालों की आत्मा को शांति मिले।”

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    अमेरिका ने रूस पर कसा शिकंजा, ट्रंप ने सैंक्शनिंग एक्ट को बनाया कानून; भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का खतरा

    September 19, 2026

    नेपाल बाढ़: सुरंग में नौ दिनों तक फंसे दो लोगों को ऐसे ज़िंदा निकाला गया

    September 4, 2026

    नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक

    August 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मां के निधन के बाद पारिवारिक रस्म निभाने मामा घर पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ स्वागत
    • महिला से चेन छिनतई मामले में ऐतिहासिक सख्ती, दोषी को 10 साल की जेल और 5.15 लाख रुपये जुर्माना
    • मधुबनी में सिपाही ने 4 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत; कैमूर में पुलिस पर हमला
    • झारखंड में दिखेगा तूफान मुरासु का असर, 3 दिन बारिश के आसार
    • मिशनरी स्कूल की कुक से रेप, फिर गर्भपात कराने का आरोप… झारखंड में पादरी पर FIR
    • JTET परीक्षा में झारखंड के जलप्रपातों और नदियों पर आधारित सवालों से परखी गई अभ्यर्थियों की जानकारी, जोन्हा-हुंडरू से स्वर्णरेखा तक पूछे गए प्रश्न!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.