Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Modi Vs Rahul: सोशल मीडिया पर कौन है ज्यादा लोकप्रिय, पीएम मोदी या राहुल गांधी ?
    Breaking News

    Modi Vs Rahul: सोशल मीडिया पर कौन है ज्यादा लोकप्रिय, पीएम मोदी या राहुल गांधी ?

    AdminBy AdminOctober 19, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    pm modi vs rahul gandhi
    pm modi vs rahul gandhi
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Modi Vs Rahul: कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच एक और जुबानी जंग छिड़ गई है। दोनों पार्टियां अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोशल मीडिया एंगेजमेंट के आधार पर उनकी लोकप्रियता की तुलना कर रही हैं। इसकी शुरुआत, कांग्रेस ने की। कांग्रेस ने संसद टीवी के यूट्यूब चैनल पर दर्शकों की संख्या दिखाने वाले स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें दावा किया गया कि संसद में राहुल गांधी के भाषण को पीएम मोदी की तुलना में अधिक दर्शक मिले। जिसके बाद दोनों पार्टियों में इसको लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई और एक नई चर्चा ने जन्म ले लिया। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि पीएम मोदी या राहुल गांधी दोनों में कौन सोशल मीडिया पर ज्यादा पॉपुलर है। साथ में ये भी देखेंगे कि दोनों नेताओं के पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कितने-कितने फॉलोअर्स हैं।

    सबसे पहले कांग्रेस के उस दावे को जान लेते हैं, जिसने इस नई सोशल मीडिया जंग को जन्म दिया है। कांग्रेस ने राहुल गांधी और पीएम मोदी के ट्वीट को लेकर तुलनात्मक आंकड़े जारी किए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) टीवी के एक पोस्ट के अनुसार, राहुल गांधी के भाषण को संसद टीवी पर 3.5 लाख बार देखा गया, जबकि मोदी को 2.3 लाख बार देखा गया। हालांकि, पार्टी ने डाटा के समय, के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि 9 अगस्त को संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी दोपहर 12:09 बजे से 12:46 बजे तक यानी 37 मिनट बोले। वहीं पीएम मोदी 10 अगस्त को लोकसभा में 2 घंटे 31 मिनट तक बोले।

    कांग्रेस का कहना है कि राहुल, पीएम मोदी से ज्यादा पॉपुलर हैं। कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया टीम के मुताबिक, राहुल गांधी के आखिरी 30 ट्वीट्स को 48.13 मिलियन इंप्रेशन मिले, जबकि पीएम मोदी के आखिरी 30 ट्वीट्स को 21.59 मिलियन इंप्रेशन मिले।

     

    बीजेपी के आंकड़ों में राहुल से लगभग चार गुना आगे मोदी

    बीजेपी ने कहा कि एक्स (पहले ट्विटर) पर पीएम मोदी के अकाउंट को पिछले एक महीने में लगभग 79.9 लाख एंगेजमेंट मिले, जबकि राहुल गांधी के अकाउंट को लगभग 23.43 लाख एंगेजमेंट मिले। बीजेपी ने कहा कि फेसबुक पर, पीएम मोदी के अकाउंट को पिछले एक महीने में लगभग 57.89 लाख एंगेजमेंट मिले, जबकि राहुल गांधी के अकाउंट को लगभग 28.38 लाख एंगेजमेंट मिले। बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के यूट्यूब चैनलों से प्राप्त व्यूअरशिप की संख्या भी साझा की। इन आंकड़ों में भी मोदी आगे दिख रहे हैं।
    तो कौन है ज्यादा पॉपुलर?
    दोनों राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने दावे पेश कर रही हैं। ऐसे में दोनों नेताओं की सोशल मीडिया और उनके फॉलोअर्स की जानकारी जानना जरूरी है। सबसे पहले एक्स कॉर्प यानी ट्विटर की बात करें तो जहां पीएम मोदी के 90.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं राहुल के 24 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन यानी ORC की स्टडी की मानें तो 31 दिसंबर 2021 तक, मोदी के ट्विटर पर 75 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स थे, जबकि राहुल के 20 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स थे। 1 जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2021 तक मोदी ने 9,477 ट्वीट पोस्ट किए, जबकि राहुल ने 1,835 ट्वीट पोस्ट किए।

    यानी मोदी ने प्रतिदिन औसतन 8.6 ट्वीट पोस्ट किए , जबकि राहुल गांधी ने प्रतिदिन औसतन 1.7 ट्वीट पोस्ट किए। कुल मिलाकर देखें तो राहुल के एक ट्वीट को औसतन 57,618 एंगेजमेंट मिली, जबकि पीएम मोदी के एक ट्वीट से औसतन 33,801 एंगेजमेंट मिली है।

    फेसबुक और इंस्टाग्राम
    फेसबुक की बात करें तो जहां मोदी के फेसबुक पर 48 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं राहुल के 6.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 77.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं जबकि राहुल गांधी के 4.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
    यूट्यूब चैनल पर कौन आगे?
    मोदी के यूट्यूब चैनल पर 6.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जबकि राहुल के यूट्यूब चैनल पर 2.73 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल को पिछले एक महीने में लगभग 25.46 करोड़ व्यूज मिले हैं, जबकि राहुल गांधी के यूट्यूब को इसी अवधि में लगभग 4.82 करोड़ व्यूज मिले। पूरे साल की बात करें तो इस साल पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल को लगभग 75.79 करोड़ व्यूज तो राहुल के यूट्यूब चैनल को करीब 25.38 करोड़ व्यूज मिले।
    इसे भी पढें: केन्द्रीय कर्मचारियों को दुर्गापूजा का तोहफा, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया 4% DA, महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 46%
    modi or rahul more famous on social media
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.