Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: झारखंड में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. शुक्रवार और शनिवार को मिले दर्जनों संक्रमितों की रिपोर्ट आरटी पीसीआर टेस्ट में नेगेटिव आई है. इसके बाद हेल्थ डिपार्टमेंट और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि किस रिपोर्ट को सही माना जाय. बताते चलें कि दर्जनों लोगों की रिपोर्ट रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आई थी. रिम्स में कोरोना के 2 मरीज रिम्स में अब कोरोना के 2 मरीज को एडमिट किया गया है. जिसके बाद रिम्स में फिर से कोविड वार्ड को अलर्ट मोड में रखा गया है. न्यू…
नई दिल्ली. एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट ने त्योहारी सीजन में 28 नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी ने 31 अक्टूबर से घरेलू रूट पर 28 नई उड़ानें लॉन्च करने की घोषणा की. स्पाइसजेट राजस्थान के जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर के पर्यटन स्थलों को प्रमुख महानगरों और शहरों से जोडऩे वाली नई नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू करेगी. टिकटों की बुकिंग शुरू कंपनी ने www.SpiceJet.com स्पाइसजेट के मोबाइल ऐप और ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स और ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से बुकिंग शुरू कर दी है. स्पाइसजेट के चीफ कमर्शियल ऑफिसर शिल्पा भाटिया ने कहा, त्योहारी सीजन की शुरुआत और घूमने वालों की संख्या बढऩे…
जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह रोड में रहने वाली नाबालिग मनीषा कुंडू (13) ने रविवार की शाम फांसी लगा आत्महत्या कर ली। अपने ओढ़नी के सहारे वह फंदे से झूल गई। उसके छोटे भाई ने उसे फंदे से लटकते देखा। परिजन उसे लेकर एमजीएम पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गए। मृतका स्थानीय सरकारी स्कूल में कक्षा 8वी की छात्रा थी। वह बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल जीत चुकी है। मृतका के पिता, मां, और बड़ी बहन मजदूरी के लिए गए थे। छोटा भाई छत पर पतंग…
रांची: झारखंड में अब आदमी को कॉम्बैट (सुरक्षा बलों की वर्दी) ड्रेस के पहनने पर रोक लगा दी गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी SP और SSP को इस संबंध में कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। IG अभियान की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि आम लोगों कॉम्बैट ड्रेस पहनने से रोकें। पत्र में कहा गया है कि अक्सर देखा जाता है कि आम नागरिक कॉम्बैट ड्रेस का उपयोग कर रहे हैं। इसी ड्रेस का इस्तेमाल अक्सर राज्य के नक्सली भी करते हैं। इसके कारण जवानों मे उग्रवादियों और आम आदमी को पहचानने…
रांची: रांची के वरिष्ठ पत्रकार आकाश भार्गव ने शनिवार शाम में आखिरी सांस ली. काफी दिनों से वे लीवर की बीमारी से पीड़ित थें और उनका इलाज दिल्ली में ILBS में चल रहा था. आकाश भार्गव को अपराध जगत की खबरों के लिए उन्हें बेहतर और तेज तर्रार पत्रकारों की श्रेणी में गिना जाता था. बीते दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा आकाश भार्गव के परिजन को आर्थिक सहायता सौंपी गई थी. आज सुबह उनके निधन की खबर से पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई.पत्रकारिता के हर फील्ड में जहां वे हर चुनौती को बेबाक होकर शिकस्त…
धनबाद: धनबाद से गोवा जाने वाले पैसेंजरों के लिए खुशखबरी है। वास्कोडिगामा 5 नवंबर से चलने की घोषणा हो गई है। 5 नवंबर से चलेगी वास्को -द- गामा – जसीडीह सप्ताहिक एक्सप्रेस। जसीडीह से 8 नवंबर से चलाने की घोषणा हो गई है। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने जारी की अधिसूचना जारी कर सूचना साझा की।
रांची के जगननाथपुर थाना क्षेत्र के कटहल कोचा रेलवे क्रॉसिंग में भीषण आग लग गई है। ये आग बोरिंग करने वाली गाड़ी में लगी है। इसके बाद उसमें ब्लास्ट होने लगा है। एक के बाद एक 7 धमाकों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए है। हालांकि खबर लिखे जाने तक काबू नहीं पाया जा सकता था। जगननाथपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आग बुझा लेने के बाद इसके कारणों की तहकीकात की जाएगी। अभी तक…
धनबाद: लोदना ओपी क्षेत्र के लिलोरीपथरा जोड़ियां के पास शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पाकर क्षेत्र के लोग जोड़िया के पास जुटने लगे। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने लोदना ओपी पुलिस व पूर्व वार्ड पार्षद संजय यादव को दी। पुलिस, पूर्व पार्षद व निगम के लोग मौके पर पहुंचे। शव को देखने से कई दिन पुराना लग रहा है। लोगों का कहना है कि दूर से पानी में बह कर शव यहां तक आया है। पानी पास के गोफ में जा रहा है। शव यहीं…
झारखंड की हेमंत सरकार गिराने की कोशिश के मामले में तीनों आरोपितों को आज बड़ी राहत मिली है। एसीबी की इंचार्ज कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर करते हुए जमानत दे दी है। कोर्ट में अभिषेक दुबे, निवारण महतो और अमित सिंह की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई थी। अदालत ने 90 दिनों बाद चार्जशीट दाखिल नहीं होने पर उन्हें जमानत मंजूर की है।
पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह कान्हू भट्टा के पास सुवर्णरेखा नदी में नहाने के क्रम में डूबे नितिन कुमार सिंह और आशीष कुमार की तलाश में शनिवार सुबह से एनडीआरएफ की टीम जुट गई है। दो नाव से टीम के सदस्य बिरसानगर के आगे तक गए, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका था। दोपहर को आशीष कुमार का शव नदी से बरामद किया गया। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम नितिन सिंह की तलाश में जुटी हुई है। आशीष कुमार गोलमुरी का रहने वाला था। शुक्रवार सुबह 11 बजे नितिन कुमार सिंह, आशीष, अभिषेक कुमार समेत पांच छात्र…
