Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
झारखंड के दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोआम में वाहनों को रोककर चालकों से लूटपाट के मामले में पुलिस ने अब तक दो अपराधियों को धर दबोचा है तथा उन्हें जेल भेज दिया है. जरमुंडी नीचे बाजार के रहनेवाले सरोज कुमार मोदी का पुत्र सुखमय मोदी, गोड्डा के कुरमीचक के रहनेवाले सुकदेव ठाकुर के बेटे कृष्ण कमलदेव व एक अन्य साथी गोड्डा के ही अमरपुर-फतेहटोला निवासी सुखदेव साह के बेटे राजकुमार के साथ 20 अक्तूबर की रात दुमका-रामगढ़ मार्ग पर लूटपाट को अंजाम दिया था. अब तक इस मामले में राजकुमार फरार चल रहा है. एसपी अंबर लकड़ा…
नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी हो गया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (Medical Counselling Committee, MCC) की ओर से जारी टाइमटेबल के अनुसार, पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए राउंड की कांउसिलिंग प्रक्रिया 25 अक्टूबर से शुरू होगी और 29 अक्टूबर, 2021 तक चलेगी। निर्धारित प्रोगाम के अनुसार 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2021 तक च्वाइस फिलिंग करना होगा। संबंधित संस्थानों द्वारा उम्मीदवारों का सत्यापन 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक किया जाएगा। इसके बाद 1 नवंबर और 2 नवंबर को सीट आवंटन किया जाएगा। परिणाम 3 नवंबर, 2021 को घोषित किया जाएगा। सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 4 नवंबर…
जमशेदपुर: शुक्रवार की सुबह स्वर्णरेखा नदी में डूबने से 2 छात्र डूबकर लापता हो गए। जबकि एक छात्र बच निकला। घटना जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह घाट पर हुई। डूबे दोनों छात्रा में आशीष कुमार सिंह (17) और नीतीन कुमार सिंह (17) शामिल है। दोनों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जबकि इस घटना में एक अन्य छात्र अभिषेक बच गया। स्थानीय गोताखोर दोनों की तलाश कर रहे हैं। आशिष गोलमुरी का रहने वाला था, जबकि नितिन बाबूडीह बस्ती का रहने वाला था। दोनों काशीडीह स्थित डीएसएम स्कूल के 10वीं के छात्र थे। स्थानीय लोगों…
रांची: RIMS के डॉक्टर की टीम ने 13 साल के बच्चे के गले में फसे 4 सेमी की सिटी निकाली है। चाईबासा का रहने वाला दनियल सोय नमकीन के पैकेट से निकले सिटी को निगल गया था। वह उसके सांस की नली में जाकर अटक गई थी। इसके कारण उसकी सांस फूलने लगी थी। खांसी रुक नहीं हो रही थी। वहीं बलगम के साथ खून भी आने लगा था। आनन-फानन में उसके उसे चाईबासा सदर हॉस्पिटल ले गये। जहां से उसे तत्काल रिम्स रेफर कर दिया गया। यहां इएनटी डिपार्टमेंट में प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद बच्चे को पीडिया सर्जरी में…
पथरगामा : पथरगामा प्रखंड की महेशलिट्टी पंचायत के तरडीहा गांव के त्रिभुवन वर्मा का आशियाना तबाह हो गया है। त्रिभुवन वर्मा के घर में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग जाने से पूरा घर जल गया। हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना शुक्रवार की अलसुबह की है। वर्मा के कच्चे मकान में रसोई सह भंडार कक्ष में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी। देखते ही देखते पूरा घर तबाह हो गया है। पूरा घर धुंआ से भर गया। घर के सदस्य त्रिभुवन वर्मा अपने पुत्री संध्या कुमारी को बस में बिठाने के लिए अल सुबह बस…
पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शहीद पुलिसकर्मियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि रांची पुलिस हमेशा शहीद के परिजनों के साथ है। कभी भी किसी प्रकार की कोई परेशानी होने पर वे तुरंत रांची पुलिस से संपर्क करें। SSP ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि देश और राज्य के लिए अपने प्राण की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के शहादत को हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान शहीद के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि…
बिरसानगर जोन नंबर 2 में रहने वाली नाबालिग मनीषा होनहागा (14) ने बुधवार की शाम फांसी लगा आत्महत्या कर ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता राजेश होनहागा के बयान पर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया। मृतका ज्ञानदीप स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा थी। पिता ने बताया कि मनीषा की बड़ी मौसी का निधन 3 दिन पहले ही हुआ था। जिसको लेकर वह तनाव में रहती थी। संभवतः इसी कारण से मनीषा ने फांसी लगाई। वे…
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सहायक अभियंता की परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। सीधी भर्ती मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा 22 से 24 अक्टूबर तक होगी। इसके लिए रांची में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 22 अक्टूबर को परीक्षा द्वितीय पाली( 2बजे से शाम 4 बजे तक) में होगी। जबकि 23 अक्टूबर को परीक्षा प्रथम पाली (10 बजे से दिन के 12 बजे) के साथ द्वितीय पाली में भी होगी। वहीं 24 अक्(प्रथम पाली में 10 बजे से दिन के 1 बजे एवं द्वितीय पाली में 2 बजे से दिन के 5 बजे) तक होगी। कदाचार…
रांची में एक छात्रा ने अपने ही शिक्षक पर रेप का आरोप लगाया है। मामला पंडरा थाना क्षेत्र का है। यहां छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक 5 महीने से दुष्कर्म कर रहा था। पहले पेस्ट्री में नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया और अश्लील तस्वीरें अपने पास रख ली। बाद में उसी का डर दिखा कर वह बार-बार शोषण करता रहा। छात्रा की शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी के विरोध में दर्जनों लोग थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिस के समझाने के…
झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने नियुक्ति कार्य में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। CM ने कार्मिक विभगा के अधिकारियों से कहा है कि 31 अक्टूबर 2021 तक नियुक्ति व सेवाशर्त नियमावली में विसंगतियों को दूर करने का निर्देश दिया है। उन्होंने झारखंड लोक सेवा आयोग व झारखंड कर्मचारी चयन आयोग आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर नियुक्ति कार्यों में तेजी लाएं। किसी भी विभाग की ओर से भर्तियों को लंबित न रहने दिया जाए। हेमंत सोरेन ने कहा- “राज्य सरकार की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिले और नियुक्ति प्रक्रिया किसी भी…
