Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
धनबाद। लापता मार्बल व्यवसायी घनश्याम अग्रवाल को धनबाद पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। वे कोलकाता में थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस उनतक पहुंच गई। उन्होंने कोलकाता से धनबाद थाना में लाकर रखा गया। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ के दाैरान अग्रवाल ने कोलकाता जाने की हैरान करने वाली वजह बताई। दूसरी तरफ सुरक्षित बरामदगी के बाद स्वजनों ने राहत की सांस ली है। स्वजन अनहोनी की आशंका से चिंतित थे। 26 की शाम से थे लापता घनश्याम की धनबाद के धैया में मार्बल की दुकान है। दो दिन पहले 26 अक्टूबर को लगभग 4:00 बजे अपनी दुकान में…
झारखंड सीएम हेमंत सोरेन गुरुवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे. रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई. झारखंड सीएम श्री सोरेन ने इस समारोह के लिए छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल की सराहना भी की. इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए नक्सलवाद पर रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ के साथ मिलकर काम करने की बात दोहरायी. रायपुर में आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पर झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल को इस कार्यक्रम के लिए बधाई…
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस की जांच के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी है. उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि कि राज्य सरकार उनपर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं. अगर कोई जांच होनी है तो उसे सीबीआई करे. समीर वानखेड़े की इस याचिका के बाद बंबई हाई कोर्ट को महाराष्ट्र सरकार के वकील ने सरकार की ओर से यह आश्वासन दिया है कि मुंबई पुलिस उनकी गिरफ्तारी से तीन दिन पहले नोटिस देगी. सरकार का यह आश्वासन समीर वानखेड़े के लिए राहत भरी सूचना है. महाराष्ट्र सरकार के वकील का कहना है कि चूंकि याचिका…
मुंबई क्रूज पार्टी मामले में बंबई हाई कोर्ट ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और उसके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी है. हालांकि एनसीबी के वकील अनिल सिंह ने आर्यन खान और उसके दोनों दोस्त को जमानत देने का पुरजोर विरोध किया था और आज की सुनवाई के दौरान लगभग डेढ़ घंटे दलीलें दी गयी. एनसीबी के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि आर्यन खान और उनके साथियों की गिरफ्तारी बिलकुल वैध है और अगर उन्हें जमानत दिया जाता है तो वे सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं इसलिए…
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने एक महीने की देरी के बाद इंटर और मैट्रिक परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की नियुक्ति में हो रही देरी को दरकिनार कर शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से इसके लिए सेक्रेटरी महीप कुमार सिंह को विशेष अधिकार दिया है। अब 18 दिन में JAC को लगभग 8 लाख विद्यार्थियों का फॉर्म भरना है। JAC की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 27 अक्टूबर से 13 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म जमा होगा। विलंब शुल्क के साथ छात्र 14 से 18 नवंबर तक फॉर्म जमा…
रांची में AIMS खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए झारखंड के इंडस्ट्री डायरेक्टर ने हेल्थ सेक्रेटरी को पत्र लिखा है। इसमें रांची में AIIMS की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित करने को कहा है। जितेंद्र कुमार सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने AIIMS की स्थापना पर विचार किया है। इसलिए एम्स की स्थापना हेतु भूमि चिन्हित कर सूचित करें। जमीन चिन्हित होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रांची के सांसद संजय सेठ ने 28 जुलाई 2021 को PM से रांची में AIIMS खोलने की मांग की थी। उन्होंने PM को…
जिला मुख्यालय खूंटी स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने बुधवार को दिन-दहाड़े सेवानिवृत सरकारी कर्मी से 15 हजार रुपयों की छिनतई की गई। सेवानिवृत कर्मी दीपावली के लिए बैंक से अपनी पेंशन की राशि निकाल कर घर के लिए निकले थे। जानकारी के अनुसार खूंटी तोरपा रोड निवासी 83 वर्षीय कोदई राम ठाकुर बुधवार को बैंक ऑफ इंडिया से अपनी पेंशन की राशि निकालने गए थे। दीपावली पर घर खर्च के लिए 15 हजार रुपये निकालने के बाद वे बैंक से बाहर निकल ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति उनसे खुदरा मांगा। उन्होंने खुदरा नहीं होने की…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी वासियों को दीपावली का तोहफा दिया है. राजभवन के पास नागाबाबा सब्जी बाजार स्थित नवनिर्मित वेजिटेबल मार्केट और हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित सरदार पटेल पार्क का उद्घाटन किया. वहीं, हरमू में निर्मित सरदार पटेल पार्क में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण भी किया. इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी सुविधाओं को ध्यान में रखकर वेजिटेबल मार्केट को तैयार किया गया है. नागा बाबा सब्जी बाजार की पूर्व की स्थिति से हम सभी अवगत हैं. सरकार का प्रयास रहता है कि हर चीज व्यवस्थित रूप में राज्य की जनता…
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था. बीते दिन आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी. आज इस केस में फिर से सुनवाई हुई और कोर्ट ने गुरुवार तक के लिए सुनवाई टाल दी है. अबकल फिर 2: 30 बजे इसपर सुनवाई होगी. आज रात फिर से स्टारकिड को जेल में ही बिताना होगा. बॉम्बे हाई कोर्ट में आर्यन के केस पर मंगलवार को सुनवाई शाम 6 बजे तक चली थी और उनका केस पूर्व एटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया मुकुल रोहतगी ने लड़ा था. वहीं, पिछली बार आर्यन से…
मुजफ्फरपुर: जिले के बेनीबाद ओपी क्षेत्र में एक सनकी बाप ने अपने दो मासूम बच्चों की गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी, फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंचे. कमरे में दोनों बच्चे और फंदे से लटकी उनके बाप की लाश मिली. बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होते रहता था. परिजनों के अनुसार दीपक की शादी 2011 में बबिता से हुई थी. दोनों को एक बेटी और एक बेटा था. परिजन भूषण कुमार के अनुसार, दीपक कोई काम नहीं करता था. इसे लेकर पति-पत्नी में…
