Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Durga Puja Bonus: केन्द्रीय कर्मचारियों को दुर्गापूजा का तोहफा, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया 4% DA, महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 46%
    Breaking News

    Durga Puja Bonus: केन्द्रीय कर्मचारियों को दुर्गापूजा का तोहफा, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया 4% DA, महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 46%

    AdminBy AdminOctober 19, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Durga Puja Bonus: केन्द्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को दुर्गापूजा का तोहफा दिया है। केन्द्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के डीए में 4% की वृद्धि की है। केन्द्र सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते बढ़ोतरी हो गयी है। इस बढ़ोत्तरी का लाभ 1 करोड़ से अधिक केद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा।

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में डीए बढ़ोतरी को मंजूरी दी गयी। महंगाई भत्ते की नई दर जुलाई 2023 से लागू होगी। इस बढ़ोत्तरी के बाद महंगाई भत्ता बढ़कर 46 फीसदी हो गया है।

    हर साल 2 बार किया जाता है बदलावमहंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अहम रोल निभाता है. सरकार साल में दो बार DA में संशोधन करती है. जिसका लाभ उन्हें पहली जनवरी और पहली जुलाई से दिया जाता है. गौरतलब है कि देश में केंद्र सरकार के तहत करीब 52 लाख कर्मचारी काम करते हैं और 60 लाख पेंशनर्स हैं, जिन्हें सरकार के इस बड़े फैसले से लाभ होगा.

    सरकार ऐसे लेती है DA Hike का फैसला

    केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ते में बदलाव का सीधा असर दिखाई देता है. इसमें इजाफा होने से कर्मचारियों के हाथ में आने वाली सैलरी भी बढ़कर आती है. बात करें इस पर फैसला लेने की, तो सरकार इसका निर्धारण महंगाई दर (Inflation Rate) के आंकड़ों को ध्यान में रखकर करती है. महंगाई जितनी ज्यादा, कर्मचारियों के डीए में उतनी अधिक बढ़ोतरी की उम्मीद रहती है.

    इसके लिए मानक के तौर पर सीपीआई-आईडब्ल्यू (CPI-IW) के आंकड़ों को देखा जाता है. जुलाई 2023 में CPI-IW, 3.3 प्वाइंट ऊपर चढ़कर 139.7 हो गया था. एक साल पहले की समान अवधि से तुलना करें तो ये करीब 0.90 फीसदी ज्यादा था. इससे पहले जून 2023 में ये 136.4 और मई महीने में 134.7 रहा था.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.