Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने CGL भर्ती परीक्षा के तहत 615 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है. आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, उम्मीदवार 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में स्नातक स्तरीय पदों को भरा जाएगा. लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है. जरूरी योग्यता भर्ती के लिए आवेदन…
Ranchi में चर्चित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 168 आरोपियों को अदालत से बड़ी राहत मिली है। अपर न्यायायुक्त योगेश की अदालत ने सभी आरोपियों की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत प्रदान कर दी। अदालत ने प्रत्येक आरोपी को 20-20 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर जमानत देने का आदेश दिया है। इससे पहले सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। पेपर लीक मामले में हुई थी बड़ी गिरफ्तारी गौरतलब है कि 11 अप्रैल 2026 को उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान पेपर लीक का बड़ा मामला…
MS Dhoni Income Tax: मैदान पर हेलीकॉप्टर शॉट से छक्के छुड़ाने वाले ‘थाला’ महेंद्र सिंह धोनी ने अब एक और पिच पर भी लंबी पारी खेल डाली है। इंडिया के लिए क्रिकेट से सन्यास लेने के सालों बाद भी धोनी का जलवा आज भी बरकरार है। वैसे इस बार बल्ला नहीं, बल्कि उनका ‘भारी-भरकम’ इनकम टैक्स सुर्खियां बटोर रहा है। आयकर विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बिहार और झारखंड में टैक्स चुकाने के मामले में धोनी नंबर वन नकर उभरे हैं। धोनी केवल क्रिकेट के मैदान के ही नहीं, बल्कि टैक्स चुकाने के मामले में भी ‘कैप्टन कूल’ हैं। …
धनबाद: Dhanbad स्थित बीसीसीएल के ब्लॉक-दो क्षेत्र में कोयला चोरों और असामाजिक तत्वों के बढ़ते दुस्साहस के बाद अब प्रबंधन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा की मांग और सामूहिक ट्रांसफर की गुहार लगाए जाने के बाद बीसीसीएल मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लिया है। लगातार मिल रही धमकियों, मारपीट और असुरक्षा के माहौल से परेशान अधिकारियों ने हाल ही में बीसीसीएल के सीएमडी को पत्र लिखकर तबादले की मांग की थी। अधिकारियों का कहना था कि मौजूदा परिस्थितियों में जान जोखिम में डालकर काम करना बेहद मुश्किल हो गया है। खबर के बाद हरकत में…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची के सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह को उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए 5 लाख रुपए का चेक, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि रांची के इशांक सिंह ने विगत 30 अप्रैल 2026 को लगातार 9 घंटे 50 मिनट तैरकर भारत और…
रांची के निजाम नगर में 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. बताते चले की युवक अचानक हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया. करंट का झटका इतना तेज था कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला. देखते ही देखते युवक तार से बुरी तरह चिपक गया और उसका शरीर गंभीर रूप से झुलस गया. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ…
पटना: बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार आज होने जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही नए मंत्रियों के नाम आधिकारिक रूप से सामने आएंगे। हालांकि, NDA के अंदर हुए मंथन और सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले की जानकारी विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से सामने आ चुकी है। इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय और सामाजिक संतुलन को खास महत्व दिया गया है। एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने अलग-अलग जातीय समूहों को साधने की रणनीति बनाई है, ताकि आगामी चुनावों में इसका राजनीतिक फायदा मिल सके।…
हजारीबाग: Hazaribagh जिले के बड़कागांव स्थित प्राचीन मेगालिथ स्थल को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। लगभग 3000 से 5000 वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक स्थल को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। झारखंड सरकार इसे इंग्लैंड के प्रसिद्ध न्यूग्रेंज और हेरेंज की तर्ज पर विकसित करना चाहती है, ताकि इसे भविष्य में वर्ल्ड हेरिटेज श्रेणी में शामिल कराया जा सके। राज्य के कला एवं पर्यटन विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने हाल ही में बड़कागांव प्रखंड के पंकरी बरवाडीह स्थित मेगालिथ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उनके…
